Author: Deepak Sahu
मध्यप्रदेश अनूपपुर/स्वराज टुडे: मृत्युभोज का आयोजन परलोक में आस्था रखने वाला हिंदू समाज सदियों से करता आया है. ऐसी मान्यता है कि किसी परिजन की मौत के बाद ब्राह्मण को दान देने और लोगों को भोजन कराने का पुण्य मृत आत्मा को मिलता है. इससे मृत आत्मा का परलोक सुधरता है.लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि व्यक्ति या जीव जीते जी जो अच्छा काम करता है, परोपकार करता है, दया दिखाता है, दान-पुण्य करता है और दीन-दुखियों की सेवा करता है, उसका परलोक मृत्यु के बाद अपने आप सुधर जाता है. ऐसे में मृत्यु के बाद परिजनों को जरूरी…
पपीता एक ऐसा फल है, जिसे लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं. आपने यह जरूर पढ़ा होगा कि पपीता खाने के क्या-क्या फायदे हैं? लेकिन आज हम आपको पपीता के पत्तों का रस पीने के फायदे बताने वाले हैं. पपीते के पत्तों में कई तरह के बीमारियों का इलाज संभव है. पपीता का पत्ता आपकी लीवर, किडनी और हार्ट को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आपने पपीते का सेवन कभी ना कभी तो जरुर ही किया होगा| पपीता को आप सब्जी और फल दोनों बोल सकते है| पपीता जब कच्चा…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पूरे महीने अपने कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर ‘36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह’ मनाया।इस दौरान एक वर्चुअल रियलिटी ट्रेंनिंग माड्यूल को भी लॉन्च किया गया जिसके तहत 150 से अधिक कर्मचारियों को रियल वर्ल्ड ट्रैफिक सिनेरियो से परिचित कराया गया। महीने भर चलने वाले इस अभियान में सामुदायिक रैलियां, कारपूलिंग और गेमीफाइड लर्निंग सेशन जैसी गतिविधियां शामिल थीं। नए ट्रेनिंग मॉड्यूल से कर्मचारियों ने फर्स्ट पर्सन ड्राइविंग एक्सपीरिएंस रखा जहा उन्हें आचनक ब्रेक लगाने, ब्लाइंड स्पॉट, और पैदल यात्री क्रॉसिंग जैसे…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी डी डी एम रोड कोरबा की संचालिका प्रीती तारकेश मिश्रा ने बताया कि एकेडमी में किकबॉक्सिंग, मार्शल आर्ट,सेल्फ डिफेंस की क्लासेस के साथ साथ समय समय पर खिलाड़ियों को देशहित एवं सामाजिक सरोकार हेतु भी प्रेरित किया जाता है। इस हेतु एकेडमी के सभी खिलाड़ियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया था, आज सभी प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने अपने अपने वार्ड में शहर सरकार बनने मतदान कर अपने दायित्व का निर्वहन किया।
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ियां करने वाले अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है, जबकि 8 अस्पतालों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई को लेकर चिकित्सा जगत में हलचल मच गई है। ज्ञात हो कि हेल्थ सिकरेट्री के निर्देश पर डायरेक्टर हेल्थ डॉ0 प्रियंका शुक्ला ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण कराने के लिए जांच टीमें बनाई थी। जांच दल में स्वास्थ्य विभाग के ऐसे अधिकारियों को रखा गया, जिनकी छबि साफ-सुथरी हो और वे बड़े अस्पतालों के…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता बुधवार (12 फरवरी, 2025) को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उनकी शादी कोई साधारण शादी नहीं होगी. ये एक ऐतिहासिक विवाह होगा, जिसे पूरा भारत याद रखेगा क्योंकि उनकी शादी राष्ट्रपति भवन में होने जा रही है. ये वही पूनम गुप्ता हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमांडो बताया गया था. इन्हें पीएम मोदी के साथ-साथ चलते देखा गया था और इस बात की चर्चा होने लगी थी कि ये पीएम मोदी की महिला कमांडो हैं. देश के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास राष्ट्रपति भवन में पूनम गुप्ता शादी के पवित्र बंधन…
छत्तीसगढ़ बीजापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए हैं। फिलहाल रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बलों ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किये गये हैं। बीजापुर के तोड़का इलाके में इस समय कई नक्सली छिपे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी और एसटीएफ के जवानों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों को घेर लिया है। तोडाका इलाका बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में है, जहां सुरक्षा बलों को नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए हैं। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आप विधायक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक आरोपी को भगाने में मदद की है। दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। FIR के बाद से अमानतुल्लाह खान फरार हो गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस जॉईन्ट ऑपरेशन चला रही है। इधर FIR में दिल्ली पुलिस ने विधायक पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। जिंदा बचकर नहीं जाओगे FIR के मुताबिक जब पुलिस शावेज़…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वार्ड क्रमांक 18 के निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने चारपारा कोहड़िया में मतदान किया। उन्होने सभी मतदाता भाई बहनों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। मतदान करने के बाद मिडिया से चर्चा करते हुए श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की कोरबा निगम चुनाव में सभी वार्डों में मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है, जोकि अच्छे संकेत हैं। कोरबा शहर इस चुनाव में कांग्रेस को वोट की चोट देने जा रहे हैं। बढ़ चढ़ कर जनता भाजपा को वोट दे रही है। विशेषकर माताओं और बहनों…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार की सुबह अपने वार्ड क्रमांक 18 चारपारा कोहड़िया में परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद अपनी अमिट स्याही दिखाते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज कोरबा समेत पूरे प्रदेश में हो रहें नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। उन्होने कहा की कांग्रेस की सरकार ने महापौर का सीधा चुनाव न कराकर मतदाता भाई बहनो का अधिकार छीन लिया था, भाजपा ने यह महत्वपूर्ण अधिकार वापस दिलाया। आज कोरबा के सभी मतदान केंद्रों…
