What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: नागपंचमी, भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जो नाग देवता को समर्पित है। इस दिन, नागों की पूजा की जाती है और उनकी आराधना की जाती है। कई क्षेत्रों में, नागपंचमी को कुश्ती प्रतियोगिताओं से भी जोड़ा जाता है। इसी कड़ी में शहर के जुटमील हनुमान अखाड़े में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। नाग भी शक्ति और बल के प्रतीक हैं। इसलिए, कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन नाग देवता को समर्पित करके…
* क्या पूर्व विधायक की राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस का कद हुआ बौना… * अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदेश में किया जाएगा धरना प्रदर्शन। बालोद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बालोद में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ पांव क्यों फूल रहे है । थाना प्रभारी टीएस पट्टावी में आखिर किस बात की घबराहट है ? किसने मना पर रखा है, कार्यवाही के लिए ? पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले को कई दिन बीत चुके है और हमलावर खुलेआम घूम रहे है वही पत्रकार संगठन भी इस मामले को…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश की राजधानी में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में अचानक आये जलसैलाब में तीन छात्रों की मौत के बाद दिल्ली के आईएएस कोचिंग संस्थान चर्चा में हैं। देश भर से जो सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है वो यह कि यहां आने वाले छात्रों पर किस प्रकार का मानसिक दवाब है। यह बात तो तय है कि यह मानसिक दबाव केवल पढ़ाई की वजह से नहीं हो सकता, या फिर केवल कोचिंग में आपकी परफॉर्मेंस की वजह से नहीं हो सकता। इस दबाव के तमाम कारण हो सकते हैं और उनमें भी सबसे…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्याम की टोली (छ.ग) द्वारा भक्तों के लिए श्री खाटू श्याम जी एवं जयपुर यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं जो 13 से 18 अगस्त 2024 तक रहेगी, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस वर्ष 55 श्याम प्रेमियों को यात्रा पर ले जाया जा रहा है। यात्रा में बिलासपुर से ले जाकर बिलासपुर तक वापस लाने की सारी व्यवस्था आयोजक समिति द्वारा की जा रही है जिसमें सहयोग के रूप में 9100/- लिया जा रहा हैं । बाबा का भव्य दरबार हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन में सजाया जायेगा,जिसमें…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अवसर है. इसके लिए इंडियन ऑयल ने विभिन्न विषयों में विजिटिंग स्पेशलिस्ट और शिफ्ट ड्यूटी डॉक्टर को पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इंडियन ऑयल के इस भर्ती के लिए जो भी आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 21 अगस्त तक…
आज का राशिफल: आज 9 अगस्त दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में हो रहा है। चंद्रमा इस गोचर के साथ गुरु और मंगल के साथ नवम पंचम योग बनाएंगे। जबकि आज सूर्य से दूसरे भाव में शुक्र बुध के होने से वेशी योग बनेगा और सूर्य से तीसरे भाव में चंद्रमा के होने से वरिष्ठ योग भी रहेगा जो मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन वृषभ राशि वालों को लेनदेन में आज सतर्क रहना होगा। जानें आपका दिन आज कैसा बीतेगा, देखें अपना आज का राशिफल…
*शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन सतत् प्रयासरत् *अतिक्रमण के संबंध में जनचौपाल में हुई थी शिकायत कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा कनकी में लगभग 5 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। विगत कलेक्टर जनचौपाल में कोरबा विकासखण्ड के कनकी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा के सम्बंध में शिकायत की गई थी। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ग्रामीणों की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तहसीलदार बरपाली को उक्त प्रकरण की जमीनी स्तर पर…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर पुलिस ने महादेव एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन के आरोप में 5 सटोरियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामले का विवरण पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सट्टा खेलने/खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 281/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत 03.08.2024 को गंज…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: हरियाणा के दो भाइयों की कनाडा में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। यमुनानगर के ब्लॉक रादौर के गांव हड़तान के दो चचरे भाई लगभग ढाई वर्ष पहले कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पढ़ाई करने गए थे। दोनों की अमेरिका में हुई ट्रक दुर्घटना में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की सूचना से पूरे गांव व क्षेत्र में मातम छा गया। गांव हड़तान निवासी व पंचायती विभाग में जेई के पद पर कार्यरत तरसेम कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई रोहित उर्फ लवी पाल (23) लगभग ढाई वर्ष पहले कनाडा के…
उत्तरप्रदेश कन्नौज/स्वराज टुडे: आज के समय में लोग रिलैक्स करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. दिनभर की थकान के बाद मसाज करवाने का आनंद ही कुछ और है. इंसान आराम से कुर्सी पर बैठकर आंखें बंद कर मसाज का मजा लेता है. लेकिन क्या हो अगर इस दौरान मसाज करने वाला आपके चेहरे पर क्रीम की जगह थूक लगाता रहे? खबर सुनकर आ जाएगी उबकाई सोशल मीडिया पर कन्नौज के एक ऐसे ही सैलून वाले का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा गया कि सैलून वाला, जिसका नाम मोहम्मद यूनुस है, वो अपने कस्टमर के चेहरे की…
