Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम
    Featured

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    26 12 2024 mp education minister news 23856258 m
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    *बच्चों की यूनिफॉर्म, स्कूल मेंटेनेंस से लेकर मशीनों की खरीदी तक में किया भ्रष्टाचार

    *मंत्री सिंह ने उड़ाया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जीलो टोलरेंस नीति का खुलेआम मजाक

    *मंत्री के काले कारनामों की शिकायत का पुलिंदा पहुंचा ईओडब्ल्यू के कार्यालय में

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश में सत्ता के गलियारों में सुशासन, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें खूब होती हैं, लेकिन जब सरकारी विभागों के भीतर करोड़ों रुपये के घोटालों की परतें खुलने लगें तो इन दावों की असलियत पर सवाल उठना स्वाभाविक है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग से सामने आए पांच गंभीर मामलों ने अब सीधे स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही को कटघरे में खड़ा कर दिया है। चर्चा है कि यह सभी घोटाले स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण और उनके इशारे पर किये गये हैं। सूत्रों के अनुसार मंत्री सिंह ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री सचिवालय के एक वरिष्ठ अफसर के साथ मिलकर इस पूरे मामले को रफा-दफा करने की सिफारिश करवाई लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और मंत्री उदय प्रताप सिंह के इशारे पर हुए इस भ्रष्टाचार ने मोहन सरकार की छवि को दागी तो किया ही है साथ ही उन्होंने मोहन सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति का भी मजाक बना दिया है।

    दरअसल पिछले ढ़ाई वर्षों में मंत्री उदय प्रताप सिंह के इशारे पर स्कूल शिक्षा विभाग में अलग-अलग कार्यों में जबरदस्त घोटाले हुए हैं। इनमें 149 करोड़ रुपये के स्कूल मेंटेनेंस घोटाले से लेकर 350 करोड़ रुपये की यूनिफॉर्म खरीदी, सांदीपनि स्कूलों के लिए करोड़ों के रसोई उपकरण, हजारों स्कूलों के बजट का हिसाब और पाठ्य पुस्तक निगम में कागज एवं प्रिंटिंग के टेंडर तक, शिकायत में अनियमितताओं पर पूर्व आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में शिकायत दर्ज कराते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    यह भी पढ़ें :  वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    स्कूलों में काम कम, कागजों पर भुगतान ज्यादा?

    सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। शिकायत के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 149 करोड़ रुपये के मेंटेनेंस कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का आरोप है। मैहर जिले के रामनगर विकासखंड का मामला इस पूरे विवाद का उदाहरण बनकर सामने आया है। आरोप है कि भवन मरम्मत, पार्किंग शेड और साइकिल स्टैंड जैसे कार्यों के लिए 4.37 करोड़ रुपये जारी किए गए, लेकिन जांच में 18 से अधिक स्कूलों में वास्तविक निर्माण कार्य नहीं होने की बात सामने आई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 17 दिसंबर को काम स्वीकृत हुआ, अगले ही दिन सामग्री की आपूर्ति शुरू हो गई और 30 दिसंबर से पहले काम पूरा दिखाकर भुगतान कर दिया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सरकारी निर्माण कार्य इतनी जादुई गति से पूरे हो सकते हैं? क्या विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर काम का सत्यापन किया था? यदि जांच समिति ने अनियमितताओं की पुष्टि की थी तो फिर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

    बच्चों के कपड़ों में भी टेंडर का खेल?

    सरकारी स्कूलों के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म के लिए करीब 350 करोड़ रुपये की निविदा ने दूसरा बड़ा विवाद खड़ा किया है। शिकायत में आरोप है कि टेंडर की शर्तें ऐसी बनाई गईं, जिनसे प्रदेश के स्थानीय उद्योगों, छोटे निर्माताओं, पावरलूम संचालकों, बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो गया। 700 करोड़ रुपये के सालाना टर्नओवर वाली स्पिनिंग मिलों और 233 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले गारमेंट निर्माताओं जैसी शर्तों पर सवाल उठाए गए हैं। इस मामले में मुंबई की मफतलाल कंपनी को कथित तौर पर फायदा पहुंचाया गया है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 13 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    रोटी बनाने की मशीन में भी भ्रष्टाचार

    सांदीपनि स्कूलों के लिए 116 चपाती मेकर मशीनों की खरीदी का मामला भी कम चौंकाने वाला नहीं है। शिकायत के मुताबिक, एक मशीन की कीमत 07 लाख 74 हजार 842 रुपये स्वीकार की गई, जिससे कुल खरीदी करीब 8.98 करोड़ रुपये की होती है। दूसरी ओर, शिकायतकर्ता ने डिंडोरी कलेक्टर द्वारा इसी प्रकार की मशीन लगभग 2 लाख 14 हजार रुपये में खरीदे जाने का दावा किया है। यही नहीं प्रदेश के 92 हजार 520 सरकारी स्कूलों को पिछले तीन वर्षों में आवंटित बजट का खर्च भी संदिग्ध है।

    कागज और छपाई के टेंडर भी सवालों के घेरे में

    पांचवां मामला पाठ्य पुस्तक निगम में कागज खरीदी और पुस्तकों की छपाई से जुड़े टेंडरों का है। पिछले तीन वर्षों के दौरान इन प्रक्रियाओं में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है। यह वह विभाग है, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश के लाखों बच्चों तक पाठ्य पुस्तकें पहुंचाने की है। यदि यहां भी खरीदी और प्रिंटिंग के टेंडरों में गड़बड़ी के आरोप सामने आ रहे हैं तो यह केवल वित्तीय अनियमितता का विषय नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी सवाल है।

    IAS अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल

    विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. संजय गोयल, शिल्पा गुप्ता, विनय निगम, रोहित सिंह और हरजिंदर सिंह की भूमिका भी संदिग्ध है। यही नहीं सूत्रों के अनुसार मंत्री उदय प्रताप सिंह ने यह पूरा कारनामा उनके एक करीबी व्यक्ति वीरेन्द्र तिवारी के जरिए किया है, जिसे स्कूल शिक्षा विभाग का बिचौलिया कहा जाता है। बताया गया है कि तिवारी ही वह शख्स है जिसके माध्यम से सभी टेंडरों में हस्तक्षेप किये जाते हैं और मनचाहे ढंग से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    (विजया पाठक की रिपोर्ट)

    यह भी पढ़ें: Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    यह भी पढ़ें: अब सोना भी नहीं रहा शुद्ध, मिलाई जा रही ये खास चीज, मिलावट पकड़ने में मशीनें भी हो रही असफल, जानिए चीन से क्या कनेक्शन…

    यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    November 20, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    November 20, 2026

    बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा, अचानक हुई बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह

    November 20, 2026

    राशिफल 20 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 20, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ का कहर: वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

    November 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,097 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 के अंतर्गत ऑनलाइन क्रिकेट…

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    November 20, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.