Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रायगढ़ जिले से हाथियों के एक और दल ने किया प्रवेश-ग्रामीणों में दहशत, सतर्क मोड पर वन अमला
    Featured

    रायगढ़ जिले से हाथियों के एक और दल ने किया प्रवेश-ग्रामीणों में दहशत, सतर्क मोड पर वन अमला

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 10, 2025Updated:October 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251010 WA0033
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के कटघोरा व कोरबा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरबा जिले के पड़ोसी रायगढ़ जिले से हाथियों का एक और दल कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में पहुंच गया है। वन अमला सतर्क मोड पर है। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हाथियों के रायगढ़ से पहुंचे दल को मिलाकर क्षेत्र में सक्रिय हाथियों की संख्या बढ$कर 52 हो गई है। 15 हाथी पहले से ही यहां के रामपुर सर्किल में घूम रहे थे। विगत रात्रि 37 की संख्या में हाथी रेंज के नोनदरहा क्षेत्र में पहुंच गए हैं। हाथियों के इस दल ने यहां पहुंचते ही उत्पात मचाया और 15 से अधिक किसानों की धान के फसल को तहस-नहस कर दिया। अचानक पहुंचे हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

    पीड़ित ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी करने के साथ नुकसानी के आंकलन में भी जुट गए हैं। उधर कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में 54 हाथी अभी भी सेमरहा सर्किल में डेरा डाले हुए हैं। हाथियों के इस दल ने भी क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए ग्राम बर्रा, सेमरहा तथा हरदेवा में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के धान के फसल को रौंद दिया है। हाथियों द्वारा लगातार क्षेत्र में उत्पात मचाया जा रहा है और धान की फसल को तहस-नहस किया जा रहा है जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनके द्वारा लगातार हाथी समस्या के समाधान की मांग रखी जा रही है, लेकिन न तो वन विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन। फलस्वरूप क्षेत्र के ग्रामीण हाथी समस्या से दो-चार होने को मजबूर हैं। करतला रेंज में बड़ी संख्या में हाथियों के एक और दल आने से जिले में सक्रिय हाथियों की संख्या शताधिक हो गई है।

    यह भी पढ़ें :  जिन IPS के खौफ से अपराधियों ने किया सरेंडर, उनको घसीटने का ख्वाब देख रही TMC: जानिए- कौन हैं अजय पाल शर्मा, जिन्हें बंगाल में ECI ने बनाया पर्यवेक्षक

    उधर करतला परिक्षेत्र के जंगलों में इन दिनों हाथियों का बड़ा झुंड सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि लगभग 50 हाथियों का यह दल रामपुर-करतला के जंगलों में डेरा जमाए हुए है। ग्रामीणों द्वारा झुंड पर पथराव किए जाने के बाद हाथियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर भागे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
    जानकारी के अनुसार, करतला और रामपुर के बीच के घने जंगलों में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों का यह झुंड रात के समय खेतों और गांवों की ओर बढ़ता है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों से रात्रि में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
    बुधवार रात को कुछ ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के उद्देश्य से झुंड पर पथराव कर दिया। पथराव से भड़के हाथी अचानक उग्र हो गए और ग्रामीणों की ओर दौड़ पड़े। लोग जान बचाने के लिए भागे और किसी तरह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली, लेकिन ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
    वन विभाग की टीम सतर्क मोड पर है और हाथियों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखे हुए है। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के समीप न जाएं और उन्हें उकसाने जैसी कोई हरकत न करें, क्योंकि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।
    वन परिक्षेत्र अधिकारी (करतला) ने बताया कि हाथियों का दल फिलहाल करतला और रामपुर के जंगलों के बीच विचरण कर रहा है। टीम को लगातार क्षेत्रीय निगरानी और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हाथियों को सुरक्षित मार्ग से जंगल की गहराई की ओर लौटाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: कानपुर धमाके का सच सामने आया, इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसीपी भी हटाए गए

    यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री श्री साय ने कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु चौक नामकरण, प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

    यह भी पढ़ें: घरेलू LPG सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया घर, 5 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026929 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026850 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026811 Views
    Don't Miss

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026

    * कोरबा पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।…

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.