तेलंगाना/स्वराज टुडे: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने गुरुवार को ऐलान किया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ पर तेलुगु फीचर फिल्म बनाई जाएगी। इस फिल्म में सोनिया गांधी के जीवन के अलग-अलग पहलुओं और उनके राजनीतिक सफर को दिखाया जाएगा। जग्गा रेड्डी ने फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 50 सदस्यों की एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की देखरेख गांधी भवन के जनसंपर्क अधिकारी हरिप्रसाद करेंगे।

गांधी-नेहरू परिवार भले ही सत्ता से दूर हो, लेकिन ऐतिहासिक कारणों की वजह से उसे देश के पहले राजनीतिक परिवार का दर्जा हासिल है। भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी का नाम एक अहम स्थान रखता है। उन्होंने न सिर्फ गांधी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि अपनी अलग राजनीतिक पहचान भी बनाई। अब उनके जीवन और राजनीतिक सफर को पर्दे पर उतारने की तैयारी हो रही है।
(काली दास पाण्डेय की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें: ट्रेन में मोबाइल के तेज रिंगटोन बजने पर जुर्माना; रेलवे ने जारी किया नया नियम
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हा बनने से पहले देश के लिए शहीद हुआ जवान!

Editor in Chief





















