Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: गर्मियों में एग्जाम ख़तम होते ही लोग अपने घर निकल जाते हैं लेकिन कोरबा के जंगलों में एक ऐसा प्रयोग हो रहा जिसमे अलग अलग कॉलेज के बच्चे किताबों में पढ़ने वाले ज्ञान का प्रयोग जंगलों में सीख रहे हैं. छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में किंग कोबरा प्रोजेक्ट चल रहा है जिसमे वन विभाग के मार्गदर्शन में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की अध्ययन दल जंगलों के अलग अलग हिस्सों में इस दुर्लभ जीव किंग कोबरा और उनके रहवास पे अध्यायन कर रही हैं. ऐसे में कोरबा वन मंडल एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसइटी द्वारा प्राकृतिक प्रयोगशाला के…
मुंबई/स्वराज टुडे : अपने वर्सेटाइल एक्टिंग के लिए जाने जानें वाले इंडियन एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी नेक्स्ट फिल्म्स के लिए स्क्रिप्ट को बहुत सोच समझ कर चुन रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जो “सेक्रेड गेम्स”, “गैंग्स ऑफ वासेपुर” जैसे मशहूर प्रोडक्शन में काम करने के लिए जाने जाते हैं, उनके फैन्स उनके अगले प्रोजेक्ट की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक ट्रस्टेड सोर्स ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय कई स्क्रिप्ट और कहानियों को ध्यान से देख रहे हैं। वह ऐसी स्क्रिप्ट और कहानियों की तलाश में हैं जो उनकी अच्छी समझ से मेल…
मुंबई/स्वराज टुडे: अभिनेता और निर्देशक अविनाश ध्यानी की फ़िल्म फूली का पोस्टर और रिलीज़ डेट जारी कर दिया गया है। अभिनेता और निर्देशक अविनाश ध्यानी की आने वाली फिल्म “फूली” किसी एक बच्ची की कहानी मात्र नहीं है। फिल्म में फूली के किरदार में अविनाश ध्यानी ने पहाड़ में रहने वाली हर महिला की जिंदगी को दर्शाया है। इस फिल्म के दौरान वो करीब 8 महीनों तक तिमली गांव,( पौड़ी जिला) में रहे, और बिना किसी जल्दबाजी के इस फिल्म को बनाते रहे। अविनाश से की गयी बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी बनाई सारी फिल्मों से फूली फिल्म उनके…
दुनिया बहुत बड़ी है और यहां अलग-अलग देशों में अलग-अलग किस्म के रीति-रिवाज़ों (Amazing Traditions of Countries) का पालन किया जाता है. इनमें से कुछ परंपराएं बेहद अजीबोगरीब होती हैं. आज के युग में भी कुछ जनजातियां इस तरह की परंपराओं का पालन करती हैं. एक ऐसा ही खौफनाक रिवाज़ मेडागास्कर में है, जहां लोग मरे हुए लोगों के शव के साथ नाचते-गाते हैं. इसी धरती पर कुछ ऐसी भी परंपराएं हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आप दहल जाएंगे, लेकिन जहां ये निभाई जाती हैं, उनके लिए ये बिल्कुल सामान्य सी बात है. मसलन एक जगह ऐसी भी है,…
उत्तरप्रदेश गाजियाबाद/स्वराज टुडे: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. तीन अभियुक्तों के पास से पांच मोबाइल, चार चेक बुक, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड, तथा एक मुहर जब्त की गई. जांच के दौरान एक अकाउंट में 6.5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा एडीसीपी क्राइम ब्रांच गाजियाबाद सच्चिदानंद ने बताया 23 अप्रैल को पीड़ित कुशल पाल सिंह ने 70 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने कार्रवाई…
उत्तरप्रदेश मुजफ्फरनगर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक पिता ने धारदार हथियार से अपनी बेटी की हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के कुछ देर बाद आरोपी पिता मौके पर पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. यह घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा गांव की है। यहां रहने वाले शाहिद नाम के शख्स ने…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा शहर के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे मे कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम के पीछे की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी करने की कोशिश की। शातिर चोर सेंधमारी कर एटीएम के भीतर पहुंचे। वे काफी देर तक मशीन को तोड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। दरअसल, पोंड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम कोनकोना में आईडीबीआई बैंक का शाखा संचालित है। यहां एटीएम भी लगा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण रात के समय एटीएम को बंद कर दिया…
आज का राशिफल:आज 17 मई का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कर्क, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभप्रद रहने वाला है। आज चंद्रमा का संचार सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्रमा का सूर्य, शुक्र और बुध के साथ नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही आज तीन शुभ योगों का भी निर्माण होगा। आज मेष राशि में बैठे सूर्य और बुध बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। जबकि बुध और शुक्र लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे और तीनों की ग्रह मिलकर त्रिग्रह योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में आज का…
छत्तीसगढ़ सरगुजा/स्वराज टुडे: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने सरगुजा जिले में अलग-अलग क्षेत्रों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने नाबालिगों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया था। एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टिप लाइन के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाने में 2, उदयपुर थाने में 2 और लखनपुर थाने में एक प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें पांचों आरोपियों पर मोबाइल से नाबालिगों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और वेबसाइट में अपलोड करने का आरोप है। पुलिस ने जांच के बाद वीडियो अपलोड करने…
लोकसभा चुनाव में कम मतदान, कहीं जीत का सेहरा मोदी पर और हार का ठीकरा प्रत्याशियों पर न फोड़ दे भाजपा
*क्या प्रधानमंत्री मोदी लेंगे सीटों की संख्या में गिरावट की जिम्मेदारी ? *कहीं नोटा न फेर दे अरमानों पर पानी । *कम मतदान और नोटा से सकते में बीजेपी । अब तक लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो गये हैं। चौथे चरण के साथ ही मध्यप्रदेश में 29 सीटों के लिए होने वाले मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है और हर कोई केवल इसी बात की आशा करके बैठा है कि चार जून को चुनाव परिणाम के साथ ही उनकी चमकती किस्मत के परिणाम भी सामने आयेंगे।…
