Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक सड़ी गली लाश मिली है। जिससे काफी दुर्गंध आने के बाद मामले की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले आगे की कार्रवाई में जूट गई है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। शव से उठती तेज दुर्गंध से लोगों को हुई जानकारी मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को तमनार रोड पर वार्ड नंबर 8 बस्ती के सड़क किनारे झाड़ियों से दुर्गंध आ रही थी। तभी आसपास रहने वाले लोगों को पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है। जिसके बाद…
उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: कानपुर में एकता गुप्ता नामक महिला की जिम ट्रेनर विमल सोनी द्वारा हत्या करने और शव को डीएम आवास परिसर में दफनाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि एक और जिम ट्रेनर की घटिया करतूत सामने आ गई है। इस दूसरी और सनसनीखेज वारदात में मुख्य आरोपी का नाम है अर्जुन सिंह। जिम ट्रेनर अर्जुन सिंह पर बीए की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसने पहले नशे की लत लगाई और फिर उसके बाद कई बार बलात्कार किया। शिकायत के डेढ़ साल बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़िता के परिवार ने पुलिस…
मुंबई/स्वराज टुडे: मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी युवती की पहचान फातिमा खान (24) के रूप में की गई है, वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। अधिकारी ने बताया कि उसने सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की है। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। पुलिस ने बताया कि युवती शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के बेर सराय रेड लाइट क्रॉसिंग से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक कार के बोनट पर लटके हुए हैं, जबकि ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा है और उनसे बचने की कोशिश कर रहा है. यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. दिल्ली के बेर सराय की यह वीडियो राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर रही है. वीडियो देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ही नहीं सुरक्षित…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: इस वारदात की तारीख थी 08 अक्टूबर 2024. रात के 11 बजे थे कि अचानक सदर थाने का फोन बजा. पुलिस को सूचना मिली कि बलवा कुआरी इलाके में फायरिंग हुई है और स्कूल प्रिंसिपल की हत्या कर दी गयी है. जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि निजी स्कूल चलाने वाले सुधीर को स्कूल परिसर में उसके घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मार दी है. हैरानी की बात ये है कि हत्यारों ने सुधीर को उस वक्त गोली मारी जब सुधीर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने कमरे में सो…
आज का राशिफल : आज 3 नवंबर दिन रविवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे और आज ही भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही साथ ही चंद्रमा इस गोचर के दौरान अनुराधा नक्षत्र उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र में संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन वृषभ, कन्या, कुंभ समेत कई राशियों को शुभ फलदायी होगा। वहीं मिथुन, वृश्चिक समेत कई राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें ग्रह नक्षत्रों की गणना से अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा।…
छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: आज सुबह हुंकरा पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। सुबह शौच के लिए गए कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा तो उन्होंने गाव के सरपंच को फोन द्वारा सूचना दी। सरपंच मौके पर पहुंच कर कटघोरा पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्ती नही हो पाई। घटना स्थल पर एक जोड़ी चप्पल व सायकल मिली है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ युवक यहां रात्रि शराब पीने आये होंगे और आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। शव को पेट्रोल से जलाया गया है और…
मुम्बई/स्वराज टुडे: ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. वह भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 50 प्लस की सर्वाधिक पारी खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. मुंबई में जारी तीसरे टेस्ट मुकाबले से पूर्व वह पूर्व विकेटकीपर खिलाड़ी फारुख इंजीनियर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर स्थित थे, लेकिन वानखेड़े में अर्धशतक जमाते हुए उन्होंने फारुख को अब पीछे छोड़ दिया है. पहले स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी का नाम आता है. माही ने भारत की तरफ से टेस्ट में खेलते हुए 39 बार 50 के…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर में पिछले 36 घंटे से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीन जगह मुठभेड़ जारी है। कश्मीर के श्रीनगर, बांदीपोरा और अनंतनाग में एनकाउंटर हुए। इसमें 4 जवान घायल हो गए हैं जबकि तीन आतंकी को मार गिराया गया है। इसमें से एक आतंकी की पहचान पाकिस्तान के उस्मान के तौर पर हुई है। दो और आतंकी छुपे हुए हैं, जिसे लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बम से उड़ा दिया पूरा मकान श्रीनगर के खानयार में आतंकी एक घर में छुपे हुए थे। सेना ने उस घर को बम से उड़ा दिया। बम ब्लास्ट में…
दिल्ली/स्वराज टुडे: इस बार टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की दीपावली की खुशियां दोगुनी बढ़ गई हैं। चाहत खन्ना ने इस दिवाली नया घर खरीदा है। चाहत ने यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहली दीपावली मनाई है। चाहत ने इसकी तस्वीरें भी अपने फैन्स के साथ शेयर की हैं। नए घर में दिवाली पूजा के बाद तस्वीरें पोस्ट करते हुए चाहत ने भी अपने फैन्स को त्योहार की बधाई दी है। पहली शादी के बाद चाहत खन्ना को मुस्लिम लड़के से प्यार हो गया। प्यार के बाद चाहत ने दूसरी शादी रचाई और हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया।…
