Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 2 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 2 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 2 फरवरी दिन रविवार आज ग्रहों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा का संचार आज दिन रात मीन राशि में हो रहा है। और चंद्रमा इस गोचर में शुक्र के साथ मिलकर बसंत पंचमी पर कलानिधि योग बना रहे हैं जबकि आज चंद्रमा, शुक्र और राहु का त्रिग्रह योग भी बन रहा है। और आज के दिन गुरु एवं शुक्र के बीच राशि परिवर्तन योग भी बना हुआ है जिससे आज का दिन कई राशियों के लिए देवी सरस्वती की कृपा से शुभ रहेगा जिनमें मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातक विशेष रूप से लाभ पाएंगे। जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    आज बसंत पंचमी का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज मित्रों और संबंधियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप दिन का कुछ समय परोपकार के कार्यों में भी बिताएंगे। आज आपकी प्रगति देखकर शत्रुओं को आपसे ईर्ष्या हो सकती है, लेकिन अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में सफल रहेंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों के साथ बातचीत में बिताएंगे। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। घर के लिए जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।

    ​वृषभ राशि

    आज बसंत पंचमी का दिन वृषभ राशि के लिए परिवर्तन योग के बीच अनुकूल रहेगा। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो उसे खत्म करने के लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह ले सकते हैं। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आज आपको चोट लग सकती है, इसलिए आपको सजग होकर काम करना होगा। आज शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज बसंत पंचमी का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपको कोई बहुमूल्य संपत्ति मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको तेज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है। आज आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आज आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अगर आज आपके परिवार में कोई आपसे सलाह मांगता है, तो बहुत सोच-विचार कुछ भी कहें नहीं तो यह भविष्य में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि बढेगी। किसी प्रियजन से मिलने का मौका मिलेगा।

    ​सिंह राशि

    आज बसंत पंचमी का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा, जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं उनको आज अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। आज पेट दर्द, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आज रात के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज आप प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे।

    ​कन्या राशि

    आज बसंत पंचमी का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप कोई भी काम करें तो उसे लगन पूर्वक पूरा करें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका काम रुक सकता है या फंस सकता है। आपको आज किसी की मदद करनी है तो अपना काम करके ही मदद करें नहीं तो दूसरों के चक्कर में आपका काम खराब हो सकता है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत....लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो...

    ​तुला राशि

    आज बसंत पंचमी का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आपको अपने कामकाज और कारोबार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता नहीं खोनी चाहिए, व्यवहार कुशलता का भी आप आज लाभ ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम रहेगा लेकिन किसी बात पर तनाव भी हो सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। आपके घर आज मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज बसंत पंचमी पर सितारे बताते हैं कि,आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, उसमें अवश्य सफल होंगे। आज शाम के समय आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है लेकिन संयम से स्थिति को संभालने में सफल होंग। यदि आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो बहुत सोच-समझकर दें, क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको आज घरेलू जरूरतों की चीजों पर धन खर्च करना होगा। शुभ कार्यों पर भी व्यय का योग है।

    ​धनु राशि

    आज बसंत पंचमी का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को घरेलू सामान खरीदने के लिए शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आपको आपको कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको धन निवेश करने से पहले अपने भाई और पिता से सलाह कर लेनी चाहिए, फायदे में रहेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज कोई नया अवसर मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    ​मकर राशि

    आज बसंत पंचमी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आज आपको माता-पिता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप संतान पक्ष से भी आज खुशी पाएंगे । आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कमाई के नए स्रोत मिल सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अगर आप बिजनेस में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको आज प्रॉपर्टी संबंधी डील में भी लाभ मिलेगा।

    ​कुंभ राशि

    आज बसंत पंचमी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपकी जीवनसाथी को अचानक कोई शारीरिक परेशानी हो सकता है, जिसके कारण आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। यदि आपने कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का मन बनाया है तो उसके सभी पक्षों की जांच कर लें। अगर आपका अपने भाइयों के साथ कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है। आप आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    ​मीन राशि

    आज बसंत पंचमी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर लाभप्रद कहा जा सकता है। आज शाम के समय आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं उन्हें आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। आज लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ भविष्य को लेकर प्लान कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो बात आज पक्की हो सकती है। आपको आज मन पसंद भोजन भी मिल सकता है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,838 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,482 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,291 Views
    Don't Miss

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला…

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.