Author: Deepak Sahu
*🔸 दिनांक 16/1/25 को ओवर स्पीड के 15, मोडिफाइड सायलेंसरों और प्रेशर हॉर्न के 10, 185 एमवी एक्ट के 04 मामलों में कार्यवाही की गई। *🔸78,000 रुपए का समन शुल्क लिया गया। *🔸 यातायात नियमों का पालन करने हेतु कोरबा पुलिस कर रही जनता से अपील। कोरबा/स्वराज टुडे: यातायात नियमों का पालन करने हेतु कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देशन पर यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार मीना (भापुसे) व डीके सिंह ट्रैफिक डीएसपी एवं थाना /चौकी द्वारा नागरिकों को जागरूक करने हेतु जगह-जगह चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान। इस अभियान…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा में पालना योजना के क्रियान्वयन हेतु 04 पालना (आंगनबाड़ी सह क्रेश) केन्द्रों की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। इस योजना अंतर्गत पालना केन्द्रो के संचालन हेतु पालना कार्यकर्ता के 04 पद एवं पालना सहायिका के 04 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति हेतु इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 20 जनवरी 03 फरवरी तक सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय कटघोरा में कार्यालयीन दिवसो में प्रातः 10 बजे से 5.30 बजे तक जमा कर सकते है। इस हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप परियोजना कार्यालय कटघोरा के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा यातायात पुलिस कोरबा ने 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत नेहरू युवा केंद्र के युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर ने कहा कि 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। श्री राठौर ने यह भी कहा कि लाइसेंसधारी वाहन चालकों को दो पहिया वाहन पर सफर करते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहननी चाहिए। उन्होंने यह…
छत्तीसगढ़ रायगढ़-पुसौर/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा और उसके आश्रित ग्राम सराईपाली में सरपंच सचिव एवं अन्य दबंगों द्वारा 99 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के गंभीर आरोप हैं। उक्त मामले में नायब तहसीलदार पुसौर ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आवेदक रघुनाथ चौहान पिता फकीरचंद चौहान निवासी सराईपाली द्वारा 31 दिसंबर 2024 को भू राजस्व संहिता धारा 248 के अंतर्गत दिए गए आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जानिए क्या है मामला…. भू राजस्व संहिता धारा 248 के अंतर्गत दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पुसौर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत…
आज का राशिफल : 17 जनवरी शुक्रवार को ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। चंद्रमा का संचार आज सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। मित्र राशि में गोचर रहे चंद्रमा पर आज शुक्र की शुभ दृष्टि बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत में कोई इच्छित कार्य पूरा होने से मन उत्साह रहेगा।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 15.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में उठाईगिरी / लूट तथा बिना देख रेख वाले ए.टी.एम. से विड्राल एवं कैश लोड के दौरान संभावित घटना/दुर्घटना को टालने के संबंध मे पुलिस अधीक्षक कोरवा श्री सिद्धार्थ तिवारी (गापुचे), द्वारा जिले में संचालित विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों, प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी तथा कलेक्शन एजेंसियों के प्रबंधकों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरवा, यू.वी.एस चौहान, उपपुलिस अधीक्षक यातायात एवं साईबर रवीन्द्र कुमार मीणा (नापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोरवा, भूषण एक्का, सहायक आयुक्त आबकारी आशा सिंह, पंजाब नेशनल बैंक वरिष्ठ प्रबंधक अमित कुमार पाण्डेय, सेवा…
उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: महाकुंभ की वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया अब फूट-फूटकर रो रही हैं। हर्षा ने महाकुंभ छोड़ने का फैसला कर लिया है। कुछ संतों के साथ ही कुछ मीडिया चैनलों पर निशाना साधते हुए उन्हें महाकुंभ छोड़ने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। इन लोगों को पाप जरूर लगेगा हर्षा ने कहा कि एक लड़की जो धर्म से जुड़ने आई थी, धर्म को जानने आई थी। सनातन संस्कृति को जानने आई थी। उसे इस लायक नहीं छोड़ा कि वह पूरे कुंभ में भी रुक पाए। यह ऐसा कुंभ है जो हमारे जीवन में एक बार ही आएगा, उसे आप…
राजस्थान कोटा/स्वराज टुडे: अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटा पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। शातिर चीन अन्य देशों के ठगों के साथ मिलकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे । ठगी की रकम विदेश भेजते थे। गिरफ्तार किए गए ठगों की पहचान अक्षय कुमार, रामदीन, भोम सिंह और राकेश के रूप में हुई है। इन सभी की गिरफ्तारी जोधपुर से हुई है। इस मामले का खुलासा विशेष अभियान ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत हुआ है। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने मीडिया को बताया कि यह गिरोह विदेशी…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह वे ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे। कोर्ट ने उन्हें 7 दिन के लिए ED की रिमांड में भेज दिया है। वहीं ED के वकील सौरभ पांडेय ने दावा किया है कि, कवासी लखमा को हर महीने दो करोड़ रुपये कमीशन के तौर पर दिए जाते थे। ED के वकील बोले- कमीशन के पैसों से बनवाया घर और कांग्रेस भवन सुनवाई के बाद बाहर निकले ED के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि, यह कार्रवाई 2…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के 17 शासकीय आयुर्वेद औषधालय एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर रजगामार, मदनपुर, बरपाली, बेहरचुंवा, भिलाईबाजार, बोईदा, चैतमा, कनकी, कटघोरा, नोनबिर्स, पाढ़ीमार, परसदा, पिपरिया, सोहागपुर, सुखरीकला, तिवरता और कोरबी) में दैनिक मानदेय दरों पर प्रतिदिन योगाभ्यास हेतु 01-01 योग प्रशिक्षक चयन करने हेतु आवेदन पत्र दिनांक 08 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किया गया था। दावा आपत्ति निराकरण पश्चात अनंतिम 41 पात्र अभ्यार्थियों की सूची जारी की गई है। जिसका अवलोकन जिला कार्यालय कोरबा के सूचना पटल एवं वेबसाईट www.korba.gov.in पर की जा सकती है। उक्त पात्र सभी अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 18 जनवरी…
