Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने लिए 5 बड़े फैसले, जानें पाकिस्तान पर कितना होगा असर
    Featured

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने लिए 5 बड़े फैसले, जानें पाकिस्तान पर कितना होगा असर

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 23, 2025Updated:April 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6615056221745429104124c79685e965c9bfd28581faf2d183356feb1bd9cf6ebc468ac9b740da8c0e40e3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए हैं।

    इसमें 65 साल पुराने सिंधु जल संधि को रोका गया है। अटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया गया है। वीजा बंद कर दिया गया और उच्चायुक्तों को हटा दिया है। जानिए, सरकार के इन फैसलों का पाकिस्तान पर क्या असर पड़ेगा…

    1. सिंधु जल संधि समझौता रद्द होने से पाकिस्तान में जल संकट छाएगा, आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी

    सिंधु जल संधि: 19 सितंबर 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच 6 नदियों का पानी बांटने को लेकर एक समझौता हुआ था, जिसे सिंधु जल संधि कहते हैं। इस समझौते पर पंडित नेहरू और अयूब खान ने हस्ताक्षर किया था।

    indus signing780x439 1 11631945908 1745424119

    समझौते के तहत, भारत को तीन पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास और सतलुज) का अधिकार मिला, जबकि पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम और चिनाब) का इस्तेमाल करने की परमिशन दी गई।

    समझौते का मकसद: सिंधु जल समझौते का मकसद था कि दोनों देशों में जल को लेकर कोई संघर्ष न हो और खेती करने में बाधा न आए। हालांकि, भारत ने हमेशा इस संधि का सम्मान किया, जबकि पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने के आरोप लगातार लगते रहे हैं। भारत के पाकिस्तान से तीन युद्ध हो चुके हैं, लेकिन भारत ने कभी भी पानी नहीं रोका था। लेकिन पाकिस्तान हर बार भारत में आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार होता है।

    पाकिस्तान में अब पानी का संकट होगा: पाकिस्तान की 80% खेती सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों के पानी पर निर्भर है। अब भारत की तरफ से इन नदियों का पानी रोक देने से पाकिस्तान में जल संकट गहराएगा। वहां की आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। इसके अलावा पाकिस्तान कई डैम और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से बिजली बनाता है। पानी की कमी से बिजली उत्पादन में गिरावट आ सकती है, जिससे आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें :  धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    2. अटारी चेक पोस्ट बंद होने से पाकिस्तानियों की आवाजाही नहीं हो सकेगी

    साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान से द्विपक्षीय व्यापार बंद है। किसी तीसरे देश के माध्यम से भारत-पाकिस्तान के बीच आयात-निर्यात होता है। हालांकि, दोनों देशों के बीच छोटे-मोटे सामनों का लेन देन होता है। जैसे- सेंधा नमक, चमड़े का सामना, मुल्तानी मिट्टी, तांबे का सामना, मिनरल मिल्स, ऊन और चूना हैं।

    अटारी चेक पोस्ट के बंद होने से पाकिस्तान के लोगों की आवाजाही तो बंद होगी ही, साथ ही छोटे सामानों को भारत निर्यात नहीं कर पाएगा। इससे वहां के छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होगा।

    भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को इस रास्ते से लौटने के लिए 1 मई तक का वक्त दिया गया है। इसके बाद वह इस रास्ते से नहीं लौट पाएंगे।

    3. वीजा सर्विस के साथ आतंकियों के आने का रास्ता भी बंद

    भारत ने पाकिस्तानियों के वीजा पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं SAARC वीजा छूट योजना से भी पाकिस्तान के लोग भारत नहीं आ पाएंगे। जो पाकिस्तानी नागरिक वर्तमान में भारत में है उन्हें 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।

    फैसले का मकसद: पाकिस्तान के कई लोगों की रिश्तेदारी भारत में है। ​ऐसे में कई बार पाकिस्तानी लोग रिश्तेदार बनकर भारत आते हैं। इनके अलावा धार्मिक यात्राओं का बहाना करके भारत आते हैं और आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं। ऐसे में वीजा सर्विस बंद होने से आतंकियों के भारत आने का रास्ता भी बंद हो जाएगा।

    4. हाईकमीशन से डिफेंस एडवाइजर्स हटाए

    भारत ने नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन में तैनात पाकिस्तानी मिलिट्री, नेवी और एयर एडवाइजर्स को अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का समय है। 1 मई 2025 तक पाकिस्तान के हाईकमीशन में तैनात कर्मचारियों के संख्या 55 से घटाकर 30 की जाएगी। भारत ने आजादी के बाद से अब तक दिल्ली में पाकिस्तान के दूतावास को कभी भी बंद नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    5. अपने डिफेंस एडवाइजर्स भी वापस बुलाए

    पाकिस्तान के डिफेंस एडवाइजर्स हटाने के साथ ही भारत भी अपने मिलिट्री, नेवी और एयर एडवाइजर्स को इस्लामाबाद स्थित इंडियन हाईकमीशन से वापस बुलाएगा। संबंधित हाईकमीशन में ये पद निरस्त माने जाएंगे। दोनों उच्चायोगों से सर्विस एडवाइजर्स के 5 सपोर्ट स्टाफ को भी वापस बुलाया जाएगा।

    इन दोनों फैसलों का असर

    सैन्य-डिप्लोमैटिक संवाद ठप: भारत में पाकिस्तानी रक्षा सलाहकारों की वापसी से दोनों देशों के बीच सैन्य-स्तर की बातचीत और संपर्क पूरी तरह बंद हो जाएंगे।
    हाईकमीशन का प्रभाव कम होगा: स्टाफ की संख्या घटकर 55 से 30 हो जाने से पाकिस्तानी उच्चायोग की कार्यक्षमता और भारत में उसकी कूटनीतिक मौजूदगी सीमित हो जाएगी।

    हाई अलर्ट पर तीनों सेनाएं

    इन कड़े कूटनीतिक फैसलों के साथ-साथ भारत की तीनों सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS बैठक में इन फैसलों को अंतिम रूप दिया गया. यह साफ कर दिया गया है कि भारत अब किसी भी आतंकवादी हमले को सहन नहीं करेगा और हर स्तर पर जवाब देगा. पाकिस्तान को यह संदेश स्पष्ट है अब हर हमले का जवाब सिर्फ सीमा पर ही नहीं बल्कि हर मोर्चे पर दिया जाएगा.

    यह भी पढ़ें: गृह विभाग की रिपोर्ट ने मचाई सनसनी: मध्य प्रदेश में 3,400 से अधिक बालिकाएं अब भी लापता, खोजने में असफल रही पुलिस

    यह भी पढ़ें: जब कुछ और नहीं सूझा तो अकेले ही आतंकी से भिड़ गया सैयद आदिल हुसैन, खुद की जान दे कईयों को बचाया

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: बिना कोचिंग UPSC में रचा इतिहास, किसान का बेटा आकाश बना IPS, गांव में जश्न का माहौल

    यह भी पढ़ें :  जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,085 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    आज का राशिफल: ज्‍योतिष के अनुसार हर दिन एक नया दिन होता है और इसका…

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.