Author: Deepak Sahu
मुम्बई/स्वराज टुडे: लीलावती हॉस्पिटल ने मुंबई में 300 बिस्तरों वाले नए कैंसर केयर इंस्टीट्यूट की स्थापना की घोषणा की है। यह अत्याधुनिक सुविधा भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में क्रांति लाएगी, जिसमें नवीनतम तकनीक, उन्नत उपचार और ऑन्कोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रकाश आबिटकर, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री आशिष शेलार, परिवहन मंत्री श्री प्रताप सरनाईक, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, मेयो क्लिनिक के इंटरनेशनल और एंटरप्राइज ऑटोमेशन के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री बिजू सामकुट्टी, लीलावती हॉस्पिटल की संस्थापक और स्थायी ट्रस्टी…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को पोल्ट्री फार्म की 5 हजार मुर्गियां, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडे नष्ट किए गए। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है। साथ ही CM विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सतर्कता बरतने और बायो सेक्युरिटी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। साथ ही रायगढ़ में पोल्ट्री फार्म के 1…
मध्यप्रदेश सागर/स्वराज टुडे: गोपालगंज थाना क्षेत्र में बस स्टैंड से आ ही एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। युवक की पत्नी का तीन दिन पहले प्रसव हुआ था, वह अस्पताल में भर्ती है। उसे ही खाने देने के लिए जब वह जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसके बाद मृतक के स्वजन को पचास लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। अस्पताल में भर्ती पत्नी को खाना देने जा…
उत्तरप्रदेश निगतपुर/स्वराज टुडे: महाकुंभ के दौरान एक तरफ तो यात्री ट्रेन के अंदर भीड़ से परेशान हैं दूसरी तरफ यूपी के निगतपुर में अनोखा मामला सामने आया जिसमें ट्रेन यात्रियों का गुस्सा अधिकारियों पर ही फूट पड़ा. हुआ कुछ यूं कि कुंभ मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन यात्रियों को लेकर प्रयागराज से वाराणसी जा रही थी. बीच में एक स्टेशन पर ट्रेन रोककर ड्राइवर थकान बताकर चलते बने. ट्रेन 2 घंटे तक वहीं खड़ी रही. इसके बाद रेल अधिकारियों और वाराणसी प्रशासन को यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. जिसके बाद दूसरे ड्राइवर को बुलाकर ट्रेन आगे बढ़वाई गई. ट्रेन 5…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मारवाड़ी युवा मंच, दर्री, जमनीपाली, जेलगांव द्वारा आयोजित मायुम कप में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत, वार्ड क्रमांक 18 के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल हुए। दर्री-जमनीपाली-जेलगांवके स्वर्गीय गीता बाई गोविंद राम अग्रवाल जी की स्मृति में 24 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम एनटीपीसी टाउनशिप कोरबा में “युवाओं में खेल और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने” विषय पर एक ओपन क्रिकेट टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ बीजापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल और नक्सली एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार सुबह से ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. सूत्रों की मानें तो इस फायरिंग में अभी तक कुल 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. ऐसी जानकारी सामने आई है कि नक्सलियों के इलाके में मौजूद होने की सूचना पर डीआरडी, एसटीएफ, कोबरा 2022 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर और कोरचोली के जंगल के लिए रवाना…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने की तरफ वो अक्सर काम करते हुए दिखाई देते हैं। यही वजह है कि जब से ये प्रधानमंत्री बनें हैं, तब से ये विदेश दौरे पर खूब जाते हैं। जी हां, पीएम मोदी का विदेश दौरा अक्सर सुर्खियों में रहता है। 2014 से ही पीएम मोदी अक्सर किसी न किसी देश के दौरे पर होते ही हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करने को मिलता है। पीएम…
आज का राशिफल : 1 फरवरी दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से कुंभ राशि में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज के दिन दुरुधरा योग बन रहा है। साथ ही आज स्वराशि के चंद्रमा शश राजयोग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज के दिन कई शुभ योग के प्रभाव से कर्क, सिंह और कन्या सहित कई राशियों के कार्य सिद्धि योग में सिद्ध होंगे। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल। मेष राशि आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों को वाणी में कड़वाहट को मिठास में…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री श्री विकास महतो, जिलाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा टीपी नगर में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। मंत्री श्री देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को वार्ड, बूथ के हर घऱ जाकर सिर्फ एक साल में भाजपा सरकार की योजनाओं…
मध्यप्रदेश उज्जैन/स्वराज टुडे: किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से महामंडलेश्वर पद छीन लिया. और उन्हें किन्नर अखाड़े से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है. इसके साथ ही ममता को यह पद देने वाले लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी अखाड़े से निष्कासित कर दिया है. आखिर ममता से कहां और क्या भूल हुई कि उन्हें अखाड़े से निकाल दिया गया. चलिए जानते हैं किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता और लक्ष्मी नारायण की किन गलतियों से नाराज होकर उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया. ऋषि अजय दास के मुताबिक, मैं बेमन…
