कन्नौज/स्वराज टुडे: यूपी के कन्नौज में दिवाली की रौनक के बीच एक वकील की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने चार गोलियां उनके सीने में उतार दीं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
छिबरामऊ में कोतवाली से चंद कदम दूर हुई वारदात से की खबर लगते ही साथी वकीलों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी अस्पताल पहुंची। वकील का शव देख इतनी आहत हुईं कि फूट- फूटकर रो पड़ीं। गोली मारने का आरोप कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित पर लगा है।
बताया जाता है कि जीटी रोड स्थित सुभाष नगर निवासी 35 वर्षीय अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी किसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान हमलावरों ने पिस्टल से उनके सीने में ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और वकील को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है वकील अनुज चतुर्वेदी के चचेरे भाई बसंत को राजनीतिक रंजिश के चलते कांग्रेस जिला महासचिव अमोल दीक्षित ने थप्पड़ मार दिया था। बसंत ने घर आकर यह बात अनुज को बताई। बसंत को लेकर अनुज कांग्रेस नेता अमोल के घर पहुंच गए। वहां अमोल से अनुज की कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि अमोल ने पिस्टल निकाल ली और अनुज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक के बाद एक चार गोलियां मार दीं।
गोली लगने से अनुज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अमोल भी फायरिंक कर मौके से भाग निकला। वारदात की जानकारी मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे और सीओ मयंक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ठीक दिवाली की शाम हुई वारदात ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलने पर छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी अस्पताल पहुंचीं। अनुज चतुर्वेदी का शव देखकर वह खुद को रोक नहीं पाईं और फफककर रो पड़ीं। विधायक के अनुसार उन्होंने किसी काम से कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को फोन किया था। इसी दौरान कोतवाल ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह खुद को रोक नहीं सकीं और अस्पताल पहुंच गईं। बताया यह भी जा रहा है कि मारे गए अधिवक्ता के चाचा रवि विधायक के ड्राइवर हैं। ऐसे में दोनों परिवारों में पहले से संबंध है।
यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी
यह भी पढ़ें: Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

Editor in Chief




















