Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय किसान दिवस पर बहेराडीह (जांजगीर-चाम्पा) में किसान, पत्रकार और धरोहरों के संरक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ। जिसमें महासमुंद जिले के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास द्वारा ‘पत्रकारश्री’ सम्मान से विभूषित आनंदराम पत्रकारश्री को शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके साथ ही पत्रकारिता में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 10 अन्य कलमकारों का भी सम्मान किया गया। कुंजबिहारी साहू स्मृति किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, राजकुमार साहू ने बताया कि जांजगीर- चाम्पा जिले के बहेराडीह गांव में भारत…
उत्तरप्रदेश मथुरा/स्वराज टुडे: मथुरा जिले के अडुकी गांव में उस वक्त हड़कंप मचा गया. जब गांव के लोगों को लाशों को निकालकर खाने वाला जानवर कबर बिज्जू दिखाई दिया. इसको देखने के बाद लोगों में दहशत फ़ैल गई. कई लोगों को इस जानवर के बारें में जानकारी भी नहीं थी. आखिरकार ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी और उन्होंने गांव में पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद इस जानवर को रेस्क्यू किया. बताया जा रहा है की गांव के लोगों ने सुबह इस जानवर को देखा. इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद को दी गई. पार्षद ने इसके बाद वन विभाग…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया, शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और उनके स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की थी. इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा, लेकिन गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पूर्व पीएम का सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाने की जानकारी दी. इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान के लिए स्मारक बनाए जाने…
मुंबई/स्वराज टुडे: हमारी सांस्कृतिक विविधिता मनोरंजन के क्षेत्र में भी समान रूप से दिखती है। माया नगरी मुंबई में बनने वाली बॉलीवुड की हिंदी मसालेदार फिल्मों को लेकर अलग किस्म की दीवानगी है, तो कला फिल्मों का अपना अलग प्रभाव है। दक्षिण भारतीय टॉलीवुड की फिल्मों के करोड़ों दर्शक हैं, तो भोजपुरी व अन्य भाषाओं के मनोरंजन का अपना एक अलग अंदाज है। इंटरनेट के जमाने में फिल्म और टीवी की दुनिया के अलावा ओटीटी की दुनिया भी आबाद हो गई है, जिससे नवोदित प्रतिभाओं का दायरा बढ़ा है और इसी वजह से डिजिटल युग में बॉलीवुड की धरती पर…
नई दिल्ली /स्वराज टुडे: यह दुनिया हिंदू, इस्लाम, ईसाई, बौद्ध, जैन, सिख जैसे विभिन्न धर्मों के लोगों का निवास स्थान है। कुछ देशों में केवल कुछ धर्मों के लोगों को ही देखा जा सकता है। लेकिन 2050 तक भारत सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक भारत (311 मिलियन) सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। भारत विविधता में एकता का उदाहरण है। यहां विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग रहते हैं। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक भारत सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश बन…
स्वागत समिति के अध्यक्ष और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी रायपुर/स्वराज टुडे: गुरुवार सायं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं। वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने भी तय किया है कि प्रतियोगिता के दौरान होने वाली विशाल…
आज का राशिफल : 27 दिसंबर दिन शुक्रवार को आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि से वृश्चिक राशि में होगा। इस गोचर में चंद्रमा आज विशाखा नक्षत्र से अनुराधा नक्षत्र पर संचार करेंगे। चंद्रमा इस गोचर के दौरान बुध के साथ युति संबंध बनाएंगे और अच्छी बात यह रहेगी कि चंद्रमा और गुरु के बीच समसप्तक योग बनने से चंद्रमा का नीचभंग योग भी बनेगा। साथ ही आज स्वराशि कुंभ में चल रहे शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे। इन स्थितियों में आज का दिन वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन कन्या राशि…
आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ ऐसी बातें होती है जिन्हें हमेशा छिपाकर रखने में ही भलाई होती है. अगर ये राज किसी को पता चल जाए तो आपका जीवन तबाह हो सकता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है जो कि बेहतर जीवन जीन में मददगार साबित होती हैं. चाणक्य नीति में बताई गई नीतियों का पालन कर मनुष्य सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है और धोखा खाने से बच सकता है. आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य को अपने जीवन में कुछ राज हमेशा राज ही रखने चाहिए.…
बालों की देखभाल में आंवला को सदियों से एक जादुई औषधि माना गया है. ये न सिर्फ बालों की जड़ों को मजबूत करता है बल्कि उनके ग्रोथ में सुधार लाता है. साथ ही बालों को घना, चमकदार और स्वस्थ बनाने में भी बेहद प्रभावी है. आंवला में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे बालों की समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय बनाते हैं. आज के समय में प्रदूषण, तनाव, खराब डाइट और केमिकल से भरे प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल बालों के गिरने और कमजोर होने का मुख्य कारण बन रहा है. ऐसे में नेचुरल उपाय ही इन्हें ठीक कर सकते…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कजाकिस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास बुधवार (25 दिसंबर 2024) को एक यात्री विमान क्रैश हो गया. विमान में 67 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 42 लोगों के मौत की आशंका है. इस बीच इस हादसे से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जो पूरी कहानी बयां कर रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही अचानक तेजी से जमीन की तरफ आ रहा है. इसके कुछ…
