Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सोनम ही नहीं ये महिलाएं भी कर चुकी हैं अपने पतियों का मर्डर, जानिए हर हत्या के पीछे की स्टोरी, हर वारदात में ना पति नसीब में मिला ना प्रेमी..मिली जेल की कोठरी
    Featured

    सोनम ही नहीं ये महिलाएं भी कर चुकी हैं अपने पतियों का मर्डर, जानिए हर हत्या के पीछे की स्टोरी, हर वारदात में ना पति नसीब में मिला ना प्रेमी..मिली जेल की कोठरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 11, 2025Updated:June 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250611 185014 4038
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पिछले कुछ समय से पत्नियों द्वारा पति की हत्या करने की खबरें लगातार सामने आ रही है। चाहे वह मेरठ का सौरभ हत्याकांड हो या फिर बिजनौर का नौशाद हत्याकांड हो, इनके अलावा भी कई ऐसे मामले सामने आए है जो कि देश में चर्चा का विषय बने।

    आपने पति द्वारा पत्नियों की हत्या करने का मामला सुने और पढ़े होंगे। हालांकि पिछले कुछ समय से पैटर्न काफी बदल गया है। पिछले कुछ समय से पत्नियों द्वारा पति की हत्या करने की खबरें लगातार सामने आ रही है। चाहे वह मेरठ का सौरभ हत्याकांड हो या फिर बिजनौर का नौशाद हत्याकांड हो, इनके अलावा भी कई ऐसे मामले सामने आए है जो कि देश में चर्चा का विषय बने।

    ताजा मामला इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का है। इस हत्या का आरोप भी उनकी पत्नी सोनम पर लगा है।

    n6677260411749456160932ade5f63921ed1c79c653c712bf32a44762e1b593b23aa2095beeb4bff9095f42

    1. इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड

    बता दें कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साजिश के तहत, सोनम ने तीन भाड़े के हत्यारों को हायर किया था। यह घटना तब सामने आई जब राजा, जो सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गया था, 23 मई 2025 को लापता हो गया, और उसका शव 2 जून को एक खाई में मिला।

    67da6bf74e587 meerut merchant navy officer saurabh rajput murder case 190208551 16x9 1

    2) मेरठ का सौरभ हत्याकांड

    मेरठ का सौरभ हत्याकांड 3 मार्च 2025 को हुआ, जिसमें सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उनके प्रेमी साहिल शुक्ला ने बेरहमी से हत्या कर दी। मुस्कान ने सौरभ के सीने पर तीन बार चाकू से वार किया और उस्तरे से गला काटा। साहिल ने शव के टुकड़े किए, जिसमें सिर और कलाई को अलग किया गया ताकि पहचान न हो सके। शव को नीले ड्रम में सील कर सीमेंट से भर दिया गया।

    The accused wife Ravita and her lover Amardeep 1744902711500

    3) अमित कुमार हत्याकांड

    मेरठ में अमित कुमार हत्याकांड 2025 में चर्चित रहा, जिसमें अमित कुमार की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने मिलकर उनकी हत्या की। यह मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है। दरअसल, रविता और अमरदीप ने अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को सांप के काटने का हादसा दिखाने के लिए, उन्होंने शव के पास एक सांप रखा। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि मौत गला घोंटने से हुई, सांप के काटने से पहले ही अमित की मृत्यु हो चुकी थी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    deoria murder case 0f867d5ba1c621125990ee01579088fc

    4) देवरिया का नौशाद हत्याकांड

    यूपी के देवरिया में नौशाद की हत्या मेरठ के सौरभ हत्याकांड से मिलती-जुलती है। नौशाद की हत्या उसकी पत्नी ने की। नौशाद सऊदी अरब से अप्रेल में घर लौटा था, इसके दस दिन बाद ही पत्नी ने नौशाद की हत्या कर दी थी। दरअसल, नौशाद की पत्नी का अफेयर एक शख्स से था जो कि रिश्ते में नौशाद का भांजा लगता था। नौशाद की हत्या करके उसके शव के एक ट्राली बैग में रखकर गांव से 60 किलोमीटर दूर फेंका गया था।

    5) भिवानी का प्रवीण हत्याकांड

    मार्च 2025 में ही हरियाणा के भिवानी में यूट्यूबर रवीना ने अपने प्रेमी सुरेश के साथ मिलकर अपने पति प्रवीण की गला दबाकर हत्या की। 25 मार्च को प्रवीण ने रवीना और सुरेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसी रात को रवीना ने सुरेश के साथ मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया और शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर नाले में फेंक आए। इस मामले में रवीना गिरफ्तार हो गई और सुरेश फरार है।

    6) मुंबई का चंद्रशेखर हत्याकांड

    मार्च 2025 में ही मुंबई के गोरेगांव की रंजू चौहान ने अपने प्रेमी शाहरुख और उसके दोस्तों मुईनुद्दीन और शिवदास प्रसाद के साथ मिलकर अपने पति चंद्रशेखर की गला दबाकर हत्या की। हत्या रात में घर में हुई। रंजू का शाहरुख के साथ प्रेम संबंध था और वह चंद्रशेखर से छुटकारा चाहती थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी रंजू और उसके साथी मुईनुद्दीन और शिवदास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला का प्रेमी शाहरुख खान फरार है।

    7) चित्तौड़गढ़ का मोतीलाल हत्याकांड

    मई 2025 में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सोनिया ने अपने प्रेमी वीर सिंह मीणा के साथ मिलकर अपने इंजीनियर पति मोतीलाल की हत्या की। बैंक कैशियर प्रेमी वीर सिंह के साथ सोनिया के अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसने मोतीलाल को रास्ते से हटाया। इस मामले में 24 घंटे में पुलिस ने इस वारदात की परतें खोल दीं और सोनिया और वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीर सिंह मीणा ने जुर्म कबूल कर लिया।

    ना पति मिला ना प्रेमी, मिली जेल की कोठरी

    पिछले सभी वारदातों पर नजर डालें तो एक बात स्पष्ट रूप से नजर आती है कि प्रेम और हवस में अंधी होकर जितनी भी महिलाओं ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पतियों को मौत के घाट उतारा उनके भाग्य में ना पति का सुख मिला ना प्रेमी का । उनके नसीब में आज केवल जेल की कोठरी है । काश सिरफिरी ये महिलाएं एक पल के लिए भी ये सोचती कि चाहे कितनी भी शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दो, देर सबेर उनकी घिनौनी साजिश का खुलासा होकर रहेगा और फिर कानून की गिरफ्त में आना ही है । तब उनके भविष्य का क्या होगा ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    पत्नियों से प्रताड़ित होकर अनेक पुरुषों ने मौत को लगाया गले 

    इस लेख में हम केवल हत्यारिन पत्नियों का ही जिक्र नहीं करेंगे बल्कि उन पत्नियों के बारे में भी बताएंगे जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनके पतियों ने मौत को गले लगा लिया ।

    270096dfd028cbec61d18ab26966d22e1747493887119487 original 1

    1) पहला केस: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में 16 मई 2025 को पत्नी से पीड़ित व्यक्ति ने अपने मौत से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो और सुसाइड नोट पोस्ट किया और उसके बाद पेड़ पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतारा तब उसके मोबाइल से पूरा राज खुला। मृतक कोविद कुमार सीतापुर जनपद में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न सहित कई तरह के केस गाजीपुर कोर्ट में दर्ज कराए थे।

    67f168d97b81b odisha 053059923 16x9 2

    2) दूसरा केस: 5 अप्रैल 2025 को ओडिशा के खोरधा में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक रामचंद्र बर्जेना ने आत्महत्या कर ली। युवक ने पहले भावुक कर देने वाला एक वीडियो बनाया और पत्नी को आत्महत्या की वजह बताते हुए उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिर चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

    3) तीसरा केस: 18 मार्च 2025 बाढ़ के दयाचक नयाटोला मोहल्ले में रुपये के लिए पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुजीत कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले सुजीत ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में सुजीत ने मौत के लिए पत्नी, सास और साले को जिम्मेदार ठहराया है। सुजीत कुमार की शादी वर्ष 2020 में नीतू कुमारी के साथ हुई थी। वह भी अपने घर में कमाने वाला इकलौता था।

    4) चौथा केस: 16 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु में काम करने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अतुल ने आत्महत्या से पूर्व वीडियो जारी कर पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
    5) पांचवा केस: 28 फरवरी 2025 को आगरा में भी पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया था। उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी पत्नी निकिता शर्मा परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है और अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहती है।
    6) छठवाँ केस: 26 जनवरी 2025 को कर्नाटक के हुबली अंतर्गत चामुंडेश्वरी नगर में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत 40 वर्षीय पीटर सैमुअल ने पत्नी द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर ली थी। उसने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट छोड़ा था। उसमें लिखा था- पापा मुझे माफ करना, वो मेरी मौत चाहती है। परिवार ने उसकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए ताबूत पर सुसाइड की वजह भी लिखवाई ।
    ये तो केवल चंद उदाहरण हैं । पत्नियों से प्रताड़ित होकर जान देने वाले पतियों की लंबी फेहरिस्त है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक साल 2021 में देश भर में 81063 पतियों ने घरेलू झगड़ों के चलते आत्महत्या की थी । अगर 2022 से 2025 तक का आंकड़ा देखें तो पत्नी प्रताड़ित खुदकुशी करने वाले पतियों की संख्या यकीनन लाखों में होगी ।

    ऐसी आपराधिक और कुत्सित मानसिकता वाली महिलाओं पर सख्त कार्रवाई कब ?

    इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि अगर मुस्कान रस्तोगी और निकिता सिंघानिया जैसी बेरहम और दुष्ट महिलाओं को अगर फाँसी दे दी जाती तो सोनम रघुवंशी अपने भोले -भाले, सीधे -सादे पति राजा की हत्या के बारे में कभी नहीं सोचती । इसी के साथ पुरुषों की सुरक्षा के लिए भी सख्त कानून बनाये जाने की मांग उठने लगी है । जिस तरह महिलाओं की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन किया गया है ठीक उसी तरह राष्ट्रीय पुरुष आयोग के गठन की भी मांग की जा रही है।
    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर नक्सल विरोधी मोर्चे पर किया तैनात
    यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, IAS की पत्नी के खाते में हर महीने ट्रांसफर होते थे लाखों रुपए
    यह भी पढ़ें: रायपुर में मारपीट करने वाली गर्ल्स-ग्रुप चला रही थी सेक्स-रैकेट, 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क, वेडिंग इवेंट की आड़ में चलता था देह व्यापार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा कुसमुण्‍डा मुख्‍य…

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.