Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»18 महीने से भत्ता बंद, वेतन भी अटका, नाराज वैज्ञानिकों द्वारा शुरू की गई तीन दिवसीय हड़ताल आश्वासन के बाद समाप्त
    Featured

    18 महीने से भत्ता बंद, वेतन भी अटका, नाराज वैज्ञानिकों द्वारा शुरू की गई तीन दिवसीय हड़ताल आश्वासन के बाद समाप्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251212 WA0008
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों व कर्मचारियों द्वारा 10 दिसंबर 2025 को तीन दिवसीय हड़ताल प्रारंभ किया गया था लेकिन शासन के प्रतिनिधि मंडल से आश्वासन मिलने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। बता दे कि वेतन – भत्ता बंद, प्रमोशन लंबित और चिकित्सा भत्ता रोकने के विरोध में प्रदेश के 27 केंद्रों के कर्मचारी आंदोलनरत हैं। मैदानी कार्य बंद होने से किसानों की बुआई, तकनीकी मार्गदर्शन और सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं.

    रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों, प्रक्षेत्र प्रबंधकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है. रायपुर से लेकर बिलासपुर, अंबिकापुर, बालोद जांजगीर-चांपा, धमतरी, दुर्ग और अन्य जिलों के कर्मचारी अपनी सात प्रमुख मांगों को लेकर लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं. वेतन और भत्तों में जारी अनियमितता, चिकित्सा भत्ता बंद होने, क्रमोन्नति और प्रमोशन में देरी जैसी समस्याएं लंबे समय से कर्मचारियों को परेशान कर रही हैं. आंदोलन का सबसे बड़ा असर प्रदेश के किसानों पर पड़ रहा है, क्योंकि कृषि विज्ञान केंद्रों का मैदानी कार्य पूरी तरह ठप हो गया है.

    कर्मचारी हो रहे परेशान

    जांजगीर-चांपा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक चंद्रशेखर खरे बताते हैं कि कर्मचारियों को 18 महीनों से चिकित्सा भत्ता नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जीवन अनिश्चित है, परिवारों में हर दिन कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या आती रहती है, लेकिन भत्ता बंद होने से कर्मचारी कठिनाई झेल रहे हैं. खरे का कहना है कि यह उनका 7वां – 8वां प्रदर्शन है, पर समाधान अब तक नहीं मिला.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: 6 साल से लापता बालक बेंगलुरु से सकुशल बरामद, माता-पिता के किया गया सुपुर्द

    सात सूत्रीय मांग पर अड़े

    छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को कुलपति से मुलाकात हुई थी, जिसमें सात सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई. कुलपति ने 3 दिसंबर की बोर्ड मीटिंग में मुद्दे रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन बैठक में कृषि विज्ञान केंद्रों से जुड़ा कोई विषय शामिल ही नहीं किया गया. इससे पूरे प्रदेश के 27 कृषि विज्ञान केंद्रों के अधिकारी और वैज्ञानिक बेहद नाराज हैं.
    दुर्ग कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. ललिता रामटेके ने कहा कि एक साल से अधिक समय से उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई है. विश्वविद्यालय के बाबू और चपरासी तक को समय पर वेतन मिल रहा है, लेकिन वैज्ञानिकों, अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों का वेतन रोक दिया गया है. प्रमोशन और पदोन्नति भी वर्षों से लंबित है. उन्होंने कहा कि हम पढ़े-लिखे विशेषज्ञ हैं, किसानों की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन हमारी योग्यता के अनुसार वेतनमान नहीं दिया जा रहा है.
    धमतरी कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. शक्ति वर्मा ने बताया कि उनका फील्ड में न जाना किसानों को सीधे नुकसान पहुंचा रहा है. अभी खरीफ के बाद रबी फसल की तैयारी का समय है बीज बुआई, फसल चयन, बीजोपचार, किट-रोग नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन किसान KVK से ही पाते हैं. उन्होंने कहा कि हम हजारों किसानों से जुड़े हैं, लेकिन वेतन विसंगति और अनदेखी से मजबूरी में प्रदर्शन कर रहे हैं. फील्ड में हमारी अनुपस्थिति से किसानों की बुआई और उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे.
    उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जैसे दलहन-तिलहन प्रोत्साहन कार्यक्रम, फसल सुरक्षा अभियान, तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जागरूकता गतिविधियां KVK के माध्यम से ही किसानों तक पहुंचाती हैं. लेकिन कर्मचारियों के आंदोलन के चलते ये सभी कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं.
    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चल रहा आंदोलन न सिर्फ कर्मचारियों की आवाज को बुलंद कर रहा है, बल्कि यह भी स्पष्ट कर रहा है कि कृषि विज्ञान केंद्रों के बिना किसानों तक तकनीकी सहायता पहहुंचना लगभग असंभव है. यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले रबी सीजन में किसानों को फसल उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के तहत GEM 7.0 का शुभारंभ किया, 122 बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम

    यह भी पढ़ें: ठंड में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, ऐसे रखें सावधानी: डॉ प्रिंस जैन

    यह भी पढ़ें: सेप्टिक टैंक में मिली 2 माह से लापता नवविवाहिता की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई से फिर एक युवक ने मौत को लगाया गले, मरने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,513 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026990 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026882 Views
    Don't Miss

    Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर:/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षाओं में शामिल CGPSC (कोर्ट मैनेजर भर्ती…

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.