Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए हैं। इसमें 65 साल पुराने सिंधु जल संधि को रोका गया है। अटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया गया है। वीजा बंद कर दिया गया और उच्चायुक्तों को हटा दिया है। जानिए, सरकार के इन फैसलों का पाकिस्तान पर क्या असर पड़ेगा… 1. सिंधु जल संधि समझौता रद्द होने से पाकिस्तान में जल संकट छाएगा, आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी सिंधु जल संधि: 19 सितंबर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में संचालित 05 डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बडमार, जेंजरा, खरमोरा, सैला, डोगरतराई में के.जी. 1 में शिक्षा के अधिकार के तहत एवं शासकीय कोटा के रिक्त सीट में प्रवेश दिया जा रहा है। इस हेतु आवेदन संबंधित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में 10 मई 2025 तक जमा कर सकते हैं। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छा़त्राएं पात्र होंगे एवं शासन कोटा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृ हीन के छात्र/छात्रा आवेदन के पात्र है। शासकीय कोटा एवं शिक्षा के अधिकार के तहत…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू लगने की आशंका से विद्यार्थियों को राहत देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 25 अप्रैल से 15 जून तक सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है । वहीं आदेश में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि शिक्षकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। अब यहां सवाल उठता है कि जब स्कूलों में बच्चों की चहलकदमी ही नहीं होगी तो फिर शिक्षकों की उपस्थिति का औचित्य क्या रह जाता है? यह सवाल हर उस शिक्षक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), रायपुर चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालको के जनसंपर्क अधिकारी श्री विजय वाजपेयी को रामशंकर अग्निहोत्री स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क और मीडिया क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र और सम्मान प्रदान किए गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर जनसंपर्क दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए पुरस्कृत पीआर पेशेवरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश में अभी भी 3,400 से अधिक बालिकाएं लापता हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल होने पर उसकी लोकेशन से पता करने की सुविधा होने का बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है। गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी तक प्रदेश में 5,100 बालिकाएं गुम थीं। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग ढाई हजार बालिकाएं गुम हो रही हैं। पुराने आंकड़ों को भी मिला लें तो संख्या लगभग 4,500 से पांच हजार के बीच पहुंच जाती है। 50 प्रतिशत बालिकाओं को ही खोज पाते हैं इनमें पुलिस प्रति वर्ष पुराने और उस वर्ष के…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: बिलासपुर के तिफरा ओवर ब्रिज के नीचे और राजीव गांधी चौक के पास बाइक एजेंसी के द्वारा वाहनों के विक्रय हेतु सड़क पर टेंट लगाकर अपने एजेंसी के नवीन मॉडल के नई बाइक का प्रदर्शन किया जा रहा था जिससे आवागमन बाधित हो रही थी। बाइक एजेंसी मालिक को नियमित रूप से कई बार मुख्य सड़क पर विक्रय हेतु वाहन को प्रदर्शनी ना लगाए जाने एवं सड़क पर आवागमन बाधित न करने हेतु बार-बार हिदायत एवं समझाइश दिए जाने के बावजूद भी उक्त आदत से बाज नहीं आने पर आज दोपहर को यातायात पुलिस के द्वारा सड़क…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से भव्य शुभारंभ हो चुका है इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इस बार इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आने वाली बाहरी टीमें भी भाग ले रही हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सिमगा, बिलासपुर, कवर्धा, सक्ती, राजनांदगांव, शिवरीनारायण और जे पी आर केरवा जैसी जगहों से टीमें हिस्सा ले रही हैं,जिससे मुकाबले काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद है। आज का मैच मराठा 11 सक्ति, कवर्धा,कोरबा 11 आदि टीमों के मध्य खेला जायेगा टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल को बढ़ावा…
पहलगाम/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए बर्बर आतंकी हमले ने न केवल 26 निर्दोषों की जान ले ली, बल्कि इंसानियत को भी झकझोर कर रख दिया। जब आतंकियों ने बैसरन में सैलानियों से उनका धर्म पूछकर उन्हें मौत के घाट उतारना शुरू किया, तो वहां मौजूद एक कश्मीरी युवक सैयद हुसैन शाह इस क्रूरता को सहन नहीं कर सका। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों से लोहा लिया और कई लोगों की जान बचाकर कश्मीरियत की सदियों पुरानी मेहमाननवाजी की परंपरा को जिंदा रखा। पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह (Syed…
उत्तरप्रदेश लखीमपुर/स्वराज टुडे: लखीमपुर खीरी जिले के एक छोटे से गांव अभयपुर से निकलकर आकाश निगम ने वो कर दिखाया, जो लाखों युवा सिर्फ सपना ही देख पाते हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले आकाश ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 418वीं रैंक हासिल की है। सबसे खास बात ये है कि आकाश ने बिना किसी कोचिंग के ये सफलता पहले ही प्रयास में पाई है। उनके इस अद्भुत प्रयास ने न सिर्फ उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले को गर्व से भर दिया है। अब आकाश एक आईपीएस…
छत्तीसगढ़ जशपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की युवती को एक आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर फंसा लिया. उसने प्रेमजाल में फंसाकर वीडियो कॉल पर उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. आरोप है कि उसने वो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए. जब पीड़ित युवती को इन वीडियो के बारे में पता चला तो उसने थाने में रिपोर्ट कराई और पुलिस ने युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है. एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को कुनकुरी क्षेत्र की एक युवती ने थाना…
