Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राहुल-अखिलेश की सभा में जमकर बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ मंच तक पहुंची भीड़, बिना भाषण लौटे दोनों नेता
    Featured

    राहुल-अखिलेश की सभा में जमकर बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ मंच तक पहुंची भीड़, बिना भाषण लौटे दोनों नेता

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे:  प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सभा में जबरदस्त हंगामा हो गया। भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां पीटीं तो भगदड़ मच गई।

    मौके की नजाकत को भांपते हुए राहुल-अखिलेश बिना भाषण दिए ही लौट गए। रैली का आयोजन फूलपुर लोकसभा सीट के पड़िला महादेव फाफामऊ में किया गया था। बताया जाता है कि इंडिया गठबंधन की रैली में राहुल और अखिलेश के आने की जानकारी पर हुजूम उमड़ पड़ा था। राहुल गांधी और अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई।

    हंगामे का ठिकरा भाजपा पर फोड़ा

    राहुल-अखिलेश के मंच पर पहुंचते ही भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर डी के अंदर घुस गई। तमाम कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल और अखिलेश नाराज हो गए। दोनों नेता मंच से चले गए। सपा एमएलसी मान सिंह यादव ने हंगामे का ठिकरा भाजपा पर फोड़ा है। कहा कि विशाल जनसभा में पहुंची भीड़ को देखकर भाजपा की साजिश से फोर्स की व्यवस्था नहीं की गई। इस वजह से अव्यवस्था फैली है।

    फूलपुर लोकसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री अमरनाथ मौर्या जी के समर्थन में आयोजित INDIA गठबंधन की संयुक्त जनसभा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी सम्मिलित हुए। pic.twitter.com/2hiYDiGWJx

    — Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 19, 2024

    भीड़ ने पहले हेलीपैड के पास लगी बैरिकेडिंग तोड़ी

    फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या के समर्थन में आयोजित INDIA गठबंधन की संयुक्त जनसभा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव लोगों को संबोधित करने पहुंचे थे।अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पहुंचते ही भीड़ ने पहले हेलीपैड के पास लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद जब राहुल-अखिलेश मंच पर पहुंचे तो सबसे पहले डी के ठीक सामने वाली बैरिकेडिंग टूटी औऱ भीड़ अंदर घुस आई।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    कई मीडिया वाले चोटिल, एक फोटोग्राफर का पैर फ्रैक्चर

    इसी बीच चारों तरफ की बैरिकेडिंग टूटने लगी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। भीड़ का शिकार सबसे पहले मीडिया वाले हुए। कई मीडिया वाले भीड़ के कारण जमीन पर गिर गए। कुछ लोगों के कैमरे टूट गए। कई मीडिया वालों को चोट लगी है। एक फोटोग्राफर का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

    भीड़ देख सुरक्षा में लगे जवानों के हाथ पैर फुले

    दो प्रमुख नेताओं की जनसभा में इतना जन सैलाब उमड़ पड़ेगा इसकी कल्पना जिला एवं पुलिस प्रशासन ने भी नहीं की थी। मौके पर लोग एक दूसरे को कुचलकर आगे बढने लगे तो मंच से लोगों से शांत रहने की अपील हुई लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। भीड़ को मंच के बिल्कुल करीब देख अखिलेश और राहुल की सुरक्षा में लगे जवानों के भी हाथ पैर फूलने लगे।

    यूपी में आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दो रैलियां थीं.

    दोनों ही रैली में इतने ज्यादा लोग आए कि बैरिकेड टूट गए.

    पहली रैली तो भीड़ की वजह से लाइव ही नहीं हो पाई. दूसरी रैली में गर्दा ही उड़ता रहा. pic.twitter.com/EmZXgCreCW

    — Ranvijay Singh (@ranvijaylive) May 19, 2024

    इससे पहले कि वीआईपी नेताओं को किसी तरह की दिक्कत होती बिना भाषण दिए ही राहुल और अखिलेश ने वापस लौटने का फैसला कर लिया। सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की घेरेबंदी में दोनों नेताओं को सुरक्षित हेलीकाप्टर तक पहुंचाया गया औऱ फिर दोनों नेता लौट गए।

    यह भी पढ़ें: पति के रोक-टोक से परेशान पत्नी ने दे दी हत्या की सुपारी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से घायल पति की बच गयी जान

    यह भी पढ़ें :  राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    यह भी पढ़ें: ऐन जयमाला के वक्त पहुंच गया दुल्हन का आशिक, दूल्हे ने शादी से किया इंकार

    यह भी पढ़ें: इसबगोल कर सकता आपके बैड कोलेस्ट्रॉल का खात्मा, जानिए कैसे करता है काम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,836 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,274 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में 22 वां वर्ष…

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.