Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बेटी की शादी से पहले मां की शुरू हो गयी लव स्टोरी, मौका मिलते ही दामाद संग भागी

    July 14, 2026

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»देश»‘मेरा अभी पैसे चुराना बहुत जरूरी है…’, दुकानदार के लिए हैरान कर देने वाला लेटर छोड़ गया चोर
    देश

    ‘मेरा अभी पैसे चुराना बहुत जरूरी है…’, दुकानदार के लिए हैरान कर देने वाला लेटर छोड़ गया चोर

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250408 152917
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    खरगोन/स्वराज टुडे: खरगोन के जमींदार मोहल्ले में फूड सप्लायर्स जूज़र भाई के यहां चोर ने शटर उचकाकर करीब ढाई लाख रुपए चुराए. आश्चर्य की बात ये है कि चोर ने ढाई लाख रुपए तो चुराए लेकिन चोरी के साथ एक टाइप की हुई चिट्ठी भी छोड़ी, जिसमें चोर व्यापारी को नाम से संबोधित कर लिख रहा है- ”आप मुझे जानते हैं और मैं कर्ज वालों से परेशान होकर चोरी कर रहा हूं. कर्ज चुकाने के बाद करीब 6 महीने बाद आपको राशि लौटा दूंगा. आपसे और बेटे से माफी भी मांग लूंगा.” अब चोर और चोर की चिट्ठी चर्चा का विषय बन गई है.

    चोर ने चिट्ठी में क्या लिखा है?

    ”सबसे पहले तो जूज़र भाई मैं आपसे माफी मांगता हूं, क्योंकि मैं आपकी दुकान से पैसे चुरा रहा हूं. मैं आपके मोहल्ले का ही हूं. मुझे पैसों की सख्त जरूरत है. बहुत कर्जा है मेरे ऊपर, मैं आपके पैसे वापस लौटा दूंगा, पर मुझे थोड़ा समय लगेगा. मैंने आपको तीन-चार दिन पहले आपकी दुकान पर पैसे गिनते देखा था. तब से आपको देख रहा हूं. पैसे लेने वाले लोग मेरे घर आ रहे हैं, इसलिए न चाहते हुए भी आपकी दुकान से पैसे चुरा रहा हूं. अगर मैंने पैसे नहीं चुराए तो मुझे जेल हो जाएगी, इसलिए मैं रात में आपकी दुकान की पीछे वाली शटर के ऊपर के पैसे ले रहा हूं और मुझे जितना कर्ज चुकाना है, उतने ही पैसे ले रहा हूं, बाकी कोई भी सामान को कुछ नहीं करूंगा. मैं आपसे वादा करता हूं कि 6 महीने में आपके पैसे लौटा दूंगा और सामने भी आ जाऊंगा. तब तक के लिए मैं आपसे और आपके बेटे दोनों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. मैं रामनवमी के दिन चोरी कर रहा हूं. मेरा चोरी का कोई इरादा नहीं था. मैं बहुत मजबूर हूं. आप चाहो तो 6 महीने बाद आप मुझे पुलिस के हवाले कर देना, पर मेरा अभी पैसे चुराना बहुत जरूरी है. मैंने आपको सारी बातें सच-सच बता दी हैं. अभी मैं सामने नहीं आ पाऊंगा. आप मुझे अच्छे से जानते हो. बस मैं इतना ही कहूंगा जब मैं आपके पैसे वापस कर दूंगा तब आप जो सजा दोगे, वो मुझे मंजूर होगी.”

    यह भी पढ़ें :  पुलिस जिसे आत्महत्या मान रही थी वो निकला हत्या का मामला, डिलीट चैट और 49 कॉल्स ने कर दिया खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

    व्यापारी का बयान

    पीड़ित व्यापारी जूज़र भाई का कहना है, ”कोई पीछे के रास्ते से आया और शटर उचकाकर के बैग के अंदर 2 लाख 85 हजार रुपए से अधिक रुपए ले गया. एक चिट्ठी भी छोड़ गया है. मेरी दुकान के सामने से कई लोग निकलते हैं अब मैं कैसे किसी का नाम ले सकता हूं कि कौन हो सकता है.”

    पुलिस का कहना है

    कोतवाली के एएसआई अरशद खान का कहना है कि फरियादी जूज़र भाई ने सूचना दी कि उनकी दुकान चोरी की वारदात हुई है. चोर दुकान का शटर ऊंचा कर रुपए चुरा कर ले गया है. एक चिट्ठी भी छोड़ गया है. हम जांच कर रहे हैं. जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है.

    यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ को मिली हत्या की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

    यह भी पढ़ें: बिजनौर में पत्नी ने की पति की गला घोट कर हत्या, वजह जान हैरान रह गयी पुलिस

    यह भी पढ़ें: 23 दरिंदों ने 7 दिनों तक युवती के साथ पार की हैवानियत की हदें, नशा देकर रात-दिन किया गैंगरेप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बेटी की शादी से पहले मां की शुरू हो गयी लव स्टोरी, मौका मिलते ही दामाद संग भागी

    July 14, 2026

    अंकित शर्मा हत्याकांड: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार, फैसला सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोया

    July 14, 2026

    ‘मुसलमानों को हिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं’…इस बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव के लिए कह दी ये बात

    July 13, 2026

    ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    July 12, 2026

    गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    July 12, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,749 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,433 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,121 Views
    Don't Miss

    बेटी की शादी से पहले मां की शुरू हो गयी लव स्टोरी, मौका मिलते ही दामाद संग भागी

    July 14, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने…

    चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    July 14, 2026

    Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    July 14, 2026

    कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मदान प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में हुए शामिल

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.