Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेते ही पीओके भारत का हिस्सा होगा। महाराष्ट्र के पालघर में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, हम अपने दुश्मनों की पूजा थोड़े करेंगे। कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम उसको पूजेंगे नहीं, हम भी तो वही करेंगे जिसका वह हकदार है और अब वह हो रहा है। अब तो पीओके को…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे : 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने वालों के लिए भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का मौका है. वायुसेना ने अग्निवीरवायु की भर्ती निकाली है. नोटिफकेशन में कहा गया है कि वायुसेना में अग्निवीरवायु (म्युजिशियन) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तिथि पांच जून 2024 है. अग्निवीरवायु भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/ पर जाकर करना है. अग्निवीरवायु भर्ती के लिए देश के सभी प्रदेशों के 10वीं पास अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं. नोटिफिकेशन…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: मई के इस महीने में टीवीएस मोटर ने अपने ग्राहकों को नई बाइक की खरीद पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल बाइक Sport पर डिस्काउंट के साथ कम डाउन पेमेंट का ऑफर दिया है, जिसके बाद इस बाइक को खरीदना काफी किफायती हो गया है। TVS Sport अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है। आइये जानते हैं इस बाइक पर मिलने वाले ऑफर के बारे में… 5450 रुपये में घर लायें TVS Sport इस महीने TVS Sport पर काफी बढ़िया ऑफर्स मिल रहे हैं। आप महज 5450 रुपये की…
उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सभा में जबरदस्त हंगामा हो गया। भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां पीटीं तो भगदड़ मच गई। मौके की नजाकत को भांपते हुए राहुल-अखिलेश बिना भाषण दिए ही लौट गए। रैली का आयोजन फूलपुर लोकसभा सीट के पड़िला महादेव फाफामऊ में किया गया था। बताया जाता है कि इंडिया गठबंधन की रैली में राहुल और अखिलेश के आने की जानकारी पर हुजूम उमड़ पड़ा था। राहुल गांधी और अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो…
छत्तीसगढ़ भिलाई/स्वराज टुडे: पति पत्नी को जीवन रथ का दो पहिया माना जाता है । अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक रिश्ता निभाने का वचन एक दूसरे को दिया जाता है , लेकिन इस कलयुग में कोई पत्नी अपने पति के खून की प्यासी हो जाए तो उसे आप क्या कहेंगे । जी हां इस कलयुग में दुर्ग भिलाई जिले से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने स्कूटी की चाभी ढूंढने के बहाने सुनसान इलाके में अपने पति को बुलवाया और फिर उस पर जानलेवा हमला करवा दिया। पति…
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे:- सक्ती की पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा को विगत कई दिनों से सक्ती जिले में ऑनलाईन सट्टा खिलाये जाने की जानकारी मिल रही थी इसी के परिपेक्ष्य में SP महोदया द्वारा जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में मुखबिर तैनात कर सट्टे पर कड़ी कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के राम मंदिर के पास अपने घर मे अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी मोबाईल के जरिये क्रिकेट सट्टे पर आन लाइन दांव लगवा कर रुपये…
उत्तरप्रदेश जौनपुर/स्वराज टुडे: जनपद में एक शादी समारोह में प्रेमी के हंगामे के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। परिवार ने प्रेमी और उसके साथी की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष सुरेरी प्रियंका सिंह ने शनिवार को यह बताया कि सुरेरी थाना क्षेत्र के पटैला गांव में बीती शुक्रवार को रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से धूमधाम से बारात आयी थी। जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था, तभी मछली शहर थाना क्षेत्र के मुजार गांव निवासी दुल्हन का प्रेमी अपने साथियों के साथ बारात में आ धमका। उसने दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते…
छत्तीसगढ़ इन्दौर/स्वराज टुडे: हमेशा सज्जन और विद्वान् की संगति करना चाहिए, उसके पास बैठना चाहिए, वार्तालाप करना चाहिए, उसके पास जाओगे तो कुछ न कुछ आपको सीखने को मिलेगा। ‘विद्वान् के पास मिलेंगी दो दो बातें और मूर्ख के पास मिलेंगी दो दो लातें।’ मूर्ख के पास कभी अच्छी बात करोगे तो उसे वह विपरीत ही लगेगी और वह लड़ाई-झगड़े पर उतर आयेगा। ये विचार 18 मई को पंचबालयति मंदिर में एक कार्यक्रम अपना प्रवचन देते हुए आचार्य श्री उदारसागर जी मुनि महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा मंत्रों में बहुत शक्ति होती है, उन्हीं के अवलम्बन से तो…
बिहार सिवान/स्वराज टुडे: असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (18 मई 2024) को कहा कि अगर एनडीए की सरकार 400 सीटों के साथ सत्ता में लौटती है तो वह समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लाएगी और चार बार शादी करने के धंधे को खत्म कर देगी. सीवान के रघुनाथपुर में शनिवार को एक जनसभा में हिमंत बिस्वा सरमा ने मदरसों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम मुल्ला पैदा करने वाली दुकानें बंद कर देंगे और मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मोदी को…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: बिहार के पटना में टिनी टॉट एकेडमी स्कूल में 4 साल के छात्र आयुष के नाले में मिले शव वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की पूछताछ में स्कूल की प्रिंसिपल वीणा झा ऊर्फ पुतुल झा ने बच्चे को नाले में फेंकने की बात कबूल कर ली है. प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि स्कूल में खेलते समय आयुष स्लाइडर से गिर गया था. गिरने से वो बेहोश हो गया था और उसके सिर में भी चोट लगी थी. खून ज्यादा बहने के चलते वह डर गई थीं. उन्होंने अपने 21 वर्षीय बेटे धनंजय झा…
