Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: आपके मेहनत से कमाए गए पैसों को चंद सेकेंड में खाते से उड़ा देने के लिए साइबर अपराधी इन दिनों दर्जनों तरीके अपना रहे हैं. इसी कड़ी में साइबर ठगों का नया पैंतरा है ‘कॉल मर्जिंग टेक्नीक’. आजकल ऐसी शिकायतें काफी ज्यादा आने लगी हैं जिसमें सिर्फ एक फोन कॉल आती है और रिसीव करने के कुछ समय बाद खाते से पैसा कट जाता है. लोगों की शिकायत होती है कि उन्होंने तो कोई ओटीपी भी किसी को नहीं बताई फिर खाते से पैसे कैसे गायब हो गए. दरअसल साइबर ठग आजकल एक नया तरीका आजमा रहे…

Read More

*कांग्रेस आज भी चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह की अपनी पुरानी नीति पर कायम है रायपुर/स्वराज टुडे: कांग्रेस का हाथ सीधे तौर पर देश के दुश्मनों और अलगाववादियों के साथ है। इससे पहले भी भारतीय नस्ल को अपमानित करना, भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार कर देश को कमजोर करने की नीति कांग्रेस नेताओं की रही है। अपने नेताओं के देश विरोधी बयान को निजी बताकर पल्ला झाड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो अपने विदेश विभाग के प्रमुख को निष्कासित करके दिखाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

Read More

आज का राशिफल : 19 फरवरी दिन बुधवार को आज वेशी नामक शुभ योग बना हुआ है। सूर्य से आज दूसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। जबकि आज चंद्रमा का संचार तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। और इस गोचर में चंद्रॅमा आज स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज त्रिकोण योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। जबकि आज अशुभ केमद्रुम योग भी प्रभाव में रहेगा। ऐसे में मेष और मिथुन राशि वालों को सेहत…

Read More

कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में लगभग 3 लाख 16 हजार 61 हितग्राही परिवार यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार हैं। इसके अंतर्गत अन्त्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता एवं नि:शक्त कार्डधारी शामिल हैं। इन कार्डधारियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हर माह चावल, शक्कर, चना सहित अन्य खाद्य सामाग्रियों का वितरण किया जाता है, लेकिन तीन माह पहले चना आपूर्ति कंपनी निविदा समाप्त होने पश्चात से जिले में चना आबंटन की प्रक्रिया बंद हो गई थी। इसके बाद हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई थी। सोसायटी में चना नहीं मिल रहा था। चना लेने के लिए हितग्राही बार-बार सोसायटी…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ‘कैंसर’ एक ऐसा शब्द जिसका नाम सुनते ही लोगों को रौंगटे खड़े हो जाते है. दुनियाभर में हर साल लाखों लोग कैंसर की वजह से अपनी जान गवां देते हैं. भारत में इस जानलेवा बीमारी के आंकड़े कम नहीं है. यहां हर साल लाखों लोग कैंसर की चपेट में आते हैं. देश में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. महिलाओं में होने वाले कैंसर से बचाव के लिए एक खास वैक्सीन जल्द ही उपलब्ध होगी. केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को एक…

Read More

तूमकुरु/स्वराज टुडे: दोस्त के साथ पत्नी के भाग जाने के सदमे को बर्दाश्त न कर पाने के कारण पति ने आत्महत्या कर ली। कर्नाटक के गुब्बी शहर के गट्टी लेआउट में यह हृदय विदारक घटना घटी है। मृतक की पहचान नागेश (35) के रूप में हुई है। 12 साल पहले रंजीता से प्रेम विवाह करने वाले नागेश ने हाल ही में अपना घर बेच दिया था और दो बच्चों और पत्नी के साथ गट्टी लेआउट में किराए के मकान में रह रहे थे। नागेश के दोस्त भरत से जान-पहचान के बाद, उसकी पत्नी रंजीता का उससे प्रेम संबंध हो गया…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक लाख रूपये की रिश्वत लेने वाले सूरजपुर के शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित डीईओ का नाम राम ललित पटेल है और सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। दरअसल, राम ललित पटेल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर को उज्जवल प्रताप सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह प्राचार्य रामरति पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल पचिरा सूरजपुर से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने पकड़ा था। एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा 15 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार कर जेल सूरजपुर में दाखिल किया गया।डीईओ राम ललित पटेल का उक्त कृत्य…

Read More

बिहार पटना/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि 4 अपराधी इमारत में घुसे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस और STF बिल्डिंग के अंदर घुस गई है। रुक रूककर गोलीबारी की जा रही है। अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। दहशत में लोग इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं। पटना के कंकड़बाग के रामलखन रास्ते पर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ से शहर…

Read More

*क्यूआर कोड एवं लिंक के माध्यम से भी आवेदक कर सकते है आवेदन कोरबा /स्वराज टुडे:  पाली महोत्सव वर्ष 2024-25 अंतर्गत आयोजित होने वाले साइकिल रेस, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु इच्छुक आवेदकों से 21 फरवरी 2025 शाम 4 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में साइकिल रेस एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु विभाग द्वारा क्यूआर कोड एवं लिंक जनरेट किया गया है, जिसमें रूचि रखने वाले अभ्यर्थी अपना पंजीयन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने में अगर कोई समस्या होती है तो अभ्यर्थी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा, जिला-कोरबा के कक्ष…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को पहले छत्तीसगढ़ और अब गुजरात से खुशखबरी मिली है। गुजरात में हुए निकाय चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने कई सीटों पर जीत हासिल की है। दिल्ली की हार से निराश पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ और गुजरात से मिली खुशखबरी को बड़ा बूस्टर डोज माना जा रहा है। द्वारका में मिली आप को जीत देवभूमि द्वारका में आम आदमी पार्टी को जीत की खुशी मिली है। यहां सलाया के वार्ड नंबर एक और 2 में आम आदमी पार्टी परचम लहराया है। वार्ड-1 में…

Read More