Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर टाउनहॉल आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट योगदान के लिए बालको की 83 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर 6500 से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने की अपनी यात्रा के बारे में बताया। कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण…

Read More

छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के हृदय में स्थित कोटमी सोनार मगरमच्छ पार्क मगरमच्छों के संरक्षण के लिए समर्पित बहुत कम रिजर्व में से एक है। जांजगीर चांपा वन विभाग ने नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और अगोरा इकोटूरिज्म के साथ मिलकर ‘मगर मोजेक’ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के प्रति आम लोगों में जागरूकता विकसित करना था। यह कार्यक्रम इन विशालकाय सरीसृपों के संरक्षण को समझने और समुदाय संचालित दृष्टिकोण अपनाने के लिए अनुसंधान विद्वानों, वैज्ञानिकों, समुदाय संरक्षणवादियों और प्रशासन को एक साझा मंच पर लाता है। इस दिन भर चलने वाले कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने समूह बनाकर विशेषज्ञों…

Read More

मध्यप्रदेश सीधी/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिटी कोतवाली इलाके में रविवार देर रात एक ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बीच टक्कर में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को सीधी के अस्पताल प्रारंभिक उपचार के बाद हायर ट्रीटमेंट के लिए रीवा रेफर कर दिया गया. अन्य का इलाज सीधी के अस्पताल में जारी है. सीधी में यह हादसा ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बीच टक्कर आमने-सामने आने…

Read More

इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती रात काफी हंगामा और हिंसा हुई, जिसके चलते आज सुबह इलाके में बंद जैसे हालात देखने को मिले। वहां तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात है। भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर इंदौर में जश्न का माहौल रहा। इस बीच, महू क्षेत्र में जामा मस्जिद के पास जश्न मना रहे दो समूहों के बीच झड़प हो गई। https://x.com/ARanganathan72/status/1898823550263591417?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1898823550263591417%7Ctwgr%5Ef78ebae6fb90632bd61861734c6382f1cc2f8a48%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F झड़प, गाली-गलौज व बहस के बाद पथराव शुरू हो गया। जब जश्न मनाते हुए जुलूस जामा मस्जिद के पास पहुंचा तो लोगों ने दूसरी तरफ से पथराव कर…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत ऐतिहासिक ग्राम पंचायत तुमान के युवा इमरान खान ने लगातार चौथी बार तुमान के उपसरपंच का चुनाव जीत लिया है। इमरान खान लगातार 2010 से अब तक ग्राम पंचायत तुमान के उपसरपंच के पद पर बने हुए हैं। इमरान खान तुमान में युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं और युवाओं के द्वारा हर चुनाव में उनका समर्थन किया जाता है। इमरान खान तुमान के वार्ड क्रमांक 2 से विजेता होकर उपसरपंच का चुनाव जीता है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 14-6 से हराया है। इमरान खान भारतीय जनता पार्टी के अल्प…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में फाल्गुन शुक्ल पक्ष बारस के शुभ अवसर पर “श्री श्याम जी का बारस महोत्सव” पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर भगवान श्री श्याम जी का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। इस आयोजन की मुख्य विशेषता संगीतमय अखंड ज्योत पाठ होगी, जिसमें कोलकाता की प्रसिद्ध भजन गायिकाएं श्रीमती डॉली अग्रवाल एवं श्रीमती श्वेता अग्रवाल अपनी सुमधुर आवाज में भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी। यह पाठ दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालु भजनों की रसधारा में सराबोर…

Read More

अहमदाबाद के सम्मेलन में जिले के सैकड़ो पत्रकार शामिल होकर एकता का परिचय दिये। अहमदाबाद/स्वराज टुडे : अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अहमदाबाद जिला कमेटी द्वारा आअहमदाबाद के सर्किट हाउस में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया इस आयोजन में सभी मीडिया बंधु ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आने वाले समय में एबीपीएस कमेटी द्वारा लिए जाने वाले निर्णय पर हमेशा अपने साथ रहने की बात की गुजरात ही नहीं पुरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है देश का चौथा स्तम्भ जब तक मजबूत और सुरक्षित नहीं रहेगा देश का विकास…

Read More

आज का राशिफल : 10 मार्च सोमवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर करने से आज चंद्रमा मजबूत स्थिति में होंगे और आज शुक्र एवं बुध के साथ नवम पंचम योग भी बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। ​मेष राशि मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का सुख भाव में गोचर लाभदायक रहेगा। ऐसे में आज मेष राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे।…

Read More

बिहार बेतिया/स्वराज टुडे: बिहार के बेतिया जिले में एक शादी उस वक्त हंगामे में बदल गई जब दूल्हे की सच्चाई मंडप में ही सामने आ गई। बारात धूमधाम से पहुंची थी, रस्में भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन तभी लड़की वालों को शक हुआ कि दूल्हे द्वारा लाए गए गहने असली नहीं हैं। जांच करने पर खुलासा हुआ कि ये नकली हैं! शक गहराया तो दूल्हे की डिग्री पर भी सवाल उठाए गए। खुद को इंजीनियर बताने वाला दूल्हा जब अपनी डिग्री दिखाने में नाकाम रहा, तो लड़की पक्ष भड़क उठा। गुस्साए घरवालों ने न सिर्फ शादी तोड़ी, बल्कि दूल्हे…

Read More

दिल्ली/स्वराज टुडे: राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने विभाग के ही एक कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर वजीराबाद थाने में शुक्रवार को आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल रंजना (परिवर्तित नाम) रोहतक की रहने वाली है। उसकी शादी दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल से हुई थी। 2018 में पति की मौत के बाद वर्ष 2019 में उसे दिल्ली पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल अनुकंपा नियुक्ति मिली। एफआईआर के अनुसार, वर्ष…

Read More