What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शिव नगर, रूमगरा की सक्रिय समाज सेवा टीम शिव फाउंडेशन द्वारा आज जगन्नाथ यात्रा के पावन अवसर पर 101 वृक्षारोपण शिव फाउंडेशन ने शिवनगर रूमगरा में स्वयं के द्वारा निर्मित 2 प्रमुख उद्यान सनातन उद्यान एवं मुक्तिधाम वाटिका में पीपल, बरगद, नीम, आंवला, आम, अमरूद, जामुन, अशोक, करंज के पौधे पूर्ण धार्मिक पूजन विधि के साथ आरंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन का अध्यक्ष ललित साहू एवम सनातन एवम मुक्तिधाम प्रभारी मनोज मैत्री एवम देवेंद्र सिंह क्षत्रिय ने शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर आरंभ करवाया। मुख्य…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सड़क पर संयंत्रों का राखड़ लेकर दौड़ते भारी वाहनों से हर आम और खास त्रस्त है . इन पर लगाम कसने प्रशासनिक कवायद तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए राखड़ ओवरलोड कर चलने वाले विभिन्न वाहनों पर आरटीओ इंस्पेक्टर *सी. के. साहू* के नेतृत्व में उनकी उडनदस्ता टीम द्वारा विगत दो दिनों से विशेष अभियान चलाकर नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से जब्ती एवं चलानी कार्यवाही कर 10 ओवरलोड यानों से ,₹4,06,500की जुर्माना राशि वसूल की गई. मौके पर…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: Smoking एक खतरनाक आदत है जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। इन दिनों कई लोग स्मोकिंग की लत से परेशान हैं लेकिन इससे होने वाले नुकसानों की वजह से कुछ ऐसे भी हैं जो स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे में हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने स्मोकिंग छोड़ने के लिए पहली बार गाइडलाइन्स जारी है। हर साल तम्बाकू के चलते दुनिया में 80 लाख लोगों की मौत वर्तमान में भागदौड़ की जिंदगी और तनाव के चलते लोग विभिन्न तरीके से इसे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं। यही वजह…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सियाचिन में अपने साथी सैनिकों को आग से बचाते हुए कैप्टन अंशुमान सिंह ने अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी शहादत के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के दूसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से नवाजा है। यह वीरता पुरस्कार लेने के लिए जब उनकी विधवा स्मृति सिंह पहुंची तो राष्ट्रपति भवन के सभागार में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मौके पर मोजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक छोटी सी क्लिप में स्मृति सिंह और कैप्टन अंशुमान सिंह की मां को राष्ट्रपति से पुरस्कार…
उत्तरप्रदेश महराजगंज/स्वराज टुडे: यूपी के महाराजगंज गजब का मामला सामने आया है. यहां एक दो नहीं बल्कि एक साथ 11 महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई है. यहां प्रधानमंत्री आवास योजना की 11 लाभार्थी महिलाओं ने पहली किस्त ली और कथित तौर पर अपने-अपने प्रमी के संग भाग गई. इन महिलाओं के पतियों ने इस घटना की शिकायत जिला प्रशासन से की है. पति पस्त, पत्नियां मस्त दरअसल ये मामला यूपी के मराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक का है. हैरानी की बात तो ये की ये सभी महिलाएं अलग-अलग गांव की हैं. इस मामले का खुलासा तब हुआ…
आज का राशिफल: आज 7 जुलाई को चंद्रमा दिन रात स्वराशि कर्क में पुष्य नक्षत्र से संचार करेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्रमा शुक्र और बुध का दिव्य संयोग बनेगा। आज ही शुक्र भी कर्क राशि में आकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। जबकि मंगल की चंद्रमा पर दृष्टि होने से धन योग भी निर्मित होगा। इन स्थितियों में आज रविवार का दिन मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि आज का दिन मेष राशि के लिए लाभकारी है। आप हिम्मत और साहस के साथ…
जम्मू कश्मीर/स्वराज टुडे: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार, 6 जुलाई को सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन में चार आतंकियों को ढेर कर दिया. बता दें कि शनिवार सुबह से ही कुलगाम में दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. दरअसल, इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया. फिर बाद में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई थी. मुठभेड़ के दौरान ही जवानों मे चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया. खबर आ रही है कि इलाके में अब भी गोलीबारी जारी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 06/07/2024 दिन शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन डी. डी.एम. पब्लिक स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना तथा समाज के विविध वर्गों का सहभागिता लेना था। अतः इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के अतिरिक्त समाजसेवी संस्था, मीडिया, बैंकिंग क्षेत्र एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपना विशेष योगदान दिया। वन विभाग के द्वारा 1200 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया, जिसमें वन विभाग (डी.एफ.ओ.) श्री अरविंद कुमार जी एवं (डी. एफ.ओ./प्रशिक्षु) श्री चंद्रकुमार अग्रवाल जी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजकिशोर…
उत्तरप्रदेश इटावा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के इटावा के सिवरा गांव में एक शादी का घर अचानक मातम में बदल गया जब दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बारात लाने के सिर्फ दो घंटे बाद ही दूल्हे ने यह खौफनाक कदम उठाया। दूल्हे की खुदकुशी से पूरा घर हैरान मृतक के भाई ने बताया कि दूल्हा अपनी शादी से बहुत खुश था. किसी को नहीं पता कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. दुल्हन का गृह प्रवेश हुआ. फिर दूल्हा दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया. जब दूल्हा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उन्होंने…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के दल ने एक महिला थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के दल ने रायपुर जिले में महिला थाना प्रभारी और धमतरी जिले में नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि रायपुर के मोवा क्षेत्र की निवासी प्रीति बंजारे ने महिला थाना रायपुर में, अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत दी थी जिसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई थी। अधिकारियों ने…
