Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: रामनगर क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

    November 1, 2026

    हिंदी सिनेमा के चर्चित फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का आकस्मिक निधन; शोक में डूबा बॉलीवुड, ‘आतिश: फील द फ़ायर’ से की थी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत, सिनेमा जगत को दी कई हिट फिल्में

    November 1, 2026

    पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर बिलासपुर प्रेस क्लब सख्त, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सरकार डिजिटल पत्रकारों के लिए रखें ये गाइडलाइंस….

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन
    Featured

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261031 WA0008
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री के रायपुर आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध कर; कोयला लिंकेज, रिजेक्ट कोल, कोलवाशरी विस्तार, पावर प्लांट के कोयला की एवं प्रदूषण की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    कोरबा/स्वराज टुडे:  ACB ग्रुप, उसकी संबद्ध कोलवाशरियों, रिजेक्ट कोल आधारित पावर प्लांटों, कोयला लिंकेज, पर्यावरणीय प्रदूषण तथा SECL से संबंधित गंभीर जनहित शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के विरोध में आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनाधिकार पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा कलेक्टर कार्यालय, कोरबा के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के माध्यम से जिला प्रशासन के जरिए शासन को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच, CBI जांच एवं संयुक्त विशेष जांच दल (SIT) के गठन की मांग की गई।

    IMG 20261031 WA0009

    पार्टी के अध्यक्ष/संयोजक दीपक दुबे ने कहा कि ACB ग्रुप एवं उससे संबंधित विभिन्न कोलवाशरियों और पावर प्लांटों के संबंध में लंबे समय से केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, नियामक संस्थाओं तथा जांच एजेंसियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत की जा रही हैं। शिकायतों में कोलवाशरी की स्वीकृत क्षमता एवं विस्तार, कोयला लिंकेज से प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की मात्रा एवं उपयोग, रिजेक्ट कोल और मिडलिंग्स की वास्तविक मात्रा, कोयला लेखांकन, Material Balance, पावर प्लांटों में ईंधन उपयोग, बिजली उत्पादन तथा पर्यावरणीय अनुपालना की जांच की मांग की गई है।

    IMG 20261031 WA0010

    उन्होंने कहा कि जिस कोलवाशरी से रिजेक्ट कोल निकलता है और जिस पावर प्लांट में उस रिजेक्ट कोल के उपयोग का दावा किया जाता है, उन दोनों के रिकॉर्ड का आमने-सामने मिलान क्यों नहीं कराया जा रहा है? कोयले की प्राप्ति से लेकर वाशरी में प्रोसेसिंग, स्वच्छ कोयले, मिडलिंग्स, रिजेक्ट कोल, स्लरी, परिवहन और पावर प्लांट में वास्तविक खपत तक संपूर्ण हिसाब सामने आना चाहिए।

    IMG 20261031 WA0007

    धरना को संबोधित करते हुए किसान श्रमिक नेता कमल साव ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतें, अभ्यावेदन एवं ज्ञापन प्रस्तुत करने के बावजूद शिकायतों में उठाए गए प्रमुख प्रश्नों पर ठोस एवं पारदर्शी कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल रही है। उनके अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि शासन-प्रशासन शिकायतों पर अपेक्षित गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने केवल पत्राचार और शिकायत अग्रेषित करने की जानकारी नहीं, बल्कि वास्तविक जांच और उसके निष्कर्ष आने चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    युवा नेता युवा मोर्चा प्रदेश संयोजक संजय रत्नाकर महामंत्री शैलेन्द्र गोपाल ने कहा कि जांच के प्रमुख रूप से ACB ग्रुप की विभिन्न कोलवाशरियों की स्वीकृत क्षमता और वास्तविक उत्पादन कितना है?, कोयला लिंकेज के अंतर्गत प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की वास्तविक मात्रा, गुणवत्ता और उपयोग क्या है?, रिजेक्ट कोल एवं मिडलिंग्स की उत्पन्न मात्रा तथा पावर प्लांटों में वास्तविक उपयोग का हिसाब क्या है?, रिजेक्ट कोल आधारित पावर प्लांटों के ईंधन मिश्रण, खपत, बिजली उत्पादन और ग्रिड इंजेक्शन का मिलान हुआ है या नहीं?, कोलवाशरी एवं पावर प्लांट के स्टॉक, वेटब्रिज, परिवहन और डिस्पैच रिकॉर्ड का स्वतंत्र फोरेंसिक ऑडिट क्यों नहीं कराया जा रहा?, संबंधित इकाइयों के जल प्रदूषण, फ्लाई ऐश, ऐश डाइक, स्लरी एवं अन्य अपशिष्ट प्रबंधन की वैज्ञानिक जांच कब होगी?,SECL के संबंधित क्षेत्रों में कोयला परिवहन, टेंडर, भुगतान, स्टॉक एवं संविदा संबंधी शिकायतों की जांच की स्थिति क्या है? इस पर कार्यवाही की मांग किया गया

    जिला संयोजक दिनेश यादव जिलाध्यक्ष सूरजभान दास बैरागी ने कहा कि हमारी मांग है कि Coal Controller Organisation (CCO), SECL, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, खान एवं भूविज्ञान विभाग, जिला प्रशासन तथा अन्य तकनीकी संस्थाओं की संयुक्त टीम गठित कर वास्तविक भौतिक सत्यापन एवं वैज्ञानिक जांच कराई जाए। उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर CBI जांच की आवश्यकता पर निर्णय लिया जाए तथा संयुक्त SIT गठन की मांग पर भी कार्रवाई हो।

    इसी कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष विन्देश सिंह राठौर प्रदेश सचिव मुकेश भारती ने कहा कि दिनांक 23 सितंबर 2026 को SECL मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित धरना-आंदोलन के दौरान ही यह घोषणा की गई थी कि यदि ACB ग्रुप एवं SECL से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो 22 अक्टूबर के बाद छत्तीसगढ़ में आने वाले केंद्रीय मंत्रियों एवं केंद्रीय अधिकारियों के समक्ष काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
    इसी पूर्व घोषणा के क्रम में 3 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के समापन समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित रायपुर आगमन के दौरान काले झंडे दिखाकर लोकतांत्रिक विरोध दर्ज किया जाएगा ।

    यह भी पढ़ें :  'वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    उन्होंने कहा कि यह ACB ग्रुप एवं SECL से संबंधित जनहित शिकायतों पर कार्रवाई की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का लोकतांत्रिक माध्यम है।
    जिस कंपनी के परिसर में 6.50 लाख अवैध कोयला जब्त हुआ वाशरी ,पावर प्लांट और कटाघर सिल किया गया उस पर आखिर सरकार की मेहरबानी क्यों है कोल लेवी पहले 25 रुपए टन वसुली हुआ जिस पर कलेक्टर एसपी खनिज अधिकारी और कई उद्योगपति जेल गए वही आज 100 रुपए वसुली हो रहा है जिस वाशरीयो,लिंकेज डियो धारको ने पैसा दिया उस पर कार्यवाही क्यों नही हो रहा है इसके विरोध प्रशासन में गृहमंत्री को काला झंडा दिखाया जाएगा।
    प्रवक्ता कृष्णा टंडन ने धरना को संबोधित कर कहा कि हमारे मांग है ACB ग्रुप की सभी संबंधित कोलवाशरियों एवं पावर प्लांटों की स्थापना से वर्तमान तक स्वतंत्र तकनीकी जांच हो ,कोयला लिंकेज, उच्च गुणवत्ता वाले कोयले, रिजेक्ट कोल एवं मिडलिंग्स का संपूर्ण Material Balance ऑडिट किया जाए, रिजेक्ट कोल आधारित पावर प्लांटों के वास्तविक ईंधन उपयोग एवं बिजली उत्पादन का सत्यापन हो रिजेक्ट कोल के जगह लिंकेज से कोयला पवार प्लांटो में 1 करोड़ टन से अधिक कैसे जा रहा है, जल, वायु, फ्लाई ऐश, स्लरी एवं पर्यावरणीय अनुपालना की वैज्ञानिक जांच हो ,MCCPL, रतिजा कोलवाशरी एवं बंधाखार 1×300 MW पावर प्लांट के अभिलेखों का समग्र फोरेंसिक ऑडिट,SECL संबंधी शिकायतों की स्वतंत्र जांच पर CBI जांच एवं संयुक्त SIT गठन की गठन किया जाए,दोषी अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई।

    युवा नेता अनुसूचित जाति प्रदेश संयोजक हेमंत पैगवार ने कहा कि कोरबा देश के प्रमुख कोयला एवं ऊर्जा क्षेत्रों में शामिल है। यहां के कोयले, जल, भूमि, पर्यावरण और सार्वजनिक संसाधनों से जुड़े प्रत्येक मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य है। जनहित में उठाए गए सवालों का जवाब जांच और सरकारी रिकॉर्ड से मिलना चाहिए धरना में प्रभु कश्यप,पुष्पेंद्र यादव,गंगा प्रसाद,संतोष कुमार,बजरंग रत्नाकर,शिव कुमार, छतराम यादव,सुनील कुमार,खिलेश्वर कश्यप, भीम यादव,संतोष यादव,अजय सूर्यवंशी,संतोष बेरेट,सूरज दास महंत,सुनील कंवर,प्रमोद मरकाम,तरुण कश्यप,किरण कवर,सरोज सारथी,रजत पैग्वर,सतीश कुमार,आशीष पैगवार गीतेश कुमार ,अनुराग पैगवार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे l

    यह भी पढ़ें :  Raipur: छत्तीसगढ़ थर्ड एलायंस के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल हॉल में सर्वदलीय बैठक संपन्न; मनोज बंजारे को कार्यकारी संयोजक की अहम जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: Bhagalpur: सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले के बेटे ने रचा इतिहास! भागलपुर के लाल प्रिंस का टीम इंडिया में हुआ चयन

    यह भी पढ़ें: Hyderabad: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से पत्नी का गैंगरेप करवाता था फयाज, मकान मालिक को लगा पता तो…

    यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का रहस्य गहराया, नूडल्स खाने से फूड पॉइजिंग या ज़हर ? जाँच में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: रामनगर क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

    November 1, 2026

    हिंदी सिनेमा के चर्चित फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का आकस्मिक निधन; शोक में डूबा बॉलीवुड, ‘आतिश: फील द फ़ायर’ से की थी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत, सिनेमा जगत को दी कई हिट फिल्में

    November 1, 2026

    पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर बिलासपुर प्रेस क्लब सख्त, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सरकार डिजिटल पत्रकारों के लिए रखें ये गाइडलाइंस….

    November 1, 2026

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,425 Views
    Don't Miss

    Raipur: रामनगर क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.10.2026 को चौकी…

    हिंदी सिनेमा के चर्चित फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का आकस्मिक निधन; शोक में डूबा बॉलीवुड, ‘आतिश: फील द फ़ायर’ से की थी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत, सिनेमा जगत को दी कई हिट फिल्में

    November 1, 2026

    पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर बिलासपुर प्रेस क्लब सख्त, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सरकार डिजिटल पत्रकारों के लिए रखें ये गाइडलाइंस….

    November 1, 2026

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.