Author: Deepak Sahu
कहा जाता है, “माछे-भाते बंगाली।” यानी बंगालियों का मुख्य आहार मछली और चावल है। चावल के साथ एक टुकड़ा मछली मिलते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है! अगर दो बार खाने में मछली हो, तो बात ही कुछ और होती है। बंगाली लोग मांस और अंडे को छोड़कर मछली की तरफ रुख करते हैं। मछलियाँ कई प्रकार की होती हैं, जैसे मीठे पानी की, समुद्री, नदी या तालाब की मछलियाँ। मछली न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह शरीर के लिए फायदेमंद भी है। लेकिन ध्यान रखें, सभी मछलियाँ सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं। मछली के प्रकार…
मुंबई/स्वराज टुडे: मुंबई हाइवे पर स्थित रुद्र शेल्टर होटल में राष्ट्रीय व्यापारी सेवा संघ के वार्षिक अधिवेशन में 300 से अधिक व्यापारी एक साथ दिखाई दिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित नालासोपारा के विधायक राजन नाइक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां राजन नाइक के साथ राजस्थान प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश शाह और बीजेपी वसई विरार जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटील बीजेपी वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट सहित वरिष्ठ समाजसेवी विवेक तावड़े और कई भाजपा नेता व गणमान्य अथिति मौजूद रहे । इस तरह का सम्मेलन उद्योग व्यापार और उद्यमिता विकास के लिए प्रेरणादायक…
उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: अयोध्या में दलित लड़की के साथ हुए रेपकांड में शामिल 3 लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म को अंजाम देने वाले दिग्विजय सिंह उर्फ बाबा, हरिराम कोरी और विजय साहू ने पुलिस के सामने अपना कुकर्म कबूल कर लिया है।आरोपियों ने ऐसे खुलासे किए जिसे सुनकर पुलिस वाले भी कांप गए। शराब के नशे में हो गया बहुत बड़ा गुनाह घटना के मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह ने पुलिस के सामने कहा कि हम लोगों ने दौड़ाकर उसे खेत में दबोच लिया। उसके मुँह में दुपट्टा ठूंस दिया लेकिन वो लगातार विरोध कर रही…
कर्नाटक उत्तर कन्नड़/स्वराज टुडे: उत्तर कन्नड़ जिले में गाय चोरी की घटनाओं के बीच जिले के प्रभारी मंत्री मनकल एस. वैद्य ने चेतावनी दी है कि गो तस्करी में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों को खुलेआम सड़कों या चौराहे पर गोली मार दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वह जिले में इस तरह की गतिविधियों को जारी नहीं रहने देंगे. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन गायों और गो पालकों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है. गर्भवती गाय के वध के बाद बवाल वैद्य का यह बयान हाल में होन्नावर के पास एक गर्भवती गाय के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पार्टियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने समर्थन में वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय शक्ति चेतना पार्टी से महापौर प्रत्याशी प्रीति सुनील अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ धुआंधार जनसंपर्क अभियान में जुट गईं हैं । सोमवार को श्रीमती अग्रवाल बालको, मानिकपुर, आरामशीन मोहल्ला और दर्री में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर वार्ड वासियों से रूबरू हुईं। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से बांसुरी छाप में बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरबा शहर में चौतरफा विकास के…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Admission 2025) के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क दाखिले के लिए तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है। इस वर्ष कुल 6,03,065 सीटों में से पहले दो चरणों में केवल 1,22,019 सीटें भरी जा सकी हैं, जबकि अब भी 4,81,046 सीटें खाली हैं, जिन्हें तीसरे और चौथे चरण में भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2025 जो अभिभावक अपने बच्चों को प्री-प्राइमरी और कक्षा 1 में दाखिला दिलाना चाहते हैं, वे 19 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आरटीई पोर्टल (RTE…
छत्तीसगढ़ कोरबा-जमनीपाली/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के जमनीपाली सेवाकेंद्र द्वारा रामनगर में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत गीता ज्ञान यज्ञ प्रवचन माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साई मन्दिर से कलश यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर रामनगर साई मन्दिर के पुजारी श्री सतानंद महाराज, बीके रुक्मणी दीदी, बीके बिन्दु दीदी, बीके विद्या दीदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया, तपञ्चात प्रवचन वक्ता राजयोगिनी तुलसी दीदी जी का स्वागत किया गया। गीता का अध्यात्मिक रहस्य बताते हुये दीदी जी ने कहा कि गीता एक पवित्र ग्रंथ है जो भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को…
आज का राशिफल : आज 4 फरवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में अश्विनी नक्षत्र से हो रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु की शुभ स्थिति होने से शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही आज दुरुधरा और मालव्य राजयोग भी बन रहा है, ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातक आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। आपको कई लंबित कार्यों को आज पूरा करना होगा। ऐसे में आपको आज कुछ…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 3 फरवरी तक कुल 111 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किये जबकि 123 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन जमा करने की आज अंतिम तिथि थी। आज 7 अभ्यर्थियों ने निर्देशन पत्र लिए और 19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। चुनाव क्षेत्र क्रमांक 4 करतला (अनारक्षित) के लिए सबसे अधिक 19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए और 22 ने नामांकन दाखिल किए…
मध्यप्रदेश ग्वालियर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला शादी में पहुंची और दूल्हे को अपना पति कहने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि दूल्हा बनकर आ रहा व्यक्ति उसका पति है और उनके बीच पारिवारिक न्यायालय में मामला चल रहा है तथा वह बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा है। महिला को हंगामा करते देख लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद हंगामा कर रही महिला शांत हुई। दरअसल, ये मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रविवार…
