Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 1 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 1 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 1 जुलाई दिन सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार मेष राशि में होगा और मंगल ग्रह के साथ युति भी बन रही है। साथ ही आज कई नक्षत्रों का परिवर्तन भी होने वाला है। ग्रह नक्षत्रों के बीच आज का दिन मेष, कर्क, तुला समेत कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। वहीं मिथुन, वृश्चिक, कुंभ समेत कई राशि वालों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। देखें मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए आज सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है। जानें अपना आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको प्राप्त होगा, जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों को अपने ज्ञान को और बढ़ाने की जरूरत है। नौकरी और व्यवसाय में कड़वाहट को मधुरता में बदलने की कला आज आपको सीखनी होगी, जिससे आपके काम बनते नजर आएंगे। काफी समय से रुके हुए कार्य शाम के समय पूरे होने के प्रबल योग हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहेगा। आज के दिन आपको लोगों से संतोष और शांति से अपना काम निकालना होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफलता की ओर बढ़ेंगे। नौकरी में आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों से अधिकारी प्रसन्न होंगे और पद व प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग पूरे दिन मिलेगा, जिससे मन में प्रेम की भावना रहेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। रात के समय माता पिता और घर के बच्चों के लिए कुछ गिफ्ट खरीद सकते हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज के दिन आपको सावधान रहना होगा क्योंकि कीमती सामान के चोरी होने का खतरा है, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक बिजनस में आज पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। अगर संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसमें सफलता मिलेगी, जिससे प्रसन्नता का अनुभव होगा। सायंकाल के समय किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें :  सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें क्योंकि इससे भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और धार्मिक कार्यों पर कुछ धन भी खर्त हो सकता है। माताजी के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। आज जीवनसाथी के साथ प्रेम भरी बातें होंगी। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति का दर्शन हो सकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को सोमवार के दिन आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। वाणी की कोमलता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में विशेष सम्मान मिलेगा, जिससे आपके शत्रुओं को कष्ट होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य और विद्यार्थियों के कर्तव्य पालन में विशेष सफलता मिलेगी। शाम को किसी पड़ोसी से अनबन हो सकती है इसलिए ध्यान रखें।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहेगा। किसी सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। संतान को धार्मिक कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता रहेगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपकी खुशी का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही मतभेद आज दूर हो जाएगी। सायंकाल का समय भाई-बहनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभकारी रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, इससे आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ती हुई नजर आएंगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में रहेगा और कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रही लेन-देन की बड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थान पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सेहत को लेकर आज का दिन आप स्वास्थ्य की जांच करवाने और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने में खर्च करेंगे। आपके भाई की सलाह पारिवारिक बिजनस के लिए उपयोगी साबित होगी। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। सायंकाल का समय मित्रों व प्रियजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन पैसों के मामले में बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक बिजनस में भी आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आज आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज के दिन आपको माता और पिता का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। शाम के समय किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा यह विवाद कानूनी हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार की दिशा में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसमें निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अचानक कोई खबर सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। आज आपके स्वास्थ्य और प्रसन्नता में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज ना करें और उनका ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज थोड़ी कहासुनी हो सकती है।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। अगर वैवाहिक जीवन में कोई बाधा चल रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी। ससुराल पक्ष से आज कोई लेन-देन न करें, अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर धर्मार्थ कार्यों पर कुछ खर्चा हो सकता है। किसी कीमती सामान के चोरी होने की आशंका है। आज का दिन संतान की चिंता के कार्यों में व्यतीत होगा। शाम का समय लव पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: काजल लगाने से बच्चों की आंख अच्छी होती है या खराब? जानिए क्या है इसका सच

    यह भी पढ़ें: इसबगोल कर सकता आपके बैड कोलेस्ट्रॉल का खात्मा, जानिए कैसे करता है काम

    यह भी पढ़ें: रुक-रुक के चल रहा है स्मार्ट फोन या हो जाता है कभी भी हैंग ? तो मिनटों में ऐसे बढ़ाएं स्पीड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के…

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.