Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026

    Health Tips: सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»यातायात पुलिस द्वारा जगह-जगह जाकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, इन 10 बिंदुओं का करें अनिवार्य रूप से पालन
    Featured

    यातायात पुलिस द्वारा जगह-जगह जाकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, इन 10 बिंदुओं का करें अनिवार्य रूप से पालन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250117 191438 8318
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *🔸 दिनांक 16/1/25 को ओवर स्पीड के 15, मोडिफाइड सायलेंसरों और प्रेशर हॉर्न के 10, 185 एमवी एक्ट के 04 मामलों में कार्यवाही की गई।

    *🔸78,000 रुपए का समन शुल्क लिया गया।

    *🔸 यातायात नियमों का पालन करने हेतु कोरबा पुलिस कर रही जनता से अपील।

    कोरबा/स्वराज टुडे: यातायात नियमों का पालन करने हेतु कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देशन पर यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार मीना (भापुसे) व डीके सिंह ट्रैफिक डीएसपी एवं थाना /चौकी द्वारा नागरिकों को जागरूक करने हेतु जगह-जगह चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान।

    IMG 20250117 WA0021

    इस अभियान में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु नागरिकों को समझाइए दे रही है जिसमें मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करके गाड़ी चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें, ड्रिंक एंड ड्राइव करके वाहन ना चलाएं यातायात नियमों का पालन करें यातायात पुलिस कोरबा के नागरिकों से जगह-जगह कैंप लगाकर कर रही है अपील।

    IMG 20250117 19094126

    साथ ही साथ कोरबा यातायात पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है, जिसमें ओवर स्पीड के 15, मोडिफाइड सायलेंसरों और प्रेशर हॉर्न के 10, 185 एमवी एक्ट के 04 मामलों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत् की कार्यवाही की गई है।

    कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 10 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा में लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की एवं 78,000 रुपए का समन शुल्क लिया गया। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईस भी दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 19 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/ गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की जा रही है और मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

    *🚦जनता से यातायात संबंधी अपील – पुलिस कोरबा🚦*

    कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करें। हर वर्ष कई सड़क दुर्घटनाएं सिर्फ इसलिए होती हैं क्योंकि लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। यदि सभी नागरिक जागरूक हों और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, तो इन दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

    *1. हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं*

    दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

    हेलमेट सिर की गंभीर चोटों से बचाता है और दुर्घटना की स्थिति में आपकी जान बचा सकता है।

    बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    *2. चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं*

    चालक और आगे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए सीट बेल्ट लगाना जरूरी है।

    सीट बेल्ट दुर्घटना के समय झटके से बचाती है और गंभीर चोटों की संभावना को कम करती है।

    *3. नशे में वाहन चलाने से बचें*

    शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना खतरनाक है और कानूनन अपराध भी।

    नशे की हालत में वाहन चलाने से दुर्घटनाएं अधिक होती हैं, जिससे चालक, यात्री और राहगीरों की जान खतरे में पड़ सकती है।

    कोरबा पुलिस नियमित रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाती है, यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  आदतन गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल

    *4. गति सीमा का पालन करें, सुरक्षित रहें*

    ओवरस्पीडिंग से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

    शहर में तय सीमा (Speed Limit) के अनुसार ही वाहन चलाएं।

    विशेष रूप से स्कूलों, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन धीमी गति से चलाएं।

    *5. मोबाइल फोन का इस्तेमाल ड्राइविंग के दौरान न करें*

    वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना, मैसेज करना या वीडियो देखना दुर्घटना को न्योता देना है।

    यदि कॉल करना जरूरी हो तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर बात करें।

    ट्रैफिक पुलिस इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

    *6. ट्रैफिक सिग्नल और ज़ेब्रा क्रॉसिंग का पालन करें*

    रेड लाइट जंप करना एक गंभीर अपराध है और इससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

    पैदल यात्रियों के लिए ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रुकें और उन्हें सुरक्षित रास्ता दें।

    ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए संकेतों और बोर्ड्स का पालन करें।

    *7. अवैध पार्किंग से बचें*

    सड़क किनारे और “नो पार्किंग ज़ोन” में वाहन खड़ा न करें।

    अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

    *8. सार्वजनिक परिवहन का सम्मान करें*

    बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड पर ही सार्वजनिक वाहन रोकें और चढ़ें-उतरें।

    किसी भी सार्वजनिक वाहन के आगे या पीछे अचानक से सड़क पार न करें।

    *9. ध्वनि प्रदूषण न करें*

    अनावश्यक हॉर्न बजाने से ध्वनि प्रदूषण फैलता है और यह कानून के खिलाफ भी है।

    विशेष रूप से स्कूल, अस्पताल और शांत क्षेत्रों में हॉर्न का प्रयोग न करें।

    *10. ट्रैफिक पुलिस और नियमों का सम्मान करें*

    ट्रैफिक पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है, उनके निर्देशों का पालन करें।

    यह भी पढ़ें :  श्री अग्रसेन गौ धाम कनबेरी में 17 नवंबर को मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

    *🚔यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें 🚔*

    हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि कोरबा को ट्रैफिक के मामले में एक आदर्श शहर बनाएं। यदि हम सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सकती है।

    *🚓 कोरबा पुलिस – आपकी सेवा में तत्पर!*

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026

    Health Tips: सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?

    November 22, 2026

    Mathura: शादी समारोह में दूल्हे के पिता की हत्या, दामाद पर शक

    November 22, 2026

    महिला तांत्रिक ने 3 साल की मासूम बच्ची को अगवाकर दे दी उसकी बलि ! गुस्साए लोगों ने बुलंदशहर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर किया जमकर हंगामा

    November 22, 2026

    Bilaspur: युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में प्रेमिका गिरफ्तार

    November 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे: त्तीसगढ़ में स्थित रक्षा भू-जानकारी अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) के तहत 6 महीने की…

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026

    Health Tips: सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?

    November 22, 2026

    Mathura: शादी समारोह में दूल्हे के पिता की हत्या, दामाद पर शक

    November 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.