Author: Deepak Sahu
उत्तरप्रदेश इटावा/स्वराज टुडे: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि उस समय अयोध्या में स्टे के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के कारसेवकों ने हिंसा की थी, जिसे लेकर तत्कालीन सरकार को संविधान की रक्षा की खातिर गोली चलवानी पड़ी थी। बोले- कारसेवकों ने आदेश का उल्लंंघन किया था कारसेवकों ने आदेश का उल्लंघन किया था जबकि न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन किया था। वे सपा कार्यालय पर एक समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे…
बिहार कैमूर/स्वराज टुडे: प्रेम प्रसंग के चले रिश्ते आगे न बढ़ते देख एक खुंखार प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का गला रेत उसकी हत्या कर दी। मामला बिहार के कैमूर जिले का जहां ब्वाॅयफ्रेंड ने पहले सरप्राइज देने के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाया फिर उशका गला काट उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब युवती की सिर कटी लाश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरनी पहाड़ी के पास खेतनुमा गड्ढे में गुरुवार 11 जनवरी को एक युवती का शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने बताया कि…
छत्तीसगढ़ कटघोरा/स्वराज टुडे: कटघोरा नगर में लंबे इंतजार के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की पदस्थापना कर दी गई। पहली एएसपी के रूप में नेहा वर्मा ने गुरूवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।इसके साथ ही जिले में दो एएसपी का पद हो गया। कटघोरा थाना पहुंचने पर नेहा का थाना प्रभारी तेजकुमार यादव व स्टाफ ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस जवानों से उनका परिचय लिया व क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों पर…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: संत आसाराम बापू की रिहाई की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू संगठन अखिल भारत हिन्दू महासभा, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट सनातन धर्म रक्षा संघ के नेताओं ने संत आसाराम बापू की रिहाई की मांग जोर-शोर से की। इस मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट एपी सिंह, श्रीधर्म रक्षक दारा सेना के अध्यक्ष मुकेश जैन, राजवर्धन सिंह परमार, बमबम महाराज नौहटिया समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। मुन्ना शर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि संत…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य स्तरीय 24 वां हड्डी रोग सम्मेलन एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 2024 का आयोजन 19 से 21 जनवरी तक किया जाएगा। कोरबा-चाम्पा मार्ग पर उरगा स्थित होटल रिलेक्स-इन में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों और देश के प्रसिद्ध अस्थिरोग विशेषज्ञ यहां सम्मेलन व शिविर में सम्मिलित होंगे। आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र साहू व सचिव डॉ. एस चंदानी ने बताया कि 19 जनवरी को सम्मेलन का शुभारंभ होगा। अस्थि संबंधित रोगों का उपचार के विषय पर चिकित्सा विशेषज्ञ मंथन करेंगे। प्रमुख तौर पर आर्थोपेडिक्स में स्टेम सेल थेरेपी पर चर्चा होगी। स्टेम सेल थेरेपी एक अभिनव चिकित्सीय दृष्टिकोण है…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाजपा पार्षद दल नगर निगम कोरबा के सभी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के साथ अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को निगम आयुक्त से रूबरू कराने नगर निगम के सभागार में बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने आयुक्त महोदया का स्वागत किया एवं बारी-बारी से अपने वार्ड की समस्याओं को आयुक्त महोदया के सामने रखा। जिसमें मूल रूप से स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याएं, वार्ड के अवरुद्ध कार्यों से संबंधित समस्याएं, पार्षद निधि से होने वाले कार्यों से संबंधित समस्याएं मुख्य मुद्दा रही। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद दल के पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष हितानंद…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में गुरुवार तड़के हसदेव पुल पर यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। बंस में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यात्री बस बिहार के सासाराम से कोरबा की ओर आ रही थी। बस गुरुवार तड़के हसदेव पुल के ऊपर पहुंची, जहां बारिश, कोहरे और अंधेरे की वजह से सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इससे बस की जोरदार टक्कर खड़े ट्रक से हो गई।…
छत्तीसगढ़ महासमुंद/स्वराज टुडे: जिले के एक एनजीओ पर महिलाओं ने धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़ित महिलाओं ने कहा कि एनजीओ जीव संस्कार जन जाग्रति बसना की ओर से महिला समूह का गठन करने के बाद काम देने के नाम पर उनसे लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है. अब पीड़ित महिलाओं ने मामले की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली में की है. धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं ने बताया कि, पिछले एक साल से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को प्रतिनिधि नियुक्त कर प्रत्येक महिला को पांच-पांच गांव में दो-दो समूह गठन करने की जिम्मेदारी दी गई थी.…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: इस्लामी आतंकी संगठन ISIS से संबंधित एक संदिग्ध आतंकवादी को यूपी के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश ATS ने आतंकी फैजान बख्तियार को गिरफ्तार किया है। फैजान पर 25 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था। फैजान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पढ़ाई कर रहा था। वो यहाँ AMU के कट्टरपंथी छात्र संगठन सामू (SAMU) के साथ ही ISIS से भी जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैजान बख्तियार ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल का भाग है। वो AMU से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा है। यहाँ उसने मास्टर ऑफ सोशल वर्क में दाखिला…
वर्तमान समय में बाहर से बना चिकन मसाला डालकर मिनटों में रेसिपी तैयार कर दी जाती है। इसी वजह से घर पर बने नॉन वेज का वो स्वाद, वो फ्लेवर शायद कहीं गुम हो गया है। अगर आज भी घर में मसाला तैयार करके खाना बनाया जाए तो यकीनन उसके फ्लेवर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। घर पर हम ताजे साबुत मसालों का उपयोग कर जब मसाला बनाएंगे तो उसमें स्वाद तो आएगा ही। फिर आप भी क्यों न घर पर ही चिकन मसाला तैयार करके रख लें। जब भी आप नॉन वेज तैयार करेंगे, इस मसाले को डालकर उसका…
