Author: Deepak Sahu
मुम्बई/स्वराज टुडे: राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स के बैनर तले निर्मित और शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर में अभिषेक बच्चन अलग-अलग लुक में नजर आते हैं, जहां वो अर्जुन का असाधारण सफर दिखाते हैं, जो चुनौतियों का सामना करता है और जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखता है। जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी और अहिल्या बामरू जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, ट्रेलर में दिखाई देने वाले पल सिनेदर्शकों को उत्साहित करेंगे। एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी एहसास देने वाला ट्रेलर, फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदों को जगाने वाला है।…
छत्तीसगढ़ कांकेर/स्वराज टुडे: वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला के साथ दीपावली की रात थाने के भीतर मारपीट की घटना को लेकर आज सोमवार शाम 6:00 बजे कांकेर रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बस्तर संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन कांकेर जिला मुख्यालय में दिनांक 6 नवम्बर दिन बुधवार को कांकेर कलेक्ट्रेड रोड अम्बेडकर स्टेच्यू में 12 बजे से प्रदर्शन किया जाना है.. सभी बस्तर संभाग के पत्रकारों से आव्हान किया गया है कि पत्रकारिता बचाओ इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस आंदोलन को सफल बनाए बैठक में…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वर्तमान समय में आशियाना बनाना काफी मुश्किल है। निर्माण सामाग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीबों के आशियाने का सपना पूरा करने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों के मकान बन चुके हैं या फिर बनाए जा रहे हैं। योजना के तहत आवास निर्माण महंगा साबित हो रहा है, क्योंकि योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को महंगे दर पर रेत खरीदनी पड़ रही है। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को नि:शुल्क रेत मुहैया कराए जाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने कलेक्टर अजीत वसंत को पत्र लिखा है। पत्र में…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) राजभाषा निदेशालय द्वारा कृष्ण पाल सिंह को उनके प्रथम काव्य संग्रह “ अंतराल “ के लिए मैथली शरण गुप्त पुरस्कार योजना के अंतर्गत तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है । यह पुरस्कार उन्हें 18 अक्टूबर 2024 को रेल भवन के सम्मेलनकक्ष में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया। वर्तमान में कृष्ण पाल सिंह , मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय , आद्रा, दक्षिण पूर्व रेलवे में सहायक संकेत एवं दूरसंचार अभियंता के पद पर कार्यरत हैं । कृष्ण पाल सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ में दुर्ग 1 दल्ली-राजहरा में 1978 में हुआ था। प्रारंभिक…
छत्तीसगढ़ भिलाई/स्वराज टुडे: जामुल थाना क्षेत्र पति पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि जब पत्नी इसकी शिकायत करने थाने गई तो पति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हीरालाल साहू पिता दशरथ साहू (40 साल) के रूप में हुई है। वो घासीदास नगर बॉम्बे आवास में रहता था। हीरालाल के एक बेटा और बेटी हैं। हीरालाल मकान बनाने का ठेका लेने का काम करता था। हीरालाल और उसकी पत्नी के बीच…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अर्जुन अग्रवाल, डीपीएस एनटीपीसी कोरबा के छात्र, ने *केबीसी जूनियर* के इस सीजन में महज 11 वर्ष की आयु में 12 लाख 50 हजार रुपये जीतकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। *केबीसी जूनियर* का बहुप्रतीक्षित पहला एपिसोड सोमवार रात प्रसारित हुआ, जिसमें अर्जुन के असाधारण ज्ञान और तेज़ सोच की अमिताभ बच्चन ने जमकर सराहना की। अर्जुन, जो इस शो पर अपने माता-पिता और छोटी बहन नैना के साथ आए थे, न केवल अपने परिवार के लिए, बल्कि कोरबा शहर के लिए भी गर्व का कारण बने। उनका यह अद्वितीय सफलता की कहानी और भी…
मुम्बई/स्वराज टुडे: जियो स्टूडियोज रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट, सिनर्जी और देवगन फिल्म्स के सहयोग से निर्मित ड्रामा, इमोशन और एक्शन से भरपूर फिल्म’सिंघम अगेन’ दिवाली के अवसर पर रिलीज किए जाने के बाद सिंगल स्क्रीन और नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन में शानदार ऑक्यूपेंसी के साथ धमाल मचा रही है। ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में 65 करोड़ रुपये की कमाई की और भारत में 43.7 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसे रोहित शेट्टी-अजय देवगन के सहयोग से बनी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग के रूप में देखा जा रहा है। इस फिल्म ने टिकट काउंटर…
आज का राशिफल : आज 5 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार धनु राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज ज्येष्ठा नक्षत्र में होंगे। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा से द्वादश भाव में शुक्र और बुध की युति होने से लक्ष्मी नारायण और अनफा योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन वृषभ, तुला और कुंभ सहित किन-किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल। मेष राशि आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत व्यस्त बीतने वाला है। व्यस्तता के कारण आज आप अपने…
हम सभी ने सुना है, ‘रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर से दूर रहो.’ सेब खाने से सेहत बेहतर रहती है. इससे बीमारियां दूर रहती हैं. कई लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर चुके हैं, जबकि अन्य लोग सिर्फ इसके स्वाद के कारण इसे पसंद करते हैं. डॉक्टर भी रोजाना सेब खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन्स और फाइबर होते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी हैं. लेकिन तब क्या हो जब आपको घटिया क्वालियटी का सेब अच्छे स्टीकर में छिपाकर दिया जाए. कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग…
सच्ची घटनाओं से प्रेरित काले धन से भरी एक तिजोरी के इर्दगिर्द घूमती है यह थ्रिलिंग फ़िल्म मुंबई /स्वराज टुडे: दीवाली के अवसर पर जबरदस्त एक्शन से भरपूर रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा एक भव्य मलयालम फ़िल्म “मूरा” का धांसू ट्रेलर सोशल मीडिया पर आउट होते ही बवाल मचा रहा है। क्या स्टंट्स हैं, क्या अभिनय है, क्या रोमांच है और अभी तो केवल ट्रेलर है, पिक्चर 8 नवम्बर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म के ट्रेलर का दिलचस्प शुरुआती दृश्य ही दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा है, जिसमें चार युवा नायक नज़र आते हैं और पिक्चर…
