Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महाकुंभ की वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया अब फूट-फूटकर रोईं, संगम तट छोड़ने का किया ऐलान
    Featured

    महाकुंभ की वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया अब फूट-फूटकर रोईं, संगम तट छोड़ने का किया ऐलान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6479444531737079678889ac01f2e755f0d42e29b841f6b45abfc05d74a81e741e4c001d85289a0e2843b4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: महाकुंभ की वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया अब फूट-फूटकर रो रही हैं। हर्षा ने महाकुंभ छोड़ने का फैसला कर लिया है। कुछ संतों के साथ ही कुछ मीडिया चैनलों पर निशाना साधते हुए उन्हें महाकुंभ छोड़ने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है।

    इन लोगों को पाप जरूर लगेगा

    हर्षा ने कहा कि एक लड़की जो धर्म से जुड़ने आई थी, धर्म को जानने आई थी। सनातन संस्कृति को जानने आई थी। उसे इस लायक नहीं छोड़ा कि वह पूरे कुंभ में भी रुक पाए। यह ऐसा कुंभ है जो हमारे जीवन में एक बार ही आएगा, उसे आप लोगों ने मुझसे छीन लिया है। इसके पुण्य का तो नहीं पता लेकिन जिन लोगों के कारण मुझे महाकुंभ छोड़ना पड़ रहा है उन्हें इसका पाप जरूर लगेगा।

    मीडिया द्वारा मेरा नाम जबरन विवादों में घसीटा गया

    हर्षा ने कहा कि यहां आने के बाद जो कुछ भी हुआ है उसमें मेरी कोई गलती नहीं है। मैं पहले पूरे महाकुंभ के लिए यहां रहने आई थी। लेकिन मेरा नाम विवादों में घसीट दिया गया। हर्षा फिलहाल मीडिया कैमरों से दूर एक छोटे से टेंट के कॉटेज में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि इस काटेज में रहने के लिए उन्हें मजबूर कर दिया गया है। अब इस काटेज को ही दिनभर देखना है तो इससे बेहतर है मैं यहां से चली जाऊं।

    निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान रथ पर साधु संतों के साथ नजर आईं थी हर्षा

    हर्षा ने पिछले हफ्ते निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान एक रथ पर साधु संतों के साथ महाकुंभ में प्रवेश किया था। इसी दौरान कुछ मीडिया चैनलों ने उनसे बातचीत की और इसी बातचीत के बाद ही महाकुंभ का सबसे चर्चित चेहरा बन गई थीं। रातों-रात हर्षा महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से मशहूर हो गईं। उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। इसे देखकर खुद हर्षा भी तब गदगद नजर आईं थी। उन्होंने तब खुद कहा था कि इस तरह से गूगल और यूट्यूब की ट्रेडिंग में आना बहुत अच्छा लग रहा है। इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स तीन दिन में ही साढ़े पांच लाख से दस लाख के पार हो गए।

    यह भी पढ़ें :  शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    बाद में हर्षा ने दी सफाई, कहा-वो अभी साध्वी नहीं है

    इसी बीच इंस्टाग्राम से ही उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल होने लगे।उन्हें एंकर, होस्ट, एक्ट्रेस के साथ ही मॉडल कहा जाने लगा। इससे चिंतित हर्षा ने साफ किया कि वह साध्वी नहीं हैं। वह केवल साध्वी बनने की राह में हैं। वह चाहती हैं कि साध्वी बने लेकिन अभी बनी नहीं हैं। हर्षा के जरिए पूरे निरंजनी अखाड़े को दूसरे अखाड़े के संतों ने निशाने पर ले लिया। संतों ने पेशवाई और शाही स्नान के दौरान हर्षा को रथ पर बैठाने को गलत परंपरा बताया। कई संतों ने सीधे कैलाशानंदगिरि पर हमले शुरू कर दिए।

    ऐसे में हर्षा ने कहा कि बहुत सी चीजें मेरे संज्ञान में आईं है जो कि बहुत ही गलत है। अब बात मेरे गुरुदेव (कैलाशानंद गिरि) तक आ गई हैं। जैसे एक बच्चा होता है, वह अपने माता-पिता के बारे में नहीं सुन सकता, वैसे ही मैं अपने गुरुदेव के बारे में नहीं सुन सकती हूं। हर्षा ने कहा कि मैं सभी साधु संतों का बहुत सम्मान करती हूं। लेकिन सभी लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक महिला के बारे में कैसी बातें कर रहे हैं।

    क्यों भड़कीं हर्षा

    हर्षा ने कहा कि कुछ गैर धर्म के रिपोर्टर हैं जो महाकुंभ में आए हैं। कुछ चैनलों के रिपोर्टर ने मिलकर मुझे एंकर और एक्टर की जगह मॉडल बना दिया है। जबकि मैंने कभी मॉडलिंग नहीं की। मेरे प्रोफाइल में भी नहीं है। जैसे मुझे साध्वी का टैग दिया गया, उसी तरह मॉडल का टैग दे दिया गया है। इसी तरह खुद को संत बताने वाले काली सेना के अध्यक्ष आनंद स्वरूप खुद शादीशुदा हैं। वह भी मुझ पर उंगली उठा रहे हैं। वह मुझे नाचने गाने वाली बता रहे हैं। आप पहले खुद में  झांकिये कि आप कितने सही हैं, कितने साफ हैं। उसके बाद किसी पर उंगली उठाइए। आपको सभ्यता का बिल्कुल एहसास नहीं है। आप एक संत बताकर इस महाकुंभ में हैं। इस महाकुंभ की परंपरा को कहां लेकर जा रहे हैं। आप मेरे कंधे पर बंदूक रखकर मेरे गुरुजी पर चला रहे हैं। उन्होने क्या किया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    मानहानि के केस की धमकी

    हर्षा ने कहा कि सोशल मीडिया पर मसाले के लिए कुछ कंटेट क्रिएटर और अपनी टीआरपी के लिए कुछ न्यूज रिपोर्टर जो कुछ कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी हो रही है। इनके सभी पेजेज तैयार कराने के लिए वकील से बात हुई है। संत आनंद स्वरूप जी ने जिस तरह से मेरे और मेरे गुरुदेव के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, उसका उन्हें हक ही नहीं है। मेरे गुरुदेव जहां पर हैं, वहां आप पहुंच ही नहीं सकते हैं। अगर अब इससे आगे बात बढ़ी तो उनके खिलाफ और जो लोग मेरे ऊपर और मेरे गुरुदेव के ऊपर किचड़ उछाल रहे हैं, सभी के खिलाफ मानहानि का दावा करूंगी।

    यह भी पढ़ें: कोटा पुलिस ने 4 अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: शराब घोटाले में बड़ा खुलासा : लखमा को हर महीने मिलते थे 2 करोड़, उन्हीं पैसों से बनाया कांग्रेस भवन और घर

    यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर अटैक करने वाले आरोपी ने मांगे एक करोड़ रुपये, सामने आई FIR की कॉपी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    *एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का…

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.