What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश सिंह ने निगम एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है । उन्होंने कहा कि निहारिका घंटाघर समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग और फुटपाथ पर इन दिनों अवैध ठेला और दुकानदारों का कब्जा हो गया है । खरीददारी करने वाले लोग अपनी गाड़ियों को सड़क पर ही पार्किंग कर ठेले अथवा दुकानों में खरीददारी करने में व्यस्त हो जाते हैं जिसके कारण रोज शाम को सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। त्यौहारी सीजन होने से बाजार में…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बांग्लादेश में राजनीतिक उथलपुथल के बाद अब अंतरिम सरकार का गठन हो गया। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार बने। वहीं शेख हसीना ढाका छोड़कर भारत आ गईं हैं । उनका अगला कदम क्या होगा ये फिलहाल रहस्य बना हुआ है। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद भी पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनुस सरकार से आपत्ति जताई थी, लेकिन फिर भी हमले नहीं रुके। इस बीच मोदी सरकार ने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश में भारत…
अक्सर छात्र अपने करियर को लेकर काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि मेहनत के साथ ही सही कोर्स का चुनाव करना भी जरूरी होता है। ऐसे में आप फार्मासिस्ट बन करने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। फार्मासिस्ट बनकर आपको समाज की सेवा करने का भी मौका मिलता है। ऐसे में यदि आप भी फार्मासिस्ट बनना चाहते हैं, तो इससे जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस कोर्स की सारी डिटेल्स बताने जा रहे हैं। क्वालिफिकेशन फार्मासिस्ट बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं है। छात्र…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के विरोध में पूरे देश के करीब 3 लाख डॉक्टर आज फिर हड़ताल पर हैं। FORDA और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान इमरजेंसी को छोड़कर बाकी सर्विसेज बंद रहेंगी। ये प्रदर्शन 14 अगस्त की देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ करने के विरोध में की गई है। इसके बाद FORDA ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा करने में असफल…
आज का राशिफल: आज का राशिफल 16 अगस्त दिन शुक्रवार के दिन चंद्रमा धनु में संचार कर रहे हैं तो और सूर्य मघा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही सूर्य सिंह राशि में भी गोचर करने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से आज का दिन मिथुन, कन्या, तुला समेत कई राशियों को फायदा होगा। वहीं कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार सहित। मेष राशि मेष राशि वाले आज भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और साथ ही आपके काम में भी और वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हर घर तिरंगा अभियान के बाद अंतत: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल का विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्ततम दौरा रहा। सर्वप्रथम बालको नगर स्थित पुष्पराज बाल सदन स्कूल में विद्यार्थियों के साथ उन्होंने ध्वजारोहण किया, बच्चों में मिष्ठान बाटा, सभी को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। उसके पश्चात प्रतिवर्ष की भांति अनुभव भवन हाउसिंग बोर्ड में मैत्री संघ के सदस्यों, वार्ड वासियों एवं किड़ोस्फीयर प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके उपरांत सुमि नर्सरी…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (ips) बिलासपुर द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी । इसी क्रम मे ग्राम बरतोरी में राजेश वर्मा नाम का व्यक्ति भारी…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी (Sarakri Naukri) पाने का सपना हर किसी का होता है. अगर आप भी यहां नौकरी पाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. एम्स रायपुर ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) के पदों पर भर्तियां निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य एवं इच्छुक हैं, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एम्स भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. एम्स के इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते…
राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य: महापौर छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के विश्व सद्भावना भवन में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। साथ ही रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने तिरंगा फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के वीर सपूतो ने भारत को स्वतंत्र कराया। अब राष्ट्रिय एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होने कहा कि भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन है। यह पर्व भाई बहनों के अटूट…
हमारे देश में एक ड्रिंक जिसका अपना अलग ही फैन बेस है वो है चाय। यहां लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है। लगभग हर घर में सुबह शाम चाय बनना तय है। चाय बनाने के बाद बचती है ढेर सारी चायपत्ती। इसे अक्सर कूड़ा समझकर कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इस बेकार समझी जाने वाली चायपत्ती से बहुत सारे काम किए जा सकते हैं। घर की साफ-सफाई को आसान बनाना हो या आपकी सुंदरता को निखारना। ये बेकार पड़ी चायपत्ती आपके कई तरीकों से काम आ सकती है। तो चलिए…
