Author: Deepak Sahu
प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी मोहल्ले में बीते शनिवार शाम पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर ACP की रेड, दरवाजा तोड़ अंदर घुसी पुलिस पुलिस सूत्रों के अनुसार कल्याणी देवी क्षेत्र के एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप था…
आज का राशिफल : आज 10 मई 2026 का दिन आपके जीवन में कर्म और लाभ के बीच एक नया संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है। सुबह के समय चंद्रदेव मकर राशि में रहकर आपके भीतर अनुशासन और गंभीरता का भाव जगाएंगे। दोपहर बाद जैसे ही उनका प्रवेश कुंभ राशि में होगा, आपकी सामाजिक सक्रियता और लाभ के नए द्वार खुलने लगेंगे। मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातक आज अपने करियर और लक्ष्यों की ओर विशेष ध्यान देंगे। कर्क से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज रिश्तों में सुधार, भाग्य का साथ और मानसिक स्पष्टता…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को बड़ी जीत मिली है। लेकिन जीत के बाद अब मुख्यमंत्री चुनना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। UDF में शामिल तीनों मुख्य दल अपने-अपने नेता को CM बनवाना चाहते हैं। इसी पेंच को सुलझाने के लिए शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने 3 घंटे लंबी बैठक की। खड़गे-राहुल पर टिका फैसला मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार (09 मई 2026) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में अहम बैठक बुलाई। इसमें राहुल गांधी के साथ केरल के सीनियर नेता रमेश चेन्नितला, वी. डी.…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मानव सेवा एवं जनजागरुकता के अपने उद्देश्य को सार्थक करते हुए रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में ‘लू प्रबंधन एवं बचाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को केवल जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने स्वास्थ्य एवं आसपास के लोगों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और जागरुक बनाना भी था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि गर्मी के इस मौसम में थोड़ी-सी सावधानी हमें बड़ी समस्याओं से बचा सकती है। पर्याप्त पानी पीना, धूप में निकलते समय…
कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल में शनिवार को ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प के साथ भाजपा सरकार का आगाज हो चुका है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सामने अब ममता बनर्जी के उन बड़े फैसलों और योजनाओं को बदलने की चुनौती है, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हर चुनावी रैली में किया था. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि सुवेंदु अधिकारी कैबिनेट की पहली बैठक कब होगी और वो बीजेपी के वो पांच वादे कौन-कौन हैं, जिनको 24 से 48 घंटे के अंदर बीजेपी की नई सरकार को हर हालत में लागू करनी होगी. 1.…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09.05.2026 को ग्राम कोदवाबानी में कृषकों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेहा लहरे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार), कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली द्वारा किसानों को जैविक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, ट्राइकोडर्मा, नील हरित शैवाल, बीजोपचार एवं सतत कृषि विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नेहा लहरे द्वारा किसानों को ट्राइकोडर्मा क्या है, इसके कृषि में महत्व, उपयोग एवं लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ट्राइकोडर्मा एक लाभकारी जैविक फफूंदनाशी है, जो फसलों…
डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 23 से 30 वर्ष होनी चाहिए. वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए आयु सीमा 50 से 61 वर्ष तय की गई है.आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर होगी. डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार का CA होना जरूरी है. फाइनेंस और अकाउंट्स में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी. डिवीजन हेड पद के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. डिप्टी मैनेजर पद पर चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के जरिए होगा. वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए…
कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सुवेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। आज शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार का फोकस भाषण से ज्यादा काम पर रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और चुनाव के दौरान पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के सपनों को पूरा करना होगी। साथ ही चर्चित आरजी कर मामले की जांच के…
आज का राशिफल: आज 9 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए अनुशासन और कर्म के बीच संतुलन बनाने का संकेत दे रही है। मकर राशि में चंद्रदेव का गोचर आपके पेशेवर लक्ष्यों और घरेलू शांति के बीच एक सेतु का काम करेगा। मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर की ऊंचाइयों और आंतरिक बदलावों को समझने का है। वहीं कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक आज रिश्तों में गहराई और कार्यक्षेत्र में बारीकियों पर ध्यान देंगे। तुला से मीन राशि के जातकों के लिए आज…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मेरिट में कोरबा जिले के छात्र स्थान नहीं बना पाए, लेकिन प्रदेश और संभाग में अपनी स्थिति संतोषजनक बनाए हुए हैं। संभाग के बिलासपुर जिले को पीछे छोडक़र आगे बढ़ गया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में बिलासपुर संभाग में कोरबा का 5वां स्थान है तो 12वीं में चौथा स्थान मिला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (छमाशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा घोषित हो चुकी है। दोनों ही परीक्षाओं में किस जिले का वर्चस्व रहा और कौन सा जिला पीछे है, इसे लेकर सभी जिलों में मंथन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33…
