Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सोसायटियों में पहुंचा चना मगर आपूर्ति अनियमित, तीन माह बाद सोसायटियों में मिलने लगा चना
    Featured

    सोसायटियों में पहुंचा चना मगर आपूर्ति अनियमित, तीन माह बाद सोसायटियों में मिलने लगा चना

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    pure dried commonly cultivated whole desi chana with 2mm grain size 876
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में लगभग 3 लाख 16 हजार 61 हितग्राही परिवार यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार हैं। इसके अंतर्गत अन्त्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता एवं नि:शक्त कार्डधारी शामिल हैं। इन कार्डधारियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हर माह चावल, शक्कर, चना सहित अन्य खाद्य सामाग्रियों का वितरण किया जाता है, लेकिन तीन माह पहले चना आपूर्ति कंपनी निविदा समाप्त होने पश्चात से जिले में चना आबंटन की प्रक्रिया बंद हो गई थी। इसके बाद हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई थी। सोसायटी में चना नहीं मिल रहा था। चना लेने के लिए हितग्राही बार-बार सोसायटी का चक्कर काट रहे थे।

    जानकारी के अनुसार हाल ही में नई निविदा होने से तीन माह बाद एक बार फिर जिले के वेयर हाउस में चना भंडारण की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन अभी आपूर्ति प्रक्रिया अनियमित है। जिले में तीन माह बाद सोसायटियों को चना आबंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन इसमें भी पर्याप्त भंडारण नहीं होने की वजह से हितग्राही परेशान हैं। किसी सोसायटी से दो तो, कहीं एक माह का चना हितग्राहियों को वितरण किया जा रहा है। इसकी वजह सोसायटी में पर्याप्त चना नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। वेयर हाउस से सोसायटियों को चना आबंटन फरवरी माह के पहले सप्ताह से शुरू किया गया। इस कारण कई सोसायटियों में अभी तक चना की आपूर्ति नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि लगभग शहरी क्षेत्र के लगभग 70 फीसदी से अधिक दुकानों तक चना पहुंच पाया है। इसमें भी कहीं एक तो कहीं दो माह का चना आबंटन हुआ है। इसी आधार पर हितग्राहियों को सोसायटियों की ओर से चना वितरण किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  पत्रकार सुरक्षा कानून के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर आज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    बताया जा रहा है कि माह समाप्त होने के बाद पिछले माह की प्राप्त नहीं होने वाली सामाग्री स्वत: ही लेप्स हो जाती है। खाद्य सामाग्री वितरण के लिए पुन: अनुमति लेनी होती है। यह अनुमति मुख्यालय की ओर से दी जाती है। हितग्राहियों को फरवरी माह का खाद्य सामाग्री वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा नवंबर माह में जिन हितग्राहियों को चना वितरण नहीं हो सका था, उन्हें सोसायटियों से फरवरी के साथ नवंबर माह का चना वितरण जा रहा है। चना का आबंटन दो माह का शुरू हो सका है। जिन सोसाइटियों में चना का पर्याप्त भंडारण हुआ है, वहां फरवरी और नवंबर का चना दिया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि जिले में चना का भंडारण प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हुई है। वर्तमान में दो माह का चना पहुंच रहा है। इस कारण दिसंबर और जनवरी माह का चना प्राप्त करने के लिए अभी हितग्राहियों को इंतजार करना होगा। हालांकि यह चना भी जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके लिए मुख्यालयों से सोसायटियों की आईडी खोली जाएगी। इसके बाद ही हितग्राहियों को चना वितरण हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें: 9 से 16 साल की लड़कियों को लगेगा कैंसर का टीका, सरकार ने बता दी कब से आ रही वैक्सीन?

    यह भी पढ़ें: दोस्त ने उजाड़ा घरः 2 बच्चों को छोड़ ‘यार’ संग भागी पत्नी, सदमे में पति ने मौत को लगाया गले

    यह भी पढ़ें: एक लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए जिला शिक्षा अधिकारी, किए गए सस्पेंड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,658 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,078 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026923 Views
    Don't Miss

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे:  खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में…

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.