Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष
    Featured

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 2, 2026Updated:November 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20261102 090211 1007
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    रायसेन/स्वराज टुडे: आशापुर ग्राम, जिला रायसेन मध्यप्रदेश में भोपाल से लगभग 35 किमी और भोजपुर से 5 किमी. दूर विदिशा मार्ग पर स्थित है। आशापुरी में परमारकालीन में गांव के बाहर तालाब किनारे 26 शिव मंदिर, आशापुरी देवी मंदिर, विष्णु मंदिर और हजारों कलात्मक पत्थर बिखरे पड़े हैं। इस गांव के बाहर परमार कालीन जैन मंदिरों के अवशेष 10- 11वीं सदी के उपलब्ध हैं। ‘सतमासिया’ जैन मंदिरों का समूह इस गांव में विद्यमान है। इस दो एकड़ के परिसर को पुरातत्त्व विभाग द्वारा चहार दीवारी बनवाकर संरक्षित किया गया है । इसके अतिरिक्त यहां एक राजकीय संग्रहालय भी है। इसमें अन्य प्रतिमाओं के अतिरिक्त अनेक जैन पुरातात्त्विक प्रतिमाएं संरक्षित है। प्रस्तुत है उन्हीं में से कुछ विशिष्ट जैन प्रतमाओं का संक्षिप्त परिचय। यहां संग्रहालय की प्रतिमाओं को साभार लिया गया है-

    1. शिर रहित आदि जिन प्रतिमा प्रथम-

    इस पद्मासन प्रतिमा के स्कंधों पर केश लटिकाएं हैं, जिससे यह आदि जिन की प्रतिमा प्रतीत होती है। इसके पादपीठ में चिह्न के स्थान पर शुभंकर कीर्तिमुख है। दोनों ओर विरुद्धाभिमुख सिंहासन के सिंह हैं, उनके भी वाह्य भाग में यक्ष-यक्षी उत्कीर्णित हैं। जिन के दोनों पार्श्वों में चामरधारी देव हैं। शिर सहित ऊपर वितान भाग खण्डित व अप्राप्त है।

    2. शिर रहित तीर्थंकर जिन प्रतिमा-

    यहां के संग्रह में शिरविहीन द्वितीय प्रतिमा है। यह भी पद्मासन मुद्रा में है। इसका शिल्पन सामान्य है, परिकर नहीं है।

    3. त्रितीर्थी तीर्थंकर प्रतिमा प्रथम-

    327 संख्या पर परिगृहीत इस प्रतिमा के परिकर में दो अन्य लघु जिन शिल्पित हैं, अतः यह त्रितीर्थी प्रतिमा है। अन्य परिकर- चामरधारी, माल्यवाहक व अभिषेक लक्ष्मी के गज उत्कीर्णित हैं।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    4. त्रितीर्थी तीर्थंकर प्रतिमा द्वितीय-

    इसका शिल्पन उक्त प्रथम त्रितीर्थी प्रतिमा के समान है। इसके पादपीठ में चिह्न के स्थान पर शुभंकर कीर्तिमुख है। विशेषता यह है कि चामरधारियों के पार्श्व में द्विभंगसन में खड़े यक्ष-यक्षी शिल्पित हैं। प्रायः ये ललितासन में बैठे हुए शिल्पित किये जाने की परम्परा है।

    5. पार्श्वजिन प्रतिमा-

    लघुशिखर युक्त इस प्रतिमा का शिर सप्तफणों से आच्छादित है, अतः यह पार्श्वजिन की प्रतिमा है।

    6. एकल तीर्थंकर कायोत्सर्गस्थ-

    यह सुन्दर और विशाल प्रतिमा है। इसके परिकर में चामरधारी व प्रभावल शिल्पित है। दोनों हाथ भग्न हैं।

    7. जैन शासन देव-देवी प्रतिमा-

    यह जैन शासन देव-देवी अत्यन्त सुन्दर रही होगी। इसके वितान मंे पांच लघु जिन तीर्थंकर प्रतिमाएं उत्कीर्णित हैं। मध्य में कीर्तिमुख शिल्पित है। दोनों पशर््ंकासन में बैठे हैं।

    -डॉ महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर

    यह भी पढ़ें: ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    यह भी पढ़ें: पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ,​​​​ तो स्नेहलता को फंसा कर बच्चे की चाह पूरी की, फिर हत्या कर शव को मगरमच्छों के बीच फेंका​​​​​

    यह भी पढ़ें: New Delhi: पत्नी को लोकसभा टिकट दिलाने के खातिर प्रियंका गांधी को दिए थे 7 करोड़!” गौरव कुमार ने फुल रिफंड की मांग करते हुए आत्मदाह की दी चेतावनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026

    कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में बजरंगियों ने किया रक्तदान, 58 कार्यकर्ताओं ने किया महादान

    November 1, 2026

    प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण, अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास ने किया आयोजन

    November 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,061 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,425 Views
    Don't Miss

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    मध्यप्रदेश रायसेन/स्वराज टुडे: आशापुर ग्राम, जिला रायसेन मध्यप्रदेश में भोपाल से लगभग 35 किमी और…

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.