Author: Deepak Sahu
उत्तरप्रदेश सिद्धार्थनगर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी की खातिर अपने पति की हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद उसने शव को नदी में फेंक दिया। काफी तलाश के बाद करीब डेढ़ सप्ताह बाद आज मृतक का कंकाल बरामद हुआ। आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के ढेबरूवा थाना क्षेत्र के नजरगढ़वा गांव का है। यहां का रहने वाला कन्नन दिल्ली में नौकरी करता था। 18 साल पहले उसने दिल्ली की रहने वाली संगीता से प्रेम विवाह किया था। दोनों गांव में अलग मकान…
199 करोड़ से अधिक राशि के 50 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, 24 करोड़ से अधिक राशि के 16 कार्यों का करेंगे लोकार्पण कोरबा/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 जून को कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार से अधिक लागत की 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। श्री साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों में 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार से अधिक राशि के 16 कार्यों का लोकार्पण एवं 199 करोड़ 77 लाख 71…
मध्यप्रदेश नीमच/स्वराज टुडे: पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भारत में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में एक गंभीर विषय बना हुआ है इसी तरह नीमच जिले में भी प्रदूषण इतना फैल चुका है जिसके चलते मानव जीवन कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है वर्तमान में हरे भरे पेड़ों की कटाई जितनी बढ़ चुकी है उसकी तुलना में वृक्षारोपण में बहुत कमी आई है जिसके कारण वातावरण का तापमान पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ गया है जिससे कई प्रकार की समस्याएं सामने आई है साथ ही सही प्रकार से जल संरक्षण न होने से भू-गर्भित जल का स्तर नीचे चला…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पिछले कुछ समय से पत्नियों द्वारा पति की हत्या करने की खबरें लगातार सामने आ रही है। चाहे वह मेरठ का सौरभ हत्याकांड हो या फिर बिजनौर का नौशाद हत्याकांड हो, इनके अलावा भी कई ऐसे मामले सामने आए है जो कि देश में चर्चा का विषय बने। आपने पति द्वारा पत्नियों की हत्या करने का मामला सुने और पढ़े होंगे। हालांकि पिछले कुछ समय से पैटर्न काफी बदल गया है। पिछले कुछ समय से पत्नियों द्वारा पति की हत्या करने की खबरें लगातार सामने आ रही है। चाहे वह मेरठ का सौरभ हत्याकांड हो या फिर…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आठ अधिकारियों का तबादला कर उन्हें राज्य में नक्सल विरोधी मोर्चे पर तैनात किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा क्षेत्र) आकाश राव गिरेपुंजे की सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से मृत्यु होने के बाद आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ अधिकारी 2021 बैच के आईपीएस हैं और विभिन्न जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि राज्य के गृह विभाग ने…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। 11 जून यानी आज से प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की गतिविधि और बारिश बढ़ने की संभावना है। इस दौरान एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना जताई है।. मंगलवार शाम को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। लगभग घंटेभर की बारिश से सड़कों में पानी भर गया। रायपुर में तेज आंधी-तूफान हुई।…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी को एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत “नैनो यूरिया फर्टिलाइज़र एवं उसके निर्माण की विधि” के आविष्कार पर भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन पेटेंट कार्यालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘Certificate of Inventorship’ प्रदान किया गया है। यह पेटेंट संख्या 508189 के तहत 12 जनवरी 2023 को स्वीकृत हुआ, जबकि इसका आवेदन 3 जून 2025 को IFFCO द्वारा किया गया था। इस गौरवशाली उपलब्धि पर सहकार भारती छत्तीसगढ़ ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. अवस्थी को बधाई दी है। संगठन ने इसे न…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 12 जून, 2025 को सुबह 11.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 100 बेड मेडिकल कॉलेज कोरबा रेड क्रॉस ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 14 जून को एस ई सी एल हास्पिटल कोरबा में भी रक्तदान शिविर का आयोजन है। दोनों शिविर में रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें। स्वैच्छिक रूप से आप सभी रक्तदान कर सकते हैं। प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती। बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है। कोई भी युवा जिसने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर…
आज का राशिफल : 11 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक और सुखद रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज वृश्चिक उपरांत धनु राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में आज बुधवार का दिन गुरु बुध की युति और चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि बनने से कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा क्योंकि आज शुभ योग भी बना हुआ है। इन स्थितियों में आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के…
राँची/स्वराज टुडे: झारखंड सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शराब घोटाले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का नया मामला दर्ज किया है। एसीबी ने विनय चौबे के अलावा उनके सात रिश्तेदार और सहयोगियों भी आरोपी बनाया है। एसीबी ने जांच में पाया है कि विनय सिंह के द्वारा विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के बैंक खाते में प्रतिमाह 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाते थे। एसीबी की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2017 से 2023 तक विनय सिंह के खाते से करीब सवा करोड़…
