Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»घर की छत पर बम बना रहा था मुस्लिम परिवार, तभी विस्फोट से झुलस गए 4 लोग, इलाज के दौरान माँ बेटे की मौत, जाँच में जुटी NIA
    Featured

    घर की छत पर बम बना रहा था मुस्लिम परिवार, तभी विस्फोट से झुलस गए 4 लोग, इलाज के दौरान माँ बेटे की मौत, जाँच में जुटी NIA

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7011315311771292621875aeb2722227043654e7b16fc4d9e48cf651f0d387d64b22d087d5e333ebafefed
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भुवनेश्वर/स्वराज टुडे: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हुए एक खतरनाक विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच को नई दिशा मिली है.

    घटना में 4 लोग बुरी तरह झुलसे, 2 की मौत

    अब पूरे मामले को गंभीर आपराधिक साजिश के तौर पर देखा जा रहा है. 27 जनवरी को भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में हुए जोरदार विस्फोट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इस धमाके में चार लोग बुरी तरह झुलस गए थे, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. वीडियो फुटेज देखकर विस्फोट की तीव्रता और भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

    यह घटना 27 जनवरी को भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में दोपहर करीब 2:45 बजे हुई. सूत्रों के मुताबिक, यह विस्फोट एक घर की छत पर हुआ, जहां कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री को संभाला जा रहा था. फुटेज में साफ दिखता है कि एक रिहायशी इमारत की छत पर रखे पानी के टैंकों के पीछे से अचानक आग की तेज लपटें उठती हैं. देखते ही देखते धुएं का घना गुबार आसमान में फैल जाता है.

    यह धमाका इतना पावरफुल था कि आसपास के मकानों तक झटके महसूस किए गए. तेज आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए.

    इस बम को बनाने में शहनवाज मलिक, उसका सहयोगी अमिया मलिक, उसकी मां और एक अन्य साथी उस घर में विस्फोटक उपकरण बनाने में शामिल थे. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें पहले कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया. कुछ दिनों बाद 4 फरवरी को शहनवाज ने और 10 फरवरी को उसकी मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

    यह भी पढ़ें :  खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    सीसीटीवी फुटेज आया सामने. वीडियो में कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं.

    https://x.com/NewsAlgebraIND/status/2023061846149001355?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2023061846149001355%7Ctwgr%5E04f6d800bf61cac4c9679dd9d72e0d1676787ba1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    अवैध बम निर्माण की आशंका

    भुवनेश्वर पुलिस ने शहनवाज मलिक को इस मामले का मुख्य आरोपी बताया है. एजेंसियों को संदेह है कि यह विस्फोट अवैध रूप से बम बनाने के दौरान हुआ. प्रारंभिक जांच मौके से बारूद की बरामदगी ने इस आशंका को और मजबूत कर दिया है. भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने पहले कहा था कि मुख्य घायल व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है.

    शहनवाज के ऊपर अवैध हथियार रखने के मामले जैसे 7 केस दर्ज हैं. डीसीपी मीणा के मुताबिक, ‘ऐसा लगता है कि वे किसी आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे थे, जिसके लिए विस्फोटक तैयार किए जा रहे थे. इसी दौरान धमाका हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए.’ उन्होंने यह भी बताया कि अन्य स्थानों पर विस्फोटक छिपाए जाने की संभावना को देखते हुए तलाशी अभियान चलाया जाएगा.

    एनआईए की एंट्री

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच अपने हाथ में ले ली है. इससे पहले स्थानीय पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था, लेकिन अब केंद्रीय एजेंसी पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल कर रही है. जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी सबूतों का विश्लेषण कर रही हैं, ताकि विस्फोट के असली कारणों और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की संभावना का पता लगाया जा सके.

    यह भी पढ़ें: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम….दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा….भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम

    यह भी पढ़ें :  अंधे कत्ल का सक्ती पुलिस ने किया खुलासा, 4 लाख सुपारी देकर कराई गई थी महिला की हत्या, प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, वारदात में शामिल सभी 9 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: तंजानिया देश में सोने की खदान/खनन के व्यवसाय के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी यश राजेश शाह गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: इंडियन बैंक के मैनेजर ने चुरा लिया ग्राहकों का 3 किलो सोना, फिर उसे 4 करोड़ रुपये में बेचकर खेल डाला ऑनलाइन जुआ

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026

    तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण, कहा- विस्थापन का कोई प्रस्ताव नहीं

    July 4, 2026

    नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

    July 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,700 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,398 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,103 Views
    Don't Miss

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वर्षा ऋतु के आगमन के साथ विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु एवं सरीसृप…

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    July 4, 2026

    Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    July 4, 2026

    आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित… 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.