Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला में टीबी रोग को नियंत्रित करने के लिए रोटरी क्लब कोरबा और जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। दोनों संगठनों के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि रोटरी क्लब कोरबा टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करेगा। पोषण सहायता की व्यवस्था रोटरी क्लब कोरबा ने टीबी रोगियों के लिए पोषण सहायता की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, क्लब द्वारा हर महीने लगभग 65 पैकेट पोषक तत्वों के वितरित किए जाएंगे, जो लगभग 6 महीने तक चलेंगे। यह सहायता टीबी रोगियों को उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने…
छत्तीसगढ़ बलरामपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जहरीले सांप के काटने से सगे भाई बहन की मौत हो गई। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमराटोला गांव में जहरीले सांप के काटने से 14 साल की सोनिया और 8 साल के उसके भाई रामसाय की मौत हो गई। एक ही घर में दो बच्चों की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रात में हुआ हादसा हादसे की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेमराटोला गांव के निवासी सरवन आयाम का परिवार…
उत्तरप्रदेश शामली/स्वराज टुडे: शामली जिला अंतर्गत थानाभवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर स्थित एक शनि मंदिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहां दो वर्षों से बाबा बंगाली उर्फ बालकनाथ के नाम से रह रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने फर्जी पहचान और धार्मिक छल के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान इमामुद्दीन अंसारी (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के जिला अलीपुरद्वार स्थित कालचीनी का निवासी है। वह बीते दो साल से मंटी हसनपुर गांव के शनि मंदिर में रहकर खुद…
रायपुर में आदिवासी अस्मिता की गूंज: ‘बूढ़ातालाब’ नाम की वापसी के लिए आदिवासी समाज का भावुक आग्रह रायपुर/कोरबा(स्वराज टुडे): राजधानी रायपुर के हृदय में स्थित ऐतिहासिक ‘बूढ़ातालाब’ के नाम को पुनर्स्थापित करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज एक बार फिर मुखर हुआ है। आगामी 9 अगस्त – विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व, आदिवासी संगठनों ने एक भावनात्मक, तथ्यों से युक्त और सांस्कृतिक चेतना से भरा ज्ञापन राज्य सरकार को सौंपते हुए आग्रह किया है कि इस तालाब का मूल नाम ‘बूढ़ातालाब’ पुनः बहाल किया जाए। “सिर्फ एक नाम नहीं, हमारी अस्मिता का प्रतीक है ‘बूढ़ातालाब’” आदिवासी समाज…
*सावन सुंदरी में प्रथम अर्चना गौर,द्वितीय अंजू श्रीवास,तृतीय आशा पांडे,को सावन सुंदरी का ख़िताब मिला* बिलासपुर/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल महिला के द्वारा सावन उत्सव वार्ड 15 के श्रीराम गार्डन मे मनाया गया जिसमें जिसमे सभी महिला साथियो ने नाच गान किया और झूले का आनंद उठाया. सभी महिलाओ का परिधान ग्रीन कलर मे रखा गया था . इस उत्सव में वरिष्ठ महिलाओ का सम्मान किया गया और मित्रता दिवस के अवसर पर सभी ने पौधा रोपण किया गया. इस सावन उत्सव के कार्यक्रम मे सावन सुंदरी की भी प्रतियोगिता रखी गयी, जिसमे सभी ने भाग लिया ।…
वेयरहाउस में घटिया दवाई सप्लाई का मामला: मरीजों की सेहत से कोई समझौता नहीं- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की सख्त निगरानी और दिशा-निर्देशों के अनुरूप, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) ने 6500 दोषपूर्ण टैबलेट्स की आपूर्ति को समय रहते रोक दिया। कोरबा स्थित सीजीएमएससी के वेयरहाउस में 29 जुलाई को कैल्शियम (एलिमेंटल) विटामिन ड3 टैबलेट्स की खेप पहुँची थी, जिसकी आपूर्ति मेसर्स हेल्थी लाइफ फॉर्मा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की गई थी। प्रारंभिक निरीक्षण में वेयरहाउस की असिस्टेंट मैनेजर गायत्री साहू ने…
हरिद्वार/स्वराज टुडे: : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां रुड़की क्षेत्र के मलकपुर चुंगी स्थित एक होटल में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइंस पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में होटल से आपत्तिजनक स्थिति में 8 युवतियां और 5 युवक पकड़े गए। साथ ही होटल का मैनेजर भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई हरिद्वार पुलिस को इस होटल में देह व्यापार चलने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और AHTU…
मुंगेली/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सड़कों पर आवारा मवेशियों की वजह से लगातार हो रही दुर्घटनाओं और यातायात बाधित होने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले के तीनों अनुविभागीय दण्डाधिकारियों (राजस्व) ने दो माह के लिए निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब कोई भी पशुपालक अपने मवेशियों को सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, शासकीय परिसरों या भवनों में खुला नहीं छोड़ सकेगा। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि हाल के दिनों में आवारा पशुओं के कारण कई जानलेवा सड़क हादसे हुए हैं।…
गुरुग्राम/स्वराज टुडे: पत्नी के अवैध संबध के कारण एक और पति को अपनी जान गंवानी पड़ी। पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला और लाश को दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम पुलिस ने एक महिला, उसके प्रेमी और तीन अन्य लोगों को उसके पति की हत्या और लाश छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान डूंडाहेड़ा गांव निवासी 37 साल के विक्रम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से…
छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे: 25 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद, भारतीय सेना के अफसर पद से सेवानिवृत्त होकर जब प्रदीप साहू जी घर लौटे, तो दुर्ग स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनकी पत्नी श्रीमति शीतल साहु को भी सम्मानित किया गया l एक सैनिक की पत्नी के रूप में उन्होंने भी देश के लिए अनगिनत संघर्षों और त्यागों का सामना किया, अनेकों दिवाली और होली अकेले बिताईं, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल में अपना जीवन समर्पित किया। प्रदीप साहू जी ने बहुत ही कम उम्र मात्र 16 साल में ही सेना में भर्ती हो गए थे…
