Author: Deepak Sahu
*महापौर के लिए सफेद रंग और पार्षद के लिए गुलाबी रंग में होगा प्रत्याशियों नाम और चुनाव चिन्ह *मीडिया प्रतिनधियों, राजनीतिक दलों और सेक्टर अधिकारियों को दी गई निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी कोरबा/स्वराज टुडे: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के 67 वार्डो में पार्षद पद सहित निगम के महापौर पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस सम्बंध में मतदाताओं को जागरूक करने और अपने मताधिकार का सही तरीके से ईवीएम में उपयोग करने के सम्बंध में राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों, मीडिया प्रतिनधियों सहित सेक्टर अधिकारियों…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मजदूर, किसान, बेरोजगार सहित आम जनता के लिए ये घोर निराशाजनक बजट है। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट को निराशाजनक एवं जनता के साथ धोखा कहा है। यह बजट गरीब को और अधिक गरीब बनाने वाला तथा अमीरों के लिए सरकारी खजाने को खोल देने वाला बजट है किसान, बेरोजगार, नौजवान, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग तथा सरकारी कर्मचारियों को प्रस्तुत बजट निराश और हताश करने वाला है बजट में दिखायी गयी अनुमानित…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे एनकेएच सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने 4 महीने के शिशु को गंभीर निमोनिया और सांस लेने में काफी कठिनाई से बचाया गया। शिशु के फेफड़े में पर्याप्त ऑक्सिजन नहीं पहुंच रहा था। शिशु की उम्मीद लगभग छोड़ चुके परिजनों ने नई जिंदगी मिलने पर कृतज्ञता व्यक्त की है। अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.नागेंद्र बागरी और उनकी टीम ने इस शिशु को बचाने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम किया। शिशु को 29 अक्टूबर 2024 को एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गंभीर निमोनिया,सांस लेने में तकलीफ, कुपोषण के कारण एनीमिया और संभावित…
छत्तीसगढ़ महगई-सुरजपुर/स्वराज टुडे: सुरजपुर के कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में एवं सुरजपुर जिला के उप संचालक समाज कल्याण विभाग के श्रीमती बी तिर्की के मार्गदर्शन में समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के द्वारा में 30 जनवरी को गांधी जी के पुन्य तिथि के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शा प्रा शाला पखनापारा विकास खंड प्रेमनगर जिला सुरजपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू ने कहा कि नशा मानव समाज के लिए घातक है इससे समाज में अनेकों अपराध पनपते…
दिल्ली/स्वराज टुडे: महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 82 रन पर ढेर कर दिया। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 83 रनों का लक्ष्य मिला है। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया को गेंदबाजी करने के लिए कहा गया, भारत ने लगातार दो विकेट चटकाकर तुरंत अपना प्रभाव दिखा दिया। भारत के लिए गोंगडी त्रिशा ने तीन विकेट लिए, जबकि परुनिका सिसोदिया, आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। उनके…
उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे : छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती से यौन उत्पीड़न कर मतांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित ने पहले नाम बदलकर उससे दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित के भाई ने भी छेड़छाड़ की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बजरिया पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, धमकी देना और मतांतरण के लिए दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज किया है। एफआइआर के बाद युवती ने थाने में हाइवोल्टेज ड्रामा किया। उसको संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। मूलरूप से…
दिल्ली/स्वराज टुडे: देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। एक बार फिर शादी से दूल्हा-दुल्हन का डांस और बाराती दोस्तों के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हैं। वहीं शादियों के इस सीजन में दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में एक दूल्हे को अपनी शादी में नाचना हद से ज्यादा महंगा पड़ गया। दूल्हा दोस्तों के बार-बार कहने पर चोली के पीछे क्या है… गाने पर मस्ती में नाचने लगता है। यह देखकर दुल्हन के पिता को गुस्सा आ जाता है और वह शादी ही तोड़ देते…
गुजरात अहमदाबाद/स्वराज टुडे: अहमदाबाद की घाटलोडिया पुलिस ने एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया. थाने में जब आरोपी की पहचान हुई तो सुनकर पुलिस भी चौंक गई. क्योंकि, आरोपी मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक का बेटा निकला. पूछताछ में उसने बताया कि गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी करने के लिए उसने पहली बार चेन स्नेचिंग की वारदात की थी और पकड़ा गया. पूछताछ में 25 वर्षीय प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत ने बताया कि कुछ महीनों पहले ही वह माता-पिता और घर को छोड़कर अहमदाबाद आ गया था. यहां पर 15 हजार रुपए की नौकरी करने लगा. नौकरी के दौरान, उसे एक लड़की…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश का समिति सदस्य सुभाष राठोर जी ने इसे विकासवादी बजट निरूपित किया है उन्होंने कहा है कि 12 लाख रुपए तक आयकर में दी गई छूट से जहां एक तरफ मिडिल क्लास को एक बड़ी छूट मिलेगी,वही मार्केट में खरीददारी बढ़ेगी, उन्होंने कहा कि दवाइयां,टीवी आदि सस्ती होने से आम आदमी को राहत मिलेगी। 4 साल का आईटी रिटर्न एक साथ कर सकने की सुविधा, स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करना,लोन देने के लिए कार्ड जारी करने जैसे प्रावधान…
आज का राशिफल : 2 फरवरी दिन रविवार आज ग्रहों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा का संचार आज दिन रात मीन राशि में हो रहा है। और चंद्रमा इस गोचर में शुक्र के साथ मिलकर बसंत पंचमी पर कलानिधि योग बना रहे हैं जबकि आज चंद्रमा, शुक्र और राहु का त्रिग्रह योग भी बन रहा है। और आज के दिन गुरु एवं शुक्र के बीच राशि परिवर्तन योग भी बना हुआ है जिससे आज का दिन कई राशियों के लिए देवी सरस्वती की कृपा से शुभ रहेगा जिनमें मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के…
