Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर

    October 27, 2026

    प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 27, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल को भ्रात शोक, मंगलवार को मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिल्ली में कार चालक की दबंगई ! ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बोनट पर लटका कर 100 मीटर घसीटा
    Featured

    दिल्ली में कार चालक की दबंगई ! ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बोनट पर लटका कर 100 मीटर घसीटा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n637659253173065526983113f50b51a908570380f9b82a131ac08b70cf60ff863663721f09417fc89a00f7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के बेर सराय रेड लाइट क्रॉसिंग से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक कार के बोनट पर लटके हुए हैं, जबकि ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा है और उनसे बचने की कोशिश कर रहा है. यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है.

    दिल्ली के बेर सराय की यह वीडियो राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर रही है. वीडियो देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ही नहीं सुरक्षित है तो आम लोगों का क्या होगा?

    बोनट पर लटके हैं पुलिसकर्मी

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार है. कार यू टर्न हो रही थी, तभी ट्रैफिक पुलिस के दो जवान कार को रोकने की कोशिश करते हैं. लेकिन कार वाला रुकता नहीं है. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर लटक जाते हैं. इसके बावजूद भी कार सवार नहीं रुकता है और पुलिसकर्मियों को लटका कर करीब 100 मीटर जाता है. फिर ब्रेक लगा देता है, जिससे ट्रैफिक पुलिस का एक जवान गिर जाता है.

    वहीं, इसके बाद कार मुड़ती है और दूसरे ट्रैफिक जवान को कार चालक फिर ब्रेक लगाकर गिरा देता है. इसके बाद कार लेकर फरार हो जाता है. हालांकि, इस दौरान कुछ लोग कार को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कार इतनी स्पीड में जाती है कि लोग उसके पास तक जाने की जहमत नहीं उठा पाते हैं.

    यह भी पढ़ें :  मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज

    वसंत विहार सर्किल में तैनात एएसआई प्रमोद सिंह और एचसी शैलेश चौहान को उपरोक्त घटना में मामूली चोटें आई हैं. मोबाइल अपराध और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. एएसआई प्रमोद द्वारा दिए गए बयान संख्या 955/टी के अनुसार कथित कार चालक ने एएसआई प्रमोद और शैलेश चौहान की आधिकारिक ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की थी और उपरोक्त पुलिस अधिकारियों को अपनी कार में घसीटकर घायल करके मारने की कोशिश की थी.

    तथ्यों और परिस्थितियों व घायल यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए बयान के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या के प्रयास, आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने का अपराध बनता है. तदनुसार, एफआईआर संख्या 290/2024 दिनांक 03/11/2024 यू/एस 109(1)/221/132/121(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    अपराधी वाहन संख्या डीएल 9 सीबीसी 7528 और आरोपी की तलाशी ली जा रही है. अपराधी वाहन जय भगवान पुत्र श्री रणबीर सिंह निवासी नांगल देवत, वसंत कुंज, नई दिल्ली के नाम पर पंजीकृत पाया गया.

    यह भी पढ़ें: प्रिसिपल से लव मैरिज करने के बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल, पढ़ें लव-सेक्स और मर्डर की खौफनाक कहानी

    यह भी पढ़ें: प्यार में एक्ट्रेस ने अपना लिया था इस्लाम, लेकिन तलाक के बाद की घर वापसी, अब धूमधाम से मनाई दीपावली

    यह भी पढ़ें: हुंकरा पहाड़ी के पीछे मिली अज्ञात युवक की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: 870 ग्राम के जुड़वां शिशुओं ने जीती जिंदगी की जंग, एक माह के उपचार के बाद मिली छुट्टी

    October 26, 2026

    राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 26, 2026

    Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 26, 2026

    विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    October 26, 2026

    डॉ. सुषमा पाण्डेय को ‘विद्यासागर’ की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    October 25, 2026

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,043 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    Korba: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर

    October 27, 2026

    ● निचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली बहाली के…

    प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 27, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल को भ्रात शोक, मंगलवार को मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 27, 2026

    साहू हेल्प लाइन जांजगीर चांपा शक्ति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान महादान शिविर का सफल आयोजन

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.