Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026

    Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    May 4, 2026

    राशिफल 4 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 17 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 17 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 17 जनवरी शुक्रवार को ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। चंद्रमा का संचार आज सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। मित्र राशि में गोचर रहे चंद्रमा पर आज शुक्र की शुभ दृष्टि बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत में कोई इच्छित कार्य पूरा होने से मन उत्साह रहेगा। व्यवहार में मधुरता रहने से आप अपने कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। दोपहर बाद कामकाज में तेजी आने से आपकी व्यस्तता बढ जाएगी कोई नई जिम्मेदारी या काम आपको मिल सकता है। लेन-देन करते समय सावधान रहें। परिवार में कोई आपसी मतभेद है तो वह भी दूर हो सकता है। आपको बाहरी खानपान से परहेज रखना चाहिए।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको अपने किसी निर्णय की वजह से लाभ मिलेगा। लेकिन आपको अपने मन पर आज कंट्रोल करना होगा क्योंकि आपके विचार जल्दी-जल्दी बदलते रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च होगा और भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। अनैतिक तरीकों से लाभ पाने का प्रलोभन नुकसान दे सकता है इससे आपको बचना चाहिए। लाभ के कई अवसर मिलेंगे इसलिए आज अवसर पर ध्यान बनाए रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों को आज क्रोध अधिक आएगा और छोटी-छोटी बातों में आवेश में आ सकते हें। इनके अपने व्यवहार को आज संयमित रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम में उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कोई काम आपक आज बनते हुए अटक सकता है। आर्थिक मामलों में आपको अपनी योजना में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से भी नाराजगी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज संयम और धैर्य से काम लें, जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नुकसान से बचने के लिए आज आवेश में आकर धन निवेश करने से बचें।

    यह भी पढ़ें :  पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ बंगाल में FIR, जानिए किस आरोप में फंस गए यूपी के 'सिंघम'

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात पर मतभेद रहेगा। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा अधिक होने से काम में लापरवाही से बचना होगा। आज आपके हिस्से का कोई दूसरा फायदा उठा सकता है। अनावश्यक धन खर्च का भी योग है। धन लाभ के लिए आपको अधिक प्रयास और परिश्रम करना होगा। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च बढ़ने से परेशानी होगी।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन दिन भर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आपके सितारे बताते हैं कि आज घर को सजाने-संवारने और उसमें बदलाव करने में आपको धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज विरोधियों से भी प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है। आपको आज सरकारी क्षेत्र से मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान पिता के सहयोग से हो सकता है।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी से मतभेद और कहासुनी भी हो सकती है इसलिए लेनदेन में सतर्कता बरतें। काम-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। सलाह है कि अनावश्यक विषयों पर चर्चा करने से बचें। लव लाइफ में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। प्रेमी की ओर से आपको आज कोई गिफ्ट या सरप्राइज मिल सकता है।

    ​तुला राशि

    आज शुक्रवार का दिन शुक्र की राशि तुला वालों के लिए आनंददायक रहेगा। आज आप हर क्षेत्र में सफल रहेंगे। सफलता के पीछे आपकी योजना और परिश्रम का विशेष योगदान रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर साबित होगा। विपरीत लिंगी सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण आमतौर पर सुखद रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आप आनंद ले सकते हें।

    यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों को आज कार्य के प्रति गंभीर रहना होगा। काम में आज मन नहीं लगेगा और कई तरह के विचार मन में आकर आपको विचलित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती है जिससे आपको मदद की उम्मीद नहीं होगी। सरकारी कार्यों में आज आपको अधिक परेशान होना पड़ सकता है। किसी संबंधी की मदद के लिए आपको धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, सामाजिक क्षेत्र में आज आपके विचारों की सराहना होगी, आपका प्रभाव बढेगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपके संपर्क का दायरा बढेगा। स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर के बाद शरीर में थकान और कंधे कमर में दर्द महसूस कर सकते हें। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवार के लोग सहयोग करेंगे।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको मानसिक उलझन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक होने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे अपनों से दूरियां बढ़ाना संभव है। आपको आज पारिवारिक जीवन में भी जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन लव लाइफ में आपका प्रेमी के साथ तालमेल बना रहेगा। आज आपको पुराने कार्यों को पूरा करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। परिजनों की बात सुनना बेहतर रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों से सलाह जरूर लें। बच्चों की सेहत और शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

    ​कुंभ राशि

    आपके लिए आज शुक्रवार का दिन आशाओं के अनुरूप रहेगा। आज आप सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे। भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। आज संपत्ति संबंधी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। सरकार काम कम प्रयास से बन सकता है। विदेश संबंधी कार्यों में भी सफलता पाएंगे। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। दान पुण्य भी करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा; अब इस बात का सता रहा डर

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिश्रित फलदायी होगा। दिन के पहले भाग में सुस्ती बनी रहेगी। काम में उत्साह कम दिखेगा। परिवार में किसी बात को लेकर उलझन परेशानी बनी रहेगी। वैसे दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल हो जाएगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से काम तय समय में पूरा हो जाएगा। शाम के समय आज कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026

    Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    May 4, 2026

    राशिफल 4 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 4, 2026

    बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा; अब इस बात का सता रहा डर

    May 4, 2026

    सहारनपुर में दिल दहला देने वाला कांड, 14 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार

    May 3, 2026

    Sakti: आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 05 आरोपी गिरफ्तार

    May 3, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026944 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026852 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026813 Views
    Don't Miss

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026

    ● आचार्य अविनोद कुमार बोले: इस बार मई में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! ● आचार्य…

    Delhi: विवेक विहार अग्निकांड में 4 बहुत बड़ी चूक, जिसने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां कर दी खत्म, दिल दहला देगी पूरी कहानी

    May 4, 2026

    राशिफल 4 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 4, 2026

    बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा; अब इस बात का सता रहा डर

    May 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.