Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अजमेर शरीफ के मौलवी की गाय को लेकर सरकार से बड़ी अपील, कुर्बानी नहीं देंगे मुसलमान बस कीजिये एक काम….

    May 22, 2026

    ठेकेदार प्रिया दूबे और भाजपा नेता सौरभ साहू के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन ! अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026

    कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ता कदम-अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से मिले युवाओं को नए अवसर

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रिसिपल से लव मैरिज करने के बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल, पढ़ें लव-सेक्स और मर्डर की खौफनाक कहानी
    Featured

    प्रिसिपल से लव मैरिज करने के बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल, पढ़ें लव-सेक्स और मर्डर की खौफनाक कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 3, 2024Updated:November 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241103 225710 0820
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: इस वारदात की तारीख थी 08 अक्टूबर 2024. रात के 11 बजे थे कि अचानक सदर थाने का फोन बजा. पुलिस को सूचना मिली कि बलवा कुआरी इलाके में फायरिंग हुई है और स्कूल प्रिंसिपल की हत्या कर दी गयी है.

    जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि निजी स्कूल चलाने वाले सुधीर को स्कूल परिसर में उसके घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मार दी है. हैरानी की बात ये है कि हत्यारों ने सुधीर को उस वक्त गोली मारी जब सुधीर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रहे थे.

    बेडरूम में प्रिंसिपल की हत्या

    दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुआरी में किराये की जमीन लेकर सुधीर इलाके में स्कूल चलाता था. करीब 8 साल पहले सुधीर ने सुमन से प्रेम विवाह किया था। दोनों के बच्चे थे और सुधीर की जिंदगी खुशहाल चल रही थी। पुलिस अधिकारी यह नहीं समझ पा रहे थे कि हत्यारा घर में कैसे दाखिल हुआ. हत्यारों ने सिर्फ सुधीर को ही क्यों निशाना बनाया? अधिकारियों के मन में कई सवाल कौंध रहे थे. पूछताछ के दौरान सुधीर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने दो हमलावरों को अंधेरे कमरे से भागते देखा था. अब पुलिस के सामने यह एक अंधा कत्ल था.

    पुलिस ने सुधीर के प्रेम विवाह और उससे जुड़े किसी विवाद की दिशा में जांच शुरू की. काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस को इस जोड़े की कहानी में कोई खलनायक नहीं मिला और हत्या की कोई वजह भी नजर नहीं आईं. अब पुलिस ने जांच का रुख सुधीर के स्कूल की व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता की ओर मोड़ दिया. यहां पुलिस को एक अहम सुराग मिला. पुलिस को पता चला कि सुधीर के स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर को किसी बात से नाराज होकर सुधीर ने स्कूल से निकाल दिया था. ये दुश्मनी की वजह हो सकती है. निष्कासित शिक्षक का नाम प्रभात था.

    यह भी पढ़ें :  कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज...! देखें वीडियो

    यहां से मिली सबसे बड़ी लीड

    पुलिस ने शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम सुराग मिला जो और भी चौंकाने वाला था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुधीर की प्रेमिका से पत्नी बनी सुमन की भी प्रभात से बातचीत होती थी. यहीं से बस पुलिस को हत्याकांड में सबसे बड़ी लीड मिली. कॉल रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि जिस टीचर प्रभात को सुधीर ने निकाला था, उसका सुधीर की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था । यही वजह थी कि सुधीर ने प्रभात को स्कूल से निकाल दिया था. इसके बावजूद सुमन का प्रभात से अवैध संबंध था. जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था।

    इन झगड़ों से छुटकारा पाने सुमन और प्रभात ने रची एक भयानक साजिश

    पुलिस ने सुमन से सख्ती से पूछताछ की तो हत्या के राज खुलने लगे. पता चला कि पत्नी सुमन ने साजिश के तहत उस रात खिड़की खुली रखी थी. योजना के मुताबिक, इसी दरवाजे से दाखिल होकर प्रभात और उसके साथी कमरे में पहुंचे और सोते समय सुधीर के सिर में गोली मार दी. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमी प्रभात के साथ उसकी पत्नी सुमन को भी गिरफ्तार कर लिया है.

    यह भी पढ़ें: हुंकरा पहाड़ी के पीछे मिली अज्ञात युवक की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी के बाद यह कारनामा करने वाले बने दूसरे क्रिकेटर

    यह भी पढ़ें: अब्दुल्ला से नहीं संभल रहा कश्मीर! भड़के शाह ने बनाया ऐसा प्लान पूरे पाकिस्तान में हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अजमेर शरीफ के मौलवी की गाय को लेकर सरकार से बड़ी अपील, कुर्बानी नहीं देंगे मुसलमान बस कीजिये एक काम….

    May 22, 2026

    ठेकेदार प्रिया दूबे और भाजपा नेता सौरभ साहू के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन ! अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026

    कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ता कदम-अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से मिले युवाओं को नए अवसर

    May 22, 2026

    कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज…! देखें वीडियो

    May 22, 2026

    कटघोरा में गैर-संचारी रोगों पर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, समय पर पहचान और जागरूकता से बच्चों एवं समुदाय को गंभीर बीमारियों से किया जा सकता है सुरक्षित

    May 22, 2026

    हुमायूं कबीर के गाय की कुर्बानी वाले बयान पर बरसे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- इस कठपतुली को जेल में डालो

    May 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,523 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026991 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026884 Views
    Don't Miss

    अजमेर शरीफ के मौलवी की गाय को लेकर सरकार से बड़ी अपील, कुर्बानी नहीं देंगे मुसलमान बस कीजिये एक काम….

    May 22, 2026

    राजस्थान अजमेर/स्वराज टुडे: अजमेर शरीफ के मौलवी सैयद सरवर चिश्ती ने शुक्रवार को केंद्र से…

    ठेकेदार प्रिया दूबे और भाजपा नेता सौरभ साहू के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन ! अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    May 22, 2026

    कौशल विकास से रोजगार की ओर बढ़ता कदम-अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से मिले युवाओं को नए अवसर

    May 22, 2026

    कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज…! देखें वीडियो

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.