Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में रासायनिक आपदा (केमिकल डिजास्टर) से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 23 अप्रैल 2026 को मॉक अभ्यास भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) परिसर में आयोजित किया जाएगा। साथ ही 21 अप्रैल 2026 को जिला कार्यालय कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अभ्यास के सफल संचालन हेतु इंसीडेंट कमांडर के रूप में श्री सरोज महिलांगे, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व को नियुक्त किया गया है। श्री बजरंग…
LIC HFL भर्ती 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने 16 अप्रैल 2026 को जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 180 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पात्रता कौन आवेदन कर सकता है? इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री नियमित अध्ययन के माध्यम से प्राप्त की जानी चाहिए। उम्मीदवारों को न्यूनतम 55%…
* परिजनों ने बताया—छात्रावास में रहने के बाद से दिखते हैं “काले साए”; * विशेषज्ञ बोले—मानसिक भय, तनाव और स्वास्थ्य कारणों की हो सकती है वजह * मॉनिटरिंग पर उठे सवाल छत्तीसगढ़ कोरबा-पोडी उपरोड़ा/स्वराज टुडे: जिले के पोडी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास (टाइप-4) इन दिनों अजीबोगरीब घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है। छात्रावास में रह रही बालिकाओं के बीच “भूत-प्रेत” का डर इस कदर हावी हो गया है कि कई छात्राएं वहां रहने से इंकार कर रही हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि हाल ही में परीक्षा देने वाली कई बालिकाओं ने छात्रावास छोड़कर आसपास किराए…
उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दवा कारोबारी ने अपनी जुड़वा बच्चियों की गला रेतकर हत्या कर दी। त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के अपने फ्लैट के एक कमरे में उसने जब ये कांड किया तो पत्नी और बेटा बगल के कमरे में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें आभाष तक नही हुआ। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को उठाकर दी घटना की जानकारी पत्नी को घटना का पता तब चला जब पुलिस ने उन्हें जगाया। दवा कारोबारी की करीब 13 साल पहले लव मैरिज हुई थी। एक बेटा और जुड़वा बेटियों के इस परिवार को किसकी नजर लग गई…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद पर श्री रविन्द्र पराशर जी के निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्यजनों ने श्री पराशर जी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ता समुदाय के हितों की रक्षा एवं न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री रविन्द्र पराशर जी का अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता अधिवक्ता परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में…
बिहार कटिहार/स्वराज टुडे: बिहार के कटिहार में मनिहारी थाना क्षेत्र के नबावगंज बालू टोला निवासी मो. सोहेल की गिरफ्तारी ने परिवार और गांव को झकझोर दिया है। जिस बेटे को माता-पिता ने रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर भेजा, उसके आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोहेल को गजवा-ए-हिंद और खिलाफत की सोच से प्रभावित होकर युवाओं को भड़काने, भर्ती करने और आतंकी तैयारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मां अंगूरी खातून के अनुसार, सोहेल मैट्रिक के बाद काम की तलाश में बेंगलुरु गया था, लेकिन तबीयत खराब होने पर…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो लोग पढ़ाने के बजाय प्रशासनिक, तकनीकी या सहायक कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी. यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: थाना पंडरी, जिला रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थी कृष्णा राव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी होरीलाल पंकज एवं एक अन्य द्वारा लोन दिलाने के नाम पर नगद राशि एवं दस्तावेज लेकर प्रार्थी के नाम पर विभिन्न बैंकों से लगभग 27,50,000 रुपये का लोन निकालकर धोखाधड़ी की गई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना पंडरी पुलिस द्वारा Fir दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी की पतासाजी कर आरोपी होरीलाल पंकज से पूछताछ करने पर आरोपी की संलिप्तता…
छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यहां 37 वर्षीय मिथलेश कुजूर ने अपने दोस्त 35 वर्षीय बृजलाल अगरिया की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया। इस घटना के बाद शुरू हुई असली कहानी । पुलिस के अनुसार, घटना 24-25 मार्च की रात हुई। बृजलाल शराब के नशे में मिथलेश के घर पहुंचा और शराब पीने के लिए दबाव डालने लगा। नवरात्र के चलते शराब पीने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी और फिर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाहों की रोकथाम के लिए कार्य कर रहे 250 से भी अधिक संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संस्था होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवेलपमेंट (हार्ड) के द्वारा सहभागिता के साथ कोरबा जिले में बाल विवाह निषेध अधिकारी व आशा यूनिट ने सहयोग प्रदान किया है | संस्था द्वारा पंचायतों स्कूलों और धार्मिक गुरुओं के साथ मिलकर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बाल विवाह मुक्त भारत का सन्देश दिया एवं शपथ दिलाई | अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह जैसे अपराध को स्वीकार नहीं किया जा सकता सभी…
