What's Hot
Author: Deepak Sahu
10वीं पास उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण पोस्टमैन बंपर पोस्ट की भर्ती के लिए विज्ञापन दिया है। अभी तक इन भर्तियों का केवल संक्षिप्त नोटिफिकेशन ही प्रकाशित किया गया है। विस्तृत अधिसूचना आज से कुछ दिन बाद 15 जुलाई 2024 को जारी की जाएगी। इसी दिन से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगा. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे लिंक एक्टिव होने के बाद आवेदन कर सकते हैं. उपयोगी वेबसाइट नोट्स इंडिया पोस्ट के जीडीएस पदों पर आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।…
बैंक में नौकरियों की भरमार, 6 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई
बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बढ़िया खबर है. इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए बंपर पदों पर भर्ती निकली है. ये भर्तियां आईबीपीएस क्लर्क सीआरपी एक्सआईवी (IBPS Clek CRP XIV) के तहत निकली हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से क्लर्क के कुल 6128 पदों पर भर्ती होगी. बता दें की हर साल आईबीपीएस बहुत से बैंकों के लिए क्लर्क परीक्षा का आयोजन करता है. इस बार भी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 14वीं क्लर्क परीक्षा का आयोजन आईबीपीएस द्वारा किया जाएगा. आज से कर सकते हैं अप्लाई आईबीपीएस…
मानसून देशभर में पहुंच गया है, फिर भी देश में कई ऐसे राज्य है जहां बारिश से अभी लोगों को राहत नहीं मिली है. जिसके चलते लोग एयर कंडीशनर से गर्मी से राहत पा रहे हैं. लेकिन अगर आप बरसात के मौसम में भी एयर कंडीशनर चला रहे हैं तो आपको यहां बताई गई टिप्स को जरूर जानना चाहिए. दरअसल बारिश के मौसम में बैक्टिरिया और कीट-मच्छर जल्दी पनपते हैं, जिसके चलते एयर कंडीशनर यूज करने वाले यूजर्स को काफी परेशानी होती है. इसलिए हम आपके लिए बारिश के मौसम में एयर कंडीशनर यूज के टिप्स लेकर आए हैं. साथ…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी ने आज कोरबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर डे का आयोजन किया, जिसमें समाज के प्रति डॉक्टरों के अभूतपूर्व योगदान को मान्यता दी गई। इस अवसर पर, सोसाइटी ने विशेष धन्यवाद कार्ड देकर डॉक्टरों के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राणा मुखर्जी ने कहा कि “डॉक्टर समाज की रीढ़ होते हैं, जो अपने समर्पण और कठिन परिश्रम से लाखों लोगों के जीवन में उजाला भरते हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसे डॉक्टरों के साथ काम कर रहे हैं । डॉक्टर डे हमारे डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कामता गौशाला एवं पंचगव्य अनुसंधान केंद्र स्थित खरीद नगर, जिला- जांजगीर चांपा द्वारा निःशुल्क दो दिवसीय पंचतत्व चिकित्सा शिविर का आयोजन टी.पी. नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के विश्व सद्भावना भवन में किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर गव्यसिद्ध डॉ. धीरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि हमारे यहा गौशाला का संचालन किया जाता है। गौशाला से देशी गाय के बहुत सारे उत्पाद बनाए जाते है, इसके साथ साथ प्राकृतिक चिकित्सा भी दिया जाता है। पंचतत्व चिकित्सा का लाभ लेने लोग प्रतिदिन आते है। पंचतत्व चिकित्सा के बारे में…
उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित जमानत पर घर आया तो स्वजन ने आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए फायरिंग की। डीजे बजाते हुए किशोरी के घर के सामने पहुंच गए। किशोरी के परिजनों ने इसका विरोध किया तो विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी−डंडे और गोलियां चलीं। वहीं गोली लगने से किशोरी पक्ष का युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जाने क्या है पूरा मामला गांव निवासी एक किशोरी कुछ दिन पूर्व दुकान से सामान…
आज का राशिफल: आज 1 जुलाई दिन सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार मेष राशि में होगा और मंगल ग्रह के साथ युति भी बन रही है। साथ ही आज कई नक्षत्रों का परिवर्तन भी होने वाला है। ग्रह नक्षत्रों के बीच आज का दिन मेष, कर्क, तुला समेत कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। वहीं मिथुन, वृश्चिक, कुंभ समेत कई राशि वालों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। देखें मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए आज सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है। जानें अपना आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि वालों के…
राजस्थान जयपुर/स्वराज टुडे: हर किसी का सपना होता है कि वह जीवन में एक बार अमरनाथ की यात्रा पर जरूर जाए। हालांकि इसके बाद भी वह नहीं जा पाते हैं। लेकिन राजस्थान के जयपुर का रहने वाला एक शख्स भगवान शिव का इतना बड़ा भक्त है कि वो अब तक पवित्र अमरनाथ गुफा की 12वीं यात्रा पर निकला है। हैरानी की बात यह है कि वह एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो चुका है, इसके बाद भी यात्रा पर जाना बंद नहीं किया। 12वीं बार अमरनाथ जाने वाले आनंद सिंह शिव के परम भक्त दरअसल, यह जिंदादिल इंसान आनंद सिंह…
इस्लामाबाद/स्वराज टुडे: पाकिस्तान के फैसलाबाद में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। पंजाब सरकार ने फैसलाबाद में गुरुद्वारा निर्माण को मंजूरी दी थी, लेकिन स्थानीय मुसलमान इस पहल में बाधा डाल रहे हैं। उनकी दुश्मनी सिखों के प्रति है, जैसा कि एक वायरल वीडियो से पता चलता है जिसमें मुस्लिम समुदाय 76 साल से बंद पड़े गुरुद्वारे को फिर से खोलने का विरोध कर रहा है। प्रदर्शनकारियों में फैसलाबाद के डिप्टी मेयर अमीन बट भी शामिल हैं, जो गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण को रोकने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बट सिख समुदाय के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे, सुविख्यात चिकित्सक, कोरबा जिले के प्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो जी की जयंती आज कोरबा जिले में विभिन्न स्थानों पर मनाई गई । इसी तारतम्य में कोरबा जिले के कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत पोड़ी बहार मुक्तिधाम में भाजपा जिला एवं मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्ष रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपरोक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में अमरूद, कटहल, नीम, आम, आवला, सहित कई फलदार एवं उपयोगी वृक्षों के पौधे रोपित किए गए। उपरोक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल, जिला मीडिया…
