Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»इंडियन बैंक के मैनेजर ने चुरा लिया ग्राहकों का 3 किलो सोना, फिर उसे 4 करोड़ रुपये में बेचकर खेल डाला ऑनलाइन जुआ
    Featured

    इंडियन बैंक के मैनेजर ने चुरा लिया ग्राहकों का 3 किलो सोना, फिर उसे 4 करोड़ रुपये में बेचकर खेल डाला ऑनलाइन जुआ

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7011228281771245741685d2ff87e52c9885e3d904943b37490d692c5869961c26467b9fa51577a07a6f7d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्‍ली/स्वराज टुडे: कहते हैं कि जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो भला उसकी सुरक्षा कौन कर सकेगा. ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है बैंगलुरु स्थित इंडियन बैंक की शाखा में, जहां बैंक के असिस्‍टेंट मैनेजर ने ग्राहकों का करीब 3 किलोग्राम सोना हड़प लिया. यह सोना ग्राहकों ने बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखवाया था, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जाती है. मजेदार बात ये है कि बैंक मैनेजर इस सोने को बेचकर उन पैसों से ऑनलाइन जुआ खेल डाला.

    धीरे धीरे करके चुरा लिए ढाई किलो से ज्यादा सोना

    इंडियन बैंक के 34 वर्षीय असिस्‍टेंट मैनेजर किरन कुमार पर आरोप है कि जब बैंक के ब्रांच मैनेजर अनुपस्थित थे, तो उनके पास लॉकर का एक्‍सेस था. तब उन्‍होंने लगातार सोने की छोटी-छोटी मात्रा को चुराना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे करके उन्‍होंने ग्राहकों के करीब 2.70 किलोग्राम सोना चुरा लिया. शिकायत मिलने पर बैंगलुरु पुलिस ने उन्‍हें ग्राहकों के गहने हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया है. फिलहाल जांच जारी है, लेकिन बैंक के ग्राहक सदमे में हैं कि उनके रखे गहने गायब होने पर अब वापस कैसे मिलेंगे.

    ग्राहकों की शिकायत के बाद आरोपी असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

    यह मामला पहली बार 2 जनवरी को सामने आया, जब एक ग्राहक अपने गहनों को निकालने के लिए बैंक पहुंचा. लॉकर का वेरिफिकेशन करने पर पता चला कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है. इसके बाद बैंक ने जांच और पूछताछ शुरू की. जांच में पता चला कि बैंक के 21 लॉकर से कुछ गहने गायब हैं, जबकि तीन लॉकर तो पूरी तरह साफ कर दिए गए थे. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और बैंगलुरु पुलिस ने आरोपी असिस्‍टेंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया.

    यह भी पढ़ें :  ग्राम उल्दा के हरदीहा पटेल सामाजिक भवन में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर की गई महत्वपूर्ण चर्चा

    एसबीआई में हुआ था इससे बड़ा फ्रॉड

    इससे पहले पिछले साल अगस्‍त में तेलंगाना के चेन्‍नूर जिले स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में भी बड़े फ्रॉड का मामला सामने आया था. इस मामले में एसबीआई के कैशियर ने ग्राहकों के 14 करोड़ रुपये धीरे-धीरे करके हड़प लिए थे. 21 और 22 अगस्‍त को हुए ऑडिट में बैंक से एसेट और कैश गायब होने की जानकारी मिली. जांच में पता चला कि कैशियर ने ग्राहकों के 20 किलो सोने को हड़प लिया था, जबकि 1.10 करोड़ रुपये कैश भी गबन किए थे.

    10 महीने से बना रहा था प्‍लान

    एसबीआई के कैशियर ने सोना और कैश चुराने के लिए 10 महीने से प्‍लान बनाना शुरू किया था. पैसे और सोने को गबन करने के लिए उन्‍होंने अपने परिवार के नाम पर सीक्रेट अकाउंट बनाया और उसमें सोने और कैश ट्रांसफर कर दिया. यह संपत्ति एसबीआई के ग्राहकों की थी, जिसे धीरे-धीरे कैशियर ने अपने परिवार के नाम पर ट्रांसफर कर लिया था. बैंगलुरु में हुए फ्रॉड में जहां 4 करोड़ का सोना गया, वहीं तेलंगाना में हुई इस वारदात में 14 करोड़ की संपत्तियां गबन की गई थी.

    यह भी पढ़ें: भारत की जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान को हरा सुपर 8 में पहुंचा

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पलायन करने को मजबूर हैं बरेली के 200 हिंदू परिवार, घरों के बाहर मकान बिकाऊ है का चस्पा किया पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट जारी, भारत की शानदार छलांग, भारतीयों को इन 56 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल का शानदार मौका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,875 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,497 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    आज का राशिफल: आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि से मकर राशि में होने जा…

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.