Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पिता की गोद में बैठा था 7 साल का मासूम, कार की अचानक ब्रेक लगी एयरबैग खुला और चली गई मासूम की जान, सपरिवार कार में सफर करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी
    Featured

    पिता की गोद में बैठा था 7 साल का मासूम, कार की अचानक ब्रेक लगी एयरबैग खुला और चली गई मासूम की जान, सपरिवार कार में सफर करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6852194261760546067058233c5ed876caf0bf7db5bd2f33f4c08196c275e45da72225ea5dc9d813cf9f5b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    चेन्नई/स्वराज टुडे: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास थिरुपुरुर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में सात साल के मासूम केविन की जान चली गई। बच्चा अपने पिता की गोद में कार की अगली सीट पर बैठा था, जब आगे चल रही कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे पीछे चल रही केविन की कार टकरा गई, और टक्कर के दौरान खुला एयरबैग सीधे बच्चे से जा टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    कैसे हुआ हादसा

    पुलिस के अनुसार, यह हादसा चेन्नई के ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर अलाथुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक बच्चे की पहचान कलपक्कम के पास पुडुपट्टिनम गांव निवासी वीरमुथु के बेटे केविन के रूप में हुई। केविन अपने माता-पिता, ड्राइवर और दो अन्य लोगों के साथ एक किराए की कार में कलपक्कम से चेन्नई की ओर जा रहा था। कार को 26 वर्षीय ड्राइवर विग्नेश चला रहा था।

    पुलिस ने बताया कि केविन की कार के आगे चल रही एक अन्य कार के ड्राइवर, पैयनूर निवासी 48 वर्षीय सुरेश ने अचानक ब्रेक लगाया और बिना इंडिकेटर जलाए कार को दाईं ओर मोड़ दिया। इससे पीछे चल रही कार का ड्राइवर विग्नेश समय पर गति नियंत्रित नहीं कर सका, और दोनों कारें आपस में टकरा गईं।

    एयरबैग बना मौत का कारण

    टक्कर के दौरान कार का अगला एयरबैग खुल गया, जो सीधे केविन से जा टकराया। पुलिस के अनुसार, केविन को कोई बाहरी चोट नहीं आई, लेकिन एयरबैग के जोरदार झटके के कारण वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत थिरुपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केविन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चेंगलपट्टू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें :  भारी बारिश के बीच तरदा गांव पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, नजर पड़ते ही ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    हादसे की सूचना मिलते ही थिरुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सुरेश द्वारा इंडिकेटर का उपयोग न करना और अचानक ब्रेक लगाना टक्कर का मुख्य कारण था। पुलिस ने बताया कि केविन का कार की अगली सीट पर पिता की गोद में बैठना इस हादसे का प्रमुख कारण बना। एयरबैग, जो वयस्कों की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है, बच्चे के लिए जानलेवा साबित हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एयरबैग के झटके से केविन को गंभीर आघात और आंतरिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत का सटीक कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

    इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और बच्चों को कार की अगली सीट पर बैठाने के खतरों को उजागर किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बच्चों को हमेशा पीछे की सीट पर चाइल्ड सेफ्टी सीट में बिठाना चाहिए, ताकि एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरणों से होने वाले खतरों से बचा जा सके।

    यह हादसा न केवल केविन के परिवार के लिए एक त्रासदी है, बल्कि यह सभी के लिए एक सबक भी है कि सड़क पर लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितनी घातक हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: दीपावली पर्व के अवसर पर सुरक्षा एवं सावधानी के संबंध में आम नागरिकों हेतु निर्देश, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शहरवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें: गाय से टकराते ही बाइक में विस्फोट कैसे हो गया? जीजा-साले के चीथड़े उड़े, लखनऊ में ‘मौत का सामान’ बना काल

    यह भी पढ़ें :  विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    यह भी पढ़ें: ‘देखना था कि मेरे मरने पर कितने लोग आते हैं’, रिटायर्ड सैनिक ने अपनी ही शवयात्रा निकलवाई, भोज भी कराया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,489 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,343 Views
    Don't Miss

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: सदर बाजार के थापरनगर स्थित रंजीत होटल के अंदर से हिंदू संगठनों…

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.