Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: राजधानी भोपाल के पास के एक गांव में बने श्मशान घाट पर लंबे समय से किसी की मौजूदगी ने लोगों को सकते में डाल दिया था। वहां कुछ संदिग्ध गतिविधियां या कुछ ऐसी हलचल हो रही थी, जिसको लेकर ग्रामीण परेशान और आशंकित थे। श्मशान घाट पर लगाए सीसीटीवी कैमरे ग्रामीण अपने स्वजनों का अंतिम संस्कार करके जाते और जब अस्थि लेने एक दिन बाद आते तो सबकुछ अस्त-व्यस्त रहता। इससे वहां के हालत देख उनका मन व्यथित हो रहा था। तंत्र क्रियाओं का शक होने पर मामले के खुलासे के लिए ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रार्थी, जो थाना सिविल लाइन, रामपुर, कोरबा में रहकर होटल एवं घर-घर दूध बेचने का कार्य करता है, ने पुलिस को बताया कि दिनांक 08.02.2025 को शाम 06:30 बजे वह रोज की तरह रवि डेयरी के पीछे स्थित फैक्ट्री में दूध देने गया था। इसी दौरान विधि से संघर्षरत 03 बालक पीड़ित को देखकर संदिग्ध रूप से आसपास चक्कर लगा रहे थे। जब वह फैक्ट्री के अंदर दूध देने गया, तभी हिमांशु यादव हाथ में देसी कट्टा लेकर वहां पहुंचा। जैसे ही प्रार्थी फैक्ट्री से बाहर निकला, हिमांशु यादव ने उस पर कट्टे से फायर कर दिया।…

Read More

उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के परमधर्मसंसद में राहुल गांधी को हिन्दू धर्म से बहिष्कृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया है. इस कदम को उठाने के पीछे की वजह राहुल गांधी का एक वीडियो है. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसका धर्मससंद ने विरोध किया और ये कठोर कदम उठाया. बता दें कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वक्तव्य कहते दिखाई और सुनाई दे रहे हैं कि मनुस्मृति बलात्कारियों को संरक्षण देती है. इससे मनुस्मृति को पवित्र ग्रन्थ मानने वाले करोड़ों आस्थावान लोगों को बड़ी पीड़ा…

Read More

विदिशा/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के विदिशा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में शामिल होने आई एक युवती की डांस के दौरान अचानक मौत हो गई. वह स्टेज पर डांस कर रही थी, जब अचानक गिर पड़ी. परिवारजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. मृतक की पहचान 25 वर्षीय परिणीता जैन के रूप में हुई है, जो इंदौर की रहने वाली थी. वह अपने कजिन की शादी में शामिल होने विदिशा आई थी. शादी शहर के एक रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी, जहां डांस…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा ने नगर निगम चुनावों में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत गौ माता चौक सीतामढ़ी से हुई, जो पुराना बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर, निहारिका, कोसाबाड़ी, बालको होते हुए दर्री में संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन में लगभग 500 बाइक सवार शामिल हुए। रैली में महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने स्वयं स्कूटी चलाकर युवाओं के साथ सहभागिता की, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जो पार्टी…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वार्ड क्रमांक 26 रविशंकर नगर में आज निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान (टॉर्च छाप) के समर्थन में एक भव्य और ऐतिहासिक जनरैली निकाली गई, जिसमें वार्डवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली में भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। पूरे वार्ड में अब्दुल रहमान के समर्थन में नारे गूंजते रहे, और माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आया। यह रैली वाल्मीकि आवास, एलआईजी, एमआईजी, विस्तार होते कृष्णा नगर पहुंची। बुजुर्गों से आशीर्वाद, युवाओं से साथ की अपील जनरैली के दौरान अब्दुल रहमान ने वार्ड के बुजुर्गों…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वार्ड 26 के निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान (टॉर्च छाप) ने चुनावी समर में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए वार्डवासियों से एक आखिरी बार सेवा का अवसर मांगा है। बीते दो कार्यकाल में उन्होंने वार्ड के विकास और जनता की भलाई के लिए जो प्रयास किए, उसे जनता बखूबी जानती है। अब, जब बाहरी हस्तक्षेप और असामाजिक तत्व वार्ड में गंदगी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और स्वाभिमान की रक्षा करने की अपील की है। अब्दुल रहमान ने अपनी अपील में कहा, “आप सभी ने दो बार मुझ पर विश्वास जताया,…

Read More

छत्तीसगढ़ बीजापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है. दो जवान बलिदान हो गए और दो जवान घायल भी हुए हैं. घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है. छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चला रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर बीजापुर और आसपास के इलाकों में इस साल इस सबसे बड़े ऑपरेशन होने की बड़ी वजह क्या है… खात्मे की ओर ‘लाल आतंक’ प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले बीजापुर जिले में रविवार को बड़ा ऑपरेशन हुआ. नेशनल…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: एनकेएच मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल बिलासपुर रोड कटघोरा में निःशुल्क शिशु एवं बाल रोग जांच शिविर का आयोजन 11 फ़रवरी को किया जा रहा है। शिविर में बच्चों से संबंधित सांस लेने में परेशानी, गुर्दे की बीमारी, हृदय रोग, बच्चों की मिर्गी, पेट से जुड़े रोग सहित अनेक बीमारियों का उपचार किया जाएगा। शिविर 11 फ़रवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। शिविर में नवजात शिशुओं का टीकाकारण सहित बच्चों को होने वाली बीमारियों का उपचार किया जाएगा। जिला अस्पताल में लम्बे समय तक सेवाएं देने के बाद वर्तमान में एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के नियमित…

Read More

पुणे/स्वराज टुडे: भारतीय मसालों की खुशबू अब विदेशों में भी फैल रही है. दो लोगों ने नौकरी छोड़कर मसालों का बिजनेस शुरू किया, जो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) पर पहुंच गया है. मेहनत, दृढ़ता और गुणवत्ता के बल पर उन्होंने अपने उत्पादों की बड़ी मांग बनाई है. इससे उन्हें सालाना 55 लाख तक की कमाई हो रही है. पुणे के कुडजे में रहने वाले एक कपल रसिका पायगुडे और मंगेश पायगुडे दोनों ही इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र (electronics field) में काम कर रहे थे, लेकिन कोरोना काल में सब कुछ बंद हो जाने के कारण उन्होंने कुछ नया करने का सोचा…

Read More