Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लापता होने के डेढ़ हफ्ते बाद मिले कंकाल ने सुलझाई एक और ‘मर्डर मिस्ट्री’…पत्नी ही निकली कातिल, अब प्रेमी समेत हुई गिरफ्तार
    Featured

    लापता होने के डेढ़ हफ्ते बाद मिले कंकाल ने सुलझाई एक और ‘मर्डर मिस्ट्री’…पत्नी ही निकली कातिल, अब प्रेमी समेत हुई गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6680715981749699702493107ae215a92da82cf834a3ff1153e2ce6d43a99834411f4a404d574216ddadf3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    सिद्धार्थनगर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी की खातिर अपने पति की हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद उसने शव को नदी में फेंक दिया। काफी तलाश के बाद करीब डेढ़ सप्ताह बाद आज मृतक का कंकाल बरामद हुआ।

    आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के ढेबरूवा थाना क्षेत्र के नजरगढ़वा गांव का है। यहां का रहने वाला कन्नन दिल्ली में नौकरी करता था। 18 साल पहले उसने दिल्ली की रहने वाली संगीता से प्रेम विवाह किया था। दोनों गांव में अलग मकान में रह रहे थे। कन्नन समय-समय पर दिल्ली से गांव आता-जाता रहता था।

    ट्रेन में परवान चढ़ा इश्क

    इसी बीच दो साल पहले ट्रेन से दिल्ली जाते समय रास्ते में कन्नन की पत्नी संगीता की नजर बलरामपुर निवासी अनिल शुक्ला से पड़ी। कुछ ही देर में दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए और दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ ही देर में दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। कन्नन की अनुपस्थिति में अनिल समय-समय पर संगीता से मिलने गांव आने लगा।

    अचानक लापता हुआ कन्नन

    किसी को शक न हो इसके लिए संगीता ने लोगों से कहा कि अनिल उसकी बुआ का बेटा है। काफी दिनों तक यह मेलजोल चलता रहा। लेकिन इन सबके बीच 2 जून 2025 को कन्नन अचानक लापता हो गया। आसपास के लोगों ने पूछताछ शुरू की तो तीन दिन बाद 5 जून को उसकी पत्नी संगीता ढेबरुआ थाने पहुंची और पति के लापता होने की सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    शिकायत मिलने के बाद सिद्धार्थनगर पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उधर कन्नन के परिजन भी तलाश में जुटे थे। फिर 9 जून को कन्नन के भाई बाबूलाल को पता चला कि घटना वाले दिन 2 जून को कन्नन और संगीता एक साथ गांव से बाहर गए थे। क्षेत्र के बढ़नी कस्बे तक दोनों साथ थे लेकिन इसके बाद कन्नन लापता हो गया।

    कैसे सॉल्व हुई मर्डर मिस्ट्री?

    यह जानकारी मिलने पर बाबूलाल थाने गया और भाई के लापता होने में अपनी पत्नी की भूमिका बताई, जिसके बाद पुलिस ने संगीता को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी। संगीता ने बताया कि उसने अपने प्रेमी अनिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते में जहर दे दिया और फिर उसे राप्ती नदी में फेंक दिया। संगीता की दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कन्नन का कंकाल बरामद किया।

    पत्नी ने कुबूल किया जुर्म

    बलरामपुर के धर्मपुर गांव निवासी अनिल से मेरा प्रेम प्रसंग 2 साल से चल रहा है। वह मेरे घर आता-जाता था। इससे मेरे पति परेशान थे। इसलिए हमने उसे मारने की योजना बनाई। 2 जून को मैंने अनिल को घर बुलाया। फिर हम तीनों घूमने के बहाने कार से निकल पड़े।

    जहर देकर नदी में फेंका

    हम घर से 60 किलोमीटर दूर बलरामपुर में राप्ती नदी के किनारे पहुंचे। वहां हमने कन्नन को खाने में जहर दे दिया। उसे बेहोशी की हालत में राप्ती नदी में फेंक दिया। फिर हम दोनों घर आ गए। इसके बाद हमने पुलिस में पति के लापता होने की शिकायत की।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 16 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसने बताया कि उसके पति को प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर रास्ते से हटा दिया गया। शव को बाइक पर लादकर नदी में फेंक दिया गया।

    यह भी पढ़ें: सोनम ही नहीं ये महिलाएं भी कर चुकी हैं अपने पतियों का मर्डर, जानिए हर हत्या के पीछे की स्टोरी, हर वारदात में ना पति नसीब में मिला ना प्रेमी..मिली जेल की कोठरी

    यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, IAS की पत्नी के खाते में हर महीने ट्रांसफर होते थे लाखों रुपए

    यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रिया में अंधाधुंध गोलीबारी से मौत का तांडव, 8 छात्रों समेत 10 लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026830 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026791 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    उत्तरप्रदेश मुरादाबाद/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक दिल…

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.