Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: सालसा प्लान ऑफ एक्सन के तहत् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के अध्यक्ष श्रीमति गिरिजा देवी मेरावी अध्यक्ष के मागदर्शन में विश्व स्वास्थ दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता लाने हेतु रैली निकाला गया। साथ ही जिला चिकित्सालय में भी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ तनाव मुक्त जीवन जीने के उपाय, बच्चों का नियमित मेडिकल चेकअप कराने के साथ ही उपस्थित व्यक्तियों को नियमित जीवनशैली अपनाने नियमित योग और व्यायाम करने के लिए जागरूक किया गया।…
गुरुग्राम/स्वराज टुडे: गुरुग्राम के बसई एनक्लेव में सनसनीखेज मामला देखने को मिला, जब एक महिला के बॉयफ्रेंड ने उसके पति की पिटाई कर दी. मौसम नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को किसी और शख्स के साथ देख लिया था. इस शख्स का नाम नवीन बताया जा रहा है, जो मौसम के ही गांव से आता है. इसके बाद आरोपी ने मौसम को बंदूक की बट से मारा. इतना ही नहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी नवीन ने मौसम को मेरठ हत्याकांड जैसा अंजाम होने की भी धमकी दी. कुछ समय पहले मेरठ में मुस्कान नाम की…
मध्यप्रदेश दमोह/स्वराज टुडे: दमोह के मिशन अस्पताल में हार्ट की सर्जरी के बाद 7 मरीजों के मौत का मामला उजागर हुआ है। मिशन अस्पताल में पदस्थापित रहे कथित तौर पर लंदन रिटर्न डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ डॉक्टर नरेन्द्र जॉन केम के करतूतों की कलई अब खुलने लगीं हैं। दमोह पुलिस की टीम ने आरोपी डॉक्टर नरेंद्र जॉन कैम को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस बीच यह भी बात निकलकर सामने आई है कि इसी डॉक्टर ने साल 2006 में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की सर्जरी…
मुर्शिदाबाद/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 8 अप्रैल की शाम वक्फ कानून के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई. कई वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी. इसमें पुलिस की कई गाड़ियां भी शामिल हैं. झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. फिलहाल मुर्शिदाबाद के रघुनाथ गंज और सूती इलाके में बीएनएस के तहत 163 धारा लागू की गई है. इन इलाकों में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में मुस्लिम संगठन ने विरोध प्रदर्शन बुलाया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के कटघोरा तहसील में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोप सिद्ध होने पर प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 5000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने 23 अप्रैल 2021 को मृतक के घर जाकर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का झूठा आरोप लगाया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती मधु तिवारी ने साक्षियों के बयान और…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में पंचायत सचिवों की हड़ताल लगातार तेज होती जा रही है। लगभग एक महीने से चल रही इस हड़ताल के दौरान सचिवों ने एक अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। चरणबद्ध तरीके से चल रहे आंदोलन के तहत धरना स्थल पर सचिवों ने नगाड़ा बजाकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि वे अपनी शासकीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जो निराशाजनक है। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सेवा भारती कोरबा को सेवारत 8 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कुआभट्टा स्थित सेवा भारती के विवेकानंद सेवा सदन में किया गया। मानव मात्र के प्रति सेवा और दया भाव से काम करने वाली संस्था सेवा भारती छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सामाजिक सरोकार को लेकर लगातार जुटी हुई है। कोरबा जिले में उसके द्वारा कई गतिविधियों पर काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सेवा भारती कोरबा द्वारा अपने स्वावलंबन प्रकल्प रानी दुर्गावती…
उत्तरप्रदेश फतेहपुर/स्वराज टुडे: यूपी के फतेहपुर से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां आज भोर में एक किसान नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस तिहरे हत्याकांड से लोग गुस्से में हैं। गुस्साई भीड़ ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया है। लोगों का कहना है कि पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद ही शव उठाने देंगे। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। यह घटना फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के तहिरापुर चौराहे के पास…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है। यह प्रभात फेरी आज 8 अप्रैल को सुबह 7 बजे से श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मंदिर टी पी नगर से मधुबन टी पी नगर तक निकाली गई। जैन समुदाय के सभी सदस्य इस फेरी में शामिल होकर धर्म लाभ लिए। यह प्रभात फेरी एकता और सौहार्द का प्रतीक है, और हमें अपने समुदाय के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करती है।
मध्यप्रदेश खरगोन/स्वराज टुडे: खरगोन के जमींदार मोहल्ले में फूड सप्लायर्स जूज़र भाई के यहां चोर ने शटर उचकाकर करीब ढाई लाख रुपए चुराए. आश्चर्य की बात ये है कि चोर ने ढाई लाख रुपए तो चुराए लेकिन चोरी के साथ एक टाइप की हुई चिट्ठी भी छोड़ी, जिसमें चोर व्यापारी को नाम से संबोधित कर लिख रहा है- ”आप मुझे जानते हैं और मैं कर्ज वालों से परेशान होकर चोरी कर रहा हूं. कर्ज चुकाने के बाद करीब 6 महीने बाद आपको राशि लौटा दूंगा. आपसे और बेटे से माफी भी मांग लूंगा.” अब चोर और चोर की चिट्ठी चर्चा…
