Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार
    Featured

    IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7346681501795385984360e2c7b862763d1eb44b3fc59f1b5e95aa0655a5cbfe909cd4f89a4f6176e0f195
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान ने रविवार को एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत को 48 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 314 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरा भारत सिर्फ 265 रन पर सिमट गया है और मैच गंवा दिया। पाकिस्तान इस जीत के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

    भारत की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक ठोके। मगर वो टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।

    अभिषेक ने अर्धशतक जड़ संभाली टीम इंडिया की पारी

    दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही थी। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद आयुष बडोनी भी बिना खाता खोले आउट हो गए। भारत ने 26 के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा की पारी ने भारतीय पारी को संभाला।

    अभिषेक ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इस साझेदारी में अभिषेक का 57 रनों का योगदान दिया। वहीं तिलक के बल्ले से सिर्फ 36 गेंदों में 8 रन आए। अभिषेक ने 42 गेंदों में छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 70 रन ठोके।

    अभिषेक के आउट होते ही टीम इंडिया एक बार फिर मुश्किल में फंस गई। कुमार कुशाग्र (2), रिंकू सिंह (6) और सूर्यांश शेडगे (3) रन बनाकर बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर अचानक 129/6 हो गया।

    यह भी पढ़ें :  कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    तिलक-शहबाज ने जगाई थी उम्मीदें

    शेडगे के पवेलियन लौटने के बाद भारत काफी मुश्किल में फंस गया था। मगर कप्तान तिलक के साथ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शहबाज ने पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई और भारत की उम्मीदों को जिंदा किया।

    दोनों ने सातवें विकेट के लिए 108 गेंदों में 112 रन जोड़े। हालांकि, अली रेजा ने शाहबाज का विकेट चटकाकर भारत को बड़ा झटका दिया। शाहबाज 49 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शहबाज ने अगली ही गेंद पर विप्रज निगम को क्लीन बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में हर्षित राणा भी पवेलियन लौट गए।

    कप्तान तिलक वर्मा 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज और अली रजा ने तीन-तीन विकेट के लिए। वहीं मोहम्मद इमरान रंधावा को दो सफलता मिली।

    पाकिस्तान ने बनाए 313 रन

    टॉस हारकर पहले गेंदबाजी पर मजबूत हुई भारतीय ए टीम ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पाकिस्तान ए को 49.2 ओवरों में 313 रन पर समेट दिया था।

    पाकिस्तान के लिए माज सदाकत (59), हसन नवाज (79), और फरहान यूसुफ (56) ने पचासे जड़े जबकि भारत के लिए हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने दो-दो अपने नाम किए। एक विकेट आयुष बडोनी को भी मिला।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए शामिल हुसैन (23 गेंदों पर 33 रन) ने सदाकत के साथ मिलकर 7.5 ओवरों में ही 66 रन जोड़ डाले। इसी स्कोर पर हुसैन को बडोनी ने हर्षित के हाथों कैच कराकर ये साझेदारी तोड़ दी और हर्षित ने अगले ही ओवर में विकेटकीपर रोहैल नजीर को खाता खोले बिना एलबीडब्ल्यू कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    67 के कुल योग पर दो विकेट गिरने के बाद आए हसन ने सदाकत के साथ मिलकर टीम को 121 तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर सदाकत शेडगे का शिकार बने। कुल 186 के योग पर अब्दुल समद (28) के रनआउट होने के बाद हसन नवाज ने फरहान यूसुफ के साथ मिलकर टीम को 38.2 ओवरों में 230 रन तक पहुंचा दिया।

    पाकिस्तान ए के पास अभी भी पांच विकेट शेष थे और लग रहा था कि ये लोग 350 तक पहुंच जाएंगे, तभी शेडगे ने नवाज के रूप में अपना दूसरा शिकार किया और फिर भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बराबर अंतराल पर झटके देते हुए पूरे पचास ओवर भी नहीं खेलने दिए।

    निचले क्रम में मोहम्मद इमरान ने 14 गेंदों पर 23 रनों की तेज पारी खेली, विप्रज ने उन्हें बडोनी के हाथों कैच कराकर अपना पहला विकेट लिया। भारतीय गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक जाने से तो रोक दिया। मगर ये स्कोर ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए भारी पड़ गया। तिलक वर्मा की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और मैच गंवा दिया।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    यह भी पढ़ें: मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    यह भी पढ़ें: ₹1 से सगाई, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध और किन्नरों के नेग की राशि तय, शादी-पार्टियों पर राजपूत समाज के 21 कड़े नियम

    यह भी पढ़ें :  अब सोना भी नहीं रहा शुद्ध, मिलाई जा रही ये खास चीज, मिलावट पकड़ने में मशीनें भी हो रही असफल, जानिए चीन से क्या कनेक्शन...
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026

    Health Tips: सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?

    November 22, 2026

    Mathura: शादी समारोह में दूल्हे के पिता की हत्या, दामाद पर शक

    November 22, 2026

    महिला तांत्रिक ने 3 साल की मासूम बच्ची को अगवाकर दे दी उसकी बलि ! गुस्साए लोगों ने बुलंदशहर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर किया जमकर हंगामा

    November 22, 2026

    Bilaspur: युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में प्रेमिका गिरफ्तार

    November 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार

    November 23, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान ने रविवार को एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में…

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026

    Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    November 22, 2026

    Health Tips: सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?

    November 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.