Author: Deepak Sahu
संबलपुर/स्वराज टुडे: पश्चिम ओड़िशा के बऊद जिला में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के रुप में पदस्थ गोलापचंद्र हांसदा के पास करोड़ों की चल- अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। यह खुलासा विजिलेंस की अलग-अलग टीम ने उनके छह ठिकानों की तलाशी लेने के बाद किया है। बताया गया है कि अपने करीब 34 वर्ष के सरकारी नौकरी के दौरान गोलापचंद्र ने अपनी आय से अधिक की यह संपत्ति अर्जित की है। विजिलेंस के सूत्र के अनुसार, आय से अधिक की संपत्ति होने की शिकायत मिलने के बाद रविवार को विजिलेंस की टीम ने उसके बऊद, बारीपदा और भुबनेश्वर के छह…
यदि आप यात्रा में रुचि रखते हैं। घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह भी जान लें कि भारत में कुछ आश्रम ऐसे हैं जहां पर रहने और खाने की व्यवस्था एकदम फ्री है। यदि आप शॉर्ट टाइम के लिए रुकना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत ही उत्तम है। 1. भारत हेरिटेज सर्विसेज, ऋषिकेश यदि आप उत्तराखंड की यात्रा पर हैं और हरिद्वार या ऋषिकेश घूमने जा रहे हैं तो ऋषिकेश में भारत हेरिटेज सर्विसेज में ठहरने की उत्तम व्यवस्था है। वह भी एकदम फ्री में। आपको यहां रुकने और खाने-पीने के लिए कोई बिल नहीं…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध कोरबा जिला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी में जिला स्तरीय व्यास पूजन समारोह का आयोजन किया गया। राज्य रासेयो अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर 10 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक रासेयो युक्त संस्थानों में गुरु शिष्य परंपरा के महत्व को पुनर्स्थापित करते हुए व्यास पूजन कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश प्राप्त हुआ था । इसी कड़ी में रासेयो के जिला संगठक वाय के तिवारी के मुख्य आतिथ्य तथा विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती रिनी दूबे की अध्यक्षता में रासेयो इकाई गोढी द्वारा व्यास पूजन…
आज का राशिफल: आज 3 अगस्त 2025 दिन रविवार के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। मेष राशि आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं और आप अपने संतान को किसी खेलकूद से संबंधित…
उत्तरप्रदेश हरदोई/स्वराज टुडे: हरदोई के शाहाबाद में एक व्यक्ति ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहल्ला हत्था हकीमजी निवासी सर्वेश उर्फ लाली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वेश की पत्नी बुधवार को इलाके के ही दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ घर से भाग गई थी। यह दूसरी बार था जब वह अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी। पत्नी ने फोन पर कहा- ज़हर खा लो, मुझे कोई फ़र्क़ नहीं जब सर्वेश ने अपनी पत्नी से फोन पर इस बारे में पूछा, तो उसने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “ज़हर खा…
* जिले के 80 हजार 660 किसानों को 19.32 करोड़ रूपये का मिला लाभ* * कृषि विज्ञान केंद्र, कटघोरा में पीएम किसान सम्मेलन का हुआ सीधा प्रसारण* कोरबा/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज प्रदेश के 25.47 लाख किसानों को 553.34 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह राशि किसानों को सम्मान स्वरूप दी गई है। कोरबा जिले में इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कटघोरा के प्रांगण में कृषकों के लिए सीधा प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के दिन को “प्रधानमंत्री किसान दिवस” के रूप में मनाने…
मध्यप्रदेश सिंगरौली/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में 12 जुलाई को बोरी में बंद मिले युवक के शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में जो खुलासा हुआ, वह बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल युवक की हत्या उसकी ही सगी बहन ने कराई थी। बहन ने अपने शराबी और हिंसक भाई से परेशान होकर 10 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लांघाढोल थाना क्षेत्र का है, जहां ताल गांव में गोपद नदी के किनारे एक बोरी में बंद युवक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पुराना बस स्टैण्ड शाखा कोरबा से अभियुक्त मो. परवेज पिता अब्दुल करीम, पता पुरानी बस्ती रानी रोड कोरबा द्वारा 2,00,000/दो लाख रूपये का ऋण लेकर उसे समय पर ना लौटाने एवं अभियुक्त द्वारा परिवादी बैंक को दिए गए 2,04,860/- रूपये के चेक के अनादरित होने की वजह से अभियुक्त को 2 महीने की सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए 2,50,000/- दो लाख पचास हजार रूपये प्रतिकर के रूप में परिवादी बैंक को देने का आदेश पारित किया गया. मामले की जानकारी के अनुसार अभियुक्त मो. परवेज पिता अब्दुल करीम के द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक…
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: श्याम शिक्षा महाविद्यालय सक्ती में दिनांक 2/8/25 को प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन थीम पर सावन महोत्सव कार्यक्रम 2025 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और पारंपरिक परिधान में सावन के गीत, भजन प्रकृति से संबंधित कहानी एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ऋतु परिवर्तन के इस सुंदर पर्व का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था के संचालक माननीय विनय कुमार अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. विनय प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रशिक्षार्थियो द्वारा लोकगीत, गायन, भजन, कहानी और मेहंदी का…
0 एक दिन में 05 एंजियोप्लास्टी, 40 से अधिक मरीजों ने कराया इलाज 0 आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों के नियमित विज़िट से मरीजों को मिल रही राहत कोरबा/स्वराज टुडे: न्यू कोरबा हॉस्पिटल का कार्डियोलॉजी विभाग कोरबा जिले में हृदय रोगियों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरा है। अस्पताल में अब तक 120 से अधिक सफल एंजियोप्लास्टी और 300 से अधिक एंजियोग्राफी की प्रक्रियाएं की जा चुकी हैं। लगभग 1000 से ज्यादा मरीज हृदय रोग से संबंधी जांच भी करा चुके हैं। शुक्रवार को एक दिन में 05 एंजियोप्लास्टी और 40 से अधिक मरीजों ने अपना जांच कराया जिससे…
