Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

    July 9, 2026

    उरगा में अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 100 बोरी यूरिया जब्त

    July 9, 2026

    वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थय विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा और एक्शन से भरपूर फ़िल्म “मूरा” 8 नवम्बर को होगी रिलीज़
    Featured

    रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा और एक्शन से भरपूर फ़िल्म “मूरा” 8 नवम्बर को होगी रिलीज़

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241105 073636 6956
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सच्ची घटनाओं से प्रेरित काले धन से भरी एक तिजोरी के इर्दगिर्द घूमती है यह थ्रिलिंग फ़िल्म

    मुंबई /स्वराज टुडे: दीवाली के अवसर पर जबरदस्त एक्शन से भरपूर रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा एक भव्य मलयालम फ़िल्म “मूरा” का धांसू ट्रेलर सोशल मीडिया पर आउट होते ही बवाल मचा रहा है। क्या स्टंट्स हैं, क्या अभिनय है, क्या रोमांच है और अभी तो केवल ट्रेलर है, पिक्चर 8 नवम्बर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

    फ़िल्म के ट्रेलर का दिलचस्प शुरुआती दृश्य ही दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा है, जिसमें चार युवा नायक नज़र आते हैं और पिक्चर में होने वाले धमाकेदार एक्शन की ओर इशारा किया गया है। इसका फिल्मांकन कमाल का है और बैकग्राउंड म्युज़िक हर एक सीन को एक अलग स्तर पर ले जाता है। ट्रेलर एक रहस्यपूर्ण माहौल क्रिएट करता है और दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाता है।

    Mura Poster

    “कप्पेला” जैसी प्रशंसित फ़िल्म बनाने वाले मलयालम सिनेमा के बेहतरीन निर्देशक मोहम्मद मुस्तफा द्वारा निर्देशित मूरा एक ऐसा गैंगस्टर ड्रामा है, जो दर्शकों को अपनी सीट से उठने न देगा।

    सूरज वेंजरामूडू, हृधू हारून, कानी कुसरुति और माला पार्वती सहित कई बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, थ्रिल और युवा शक्ति का एक अद्भुत संगम है। त्रिवेंद्रम में सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी कुछ युवाओं के बारे में है, जो काले धन से भरी एक तिजोरी को तोड़ने के मुश्किल मिशन में निकलते हैं। हिम्मत, संकल्प और विद्रोह से भरा उनका सफर हर कदम पर रोमांच और चुनौती लिए हुए होता है। इस यात्रा में गैंगस्टर और पुलिस की भी अहम भूमिका होती है।

    यह भी पढ़ें :  कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर झमाझम बारिश के बीच वकीलों ने निकाली कार रैली-एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    “मुरा” हृधू हारून की पहली मलयालम फ़िल्म है, जिन्हें कान्स विजेता फ़िल्म “ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट”, अमेज़न वेब सीरीज़ “क्रैश कोर्स”, हिंदी फ़िल्म “मुंबईकर” और तमिल फ़िल्म “ठग्स”के लिए जाना जाता है। उनका किरदार फ़िल्म में गहराई और रहस्य की एक और परत जोड़ता है। फिल्म में अनुभवी अभिनेता सूरज वेंजरामूडू हैं, जो “जन गण मन” और “ड्राइविंग लाइसेंस” जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। उनकी मौजूदगी फिल्म की युवा टीम में गंभीरता और मार्गदर्शन का एहसास दिलाती है।

    प्रोड्यूसर रिया शिबू का कहना है कि मूरा 8 नवंबर, 2024 को दुनिया भर में रिलीज़ हो रही एक ऐसी फिल्म है जो एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव है। प्रतिभाशाली कलाकारों, इंगेजिंग कहानी और बेहतरीन निर्देशन के द्वारा “मूरा” दर्शकों को लुभाने और मलयालम सिनेमा में एक ऐतिहासिक फिल्म बनने के लिए तैयार है। हम जल्द ही इसे हिंदी में भी रिलीज़ करेंगे जिसकी तारीख की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।”

    इस फ़िल्म में सूरज वेंजरामुदु, हृधु हारून, माला पार्वती, कानी कुसरुति, कन्नन नायर, जोबिन दास, अनुजिथ कन्नन, येदु कृष्णा, पी.एल. थेनप्पन, विघ्नेश्वर सुरेश, कृष हसन, सिबी जोसेफ, अल्फ्रेड जोस ने अभिनय किया है। निर्देशक मोहम्मद मुस्तफा, प्रोड्यूसर रिया शिबू, लेखक सुरेश बाबू, कार्यकारी निर्माता रॉनी जकारिया, डीओपी फाजिल नज़र, एडिटर चमन चक्को, संगीत और बीजीएम क्रिस्टी जॉबी, एक्शन पीसी स्टंट का है।

    Trailer Link : https://youtu.be/btEgr48QE2I

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

    July 9, 2026

    उरगा में अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 100 बोरी यूरिया जब्त

    July 9, 2026

    वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थय विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

    July 9, 2026

    उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    July 9, 2026

    Korba: चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को

    July 9, 2026

    Ambikapur: सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

    July 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,729 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,424 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु…

    उरगा में अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 100 बोरी यूरिया जब्त

    July 9, 2026

    वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थय विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

    July 9, 2026

    उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    July 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.